15/07/2026
विज्ञापन
पोस्ट - प्रोजेक्ट ऑफिसर की आवश्यकता
नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (NAB), यू.पी. स्टेट ब्रांच, बुद्धेश्वर, लखनऊ को दृष्टिबाधित (दृष्टि दिव्यांग) व्यक्तियों के शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, सहायक तकनीक, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण से संबंधित CSR प्रोजेक्ट तैयार करने हेतु अनुभवी प्रोजेक्ट ऑफिसर की आवश्यकता है।
योग्यता:
- CSR प्रोजेक्ट/प्रपोजल लेखन का अनुभव।
- कॉर्पोरेट कंपनियों की CSR गाइडलाइंस एवं फंडिंग प्रक्रिया का ज्ञान।
- सामाजिक विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं NGO सेक्टर की अच्छी समझ।
- हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रभावी प्रोजेक्ट लेखन क्षमता।
- कंपनियों के CSR से सम्पर्क करना तथा दृष्टि दिव्यांगजनों की परियोजनाओं के लिए कन्वेंश करना।
- अकाउंट्स का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।
कार्य:
- CSR प्रोजेक्ट एवं प्रपोजल तैयार करना।
- कॉर्पोरेट CSR आवश्यकताओं के अनुरूप परियोजनाओं का विकास।
- आवश्यकता अनुसार प्रोजेक्ट बजट, लॉजिकल फ्रेमवर्क एवं अन्य दस्तावेज तैयार करना।
पारिश्रमिक: अनुभव एवं कार्य के आधार पर आपसी सहमति से इंटरव्यू के दौरान तय किया जाएगा।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपना बायोडाटा तथा पूर्व में तैयार किए गए CSR प्रोजेक्ट/प्रपोजल का विवरण ईमेल माध्यम से भेजें। ऐसे लोगों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी जिनके पास कम से कम अपना दो पहिया वाहन हो।
आवेदन करने की अंतिम तिथि:- 31.07.2026
ईमेल आईडी- [email protected]
मोबाइल नम्बर:- 9335914547, 9415016425 & 7355699940
एस0 के0 सिंह
महासचिव
नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड यू0पी0 स्टेट ब्रांच बुद्धेश्वर लखनऊ