National Association of Pashu sakhies

National Association of Pashu sakhies The Goat Trust is a registered trust in Lucknow. It is determined for the development of small animal based livelihood and suitable human resources.

"बकरी की लेंडी… छोटे-छोटे दाने, लेकिन किसान की बड़ी उम्मीदें"हमारे खेत, हमारी मिट्टी, और हमारी रोज़ी-रोटी, इन सबका रिश्त...
17/11/2025

"बकरी की लेंडी… छोटे-छोटे दाने, लेकिन किसान की बड़ी उम्मीदें"
हमारे खेत, हमारी मिट्टी, और हमारी रोज़ी-रोटी, इन सबका रिश्ता बहुत गहरा है।
आज जब खेती का खर्च बढ़ता जा रहा है, तब बकरी की लेंडी से बनी जैविक खाद किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही है।

लेंडी खाद की यात्रा — मिट्टी, मेहनत और उम्मीदों की कहानी

गाँव में खुली हवा में चरती बकरियाँ,
उनके पीछे गिरते छोटे-छोटे लेंडी के दाने…
पहले कभी इन पर किसी की नज़र नहीं जाती थी।
लेकिन आज इन्हीं दानों ने कई परिवारों की किस्मत बदलनी शुरू कर दी है।

गाँव की पशु सखी इन लेंडी को बकरी पालकों से खरीदती है, एक-एक मुट्ठी से शुरू होकर यह उसके लिए रोज़ की आमदनी बन जाती है और बकरी पालक भी खुश हैं कि उनके घर में निकलने वाली यह “लेंडी” अब पैसे में बदल रहा है।

पशु सखी इन्हीं लेंडी का उपयोग करके जैविक खाद तैयार करती है, नीम की पत्तों की परत, लेंडी की परत, और थोड़ा पानी…
हर हफ्ते प्यार से उलट-पलट, 45–60 दिन बाद यही लेंडी बन जाती है काली, भुरभुरी और पौष्टिक मिट्टी का अमृत।

"यह खाद सिर्फ खाद नहीं… गाँव की महिलाओं की आत्मनिर्भरता है"

✔इससे मिट्टी मुस्कुराती है।
✔ खेत की उपज बढ़ती है।
✔ किसानों का खर्च कम होता है।
✔ और सबसे खूबसूरत बात

गाँव की पशु सखी अपने घर के पास ही रहकर प्रतिदिन अच्छी कमाई कर पा रही है।

यह खाद सिर्फ खेतों में ताकत नहीं भरती, यह गाँव की महिलाओं के सपनों में भी जान भर देती है।

गाँव में पशु सखी द्वारा बकरी पालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाती है।इस बैठक में पशु सखी ने किसानों को बकरी प...
03/11/2025

गाँव में पशु सखी द्वारा बकरी पालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाती है।
इस बैठक में पशु सखी ने किसानों को बकरी पालन के प्रबंधन, नस्ल सुधार, बकरी आहार प्रबंधन, और बाज़ार प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस मीटिंग के माध्यम से बकरी पालक अब अपने पशुओं की देखभाल और पालन को और बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं, जिससे उनकी आय और आजीविका दोनों में सुधार हो रहा है।

आइए, हम सब पशु सखी के इन प्रयासों की सराहना करें और उन्हें और अधिक गाँवों तक पहुँचाने में सहयोग करें।

"पशु सखी – गाँव की पशुपालन साथी"पशु सखी ने पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। वह न केवल गाँव के पशुपालकों क...
30/10/2025

"पशु सखी – गाँव की पशुपालन साथी"
पशु सखी ने पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। वह न केवल गाँव के पशुपालकों को पशु प्रबंधन, पोषण और देखभाल के बारे में जागरूक कर रही है, बल्कि प्राथमिक उपचार देकर पशुओं को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उनके इन प्रयासों से आज कई किसानों की आजीविका मजबूत हुई है और गाँव में पशुपालन एक सफल व्यवसाय बनता जा रहा है।

आइए, हम सब मिलकर अपनी पशु सखी के इन सराहनीय कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

Address

Lucknow
226022

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+919936121293

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when National Association of Pashu sakhies posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to National Association of Pashu sakhies:

Share