Bhartiya Gau Seva parishad

Bhartiya Gau Seva parishad Indian Cow Service Commission is always dedicated to the service of cow service in the entire nation in a smooth and fair manner.

https://Bhartiyagausevaparishad.org भारतीय गौ सेवा परिषद एवं भारतीय किसान मंच की आधिकारिक वेबसाइट
09/09/2026

https://Bhartiyagausevaparishad.org भारतीय गौ सेवा परिषद एवं भारतीय किसान मंच की आधिकारिक वेबसाइट

Two dedicated organisations working through grassroots service, community participation and responsible action for Gau Mata and farmers.

🐄🙏 गौमाता की रक्षा—हमारा संकल्प, कानून का पालन—सरकार की जिम्मेदारी। 🙏🐄गौमाता के संरक्षण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी क...
29/08/2026

🐄🙏 गौमाता की रक्षा—हमारा संकल्प, कानून का पालन—सरकार की जिम्मेदारी। 🙏🐄
गौमाता के संरक्षण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए माननीय उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका के माध्यम से लगातार आवाज उठाई गई है। इसी कानूनी संघर्ष के परिणामस्वरूप अवैध स्लॉटर हाउसों पर प्रहार और कार्रवाई का मार्ग मजबूत हुआ है।
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश में गौवंश की अवैध तस्करी पर पूर्ण प्रभावी रोक लगाई जाए।
हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि अवैध गौ-तस्करी, पशु क्रूरता और कानून का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित कराना है।
गौमाता की सेवा केवल भावना नहीं, हमारी जिम्मेदारी और संकल्प है।
जो कानून तोड़ेगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
🚩 गौसेवा हमारी आस्था है।
🚩 गौसंरक्षण हमारा संकल्प है।
🚩 अवैध गौ-तस्करी के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।
देवेन्द्र तिवारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद
#गौमाता #गौसेवा #गौसंरक्षण #गौरक्षा #गौतस्करी #भारतीयकिसानमंच #जनहितयाचिका #उत्तरप्रदेश #कानूनकापालन

06/06/2026

आज भारतीय गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय मुख्यालय पर लखनऊ के मालवीय नगर से एक गौ माता के चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई जिसको लेकर भारतीय गौ सेवा परिषद एवं भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी जी ने तत्काल नगर निगम के वाहन को भेज कर गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का कार्य किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से किसी गाड़ी से चोटिल होकर गौ माता हमारे क्षेत्र में पड़ी हुई है कई गौ सेवकों को सूचना दी गई लेकिन कहीं से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई तब जाकर भारतीय गौ सेवा परिषद की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर वहां पर हम लोगों द्वारा फोन किया गया जिसको संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी जी ने गौ माता को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का जो कार्य किया है उसके लिए हम सभी स्थानीय लोग उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

31/05/2026

गौशाला भ्रमण के दौरान आदर्श नगर, डलमऊ, रायबरेली में स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौ सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी जी।

निरीक्षण के दौरान कान्हा गौशाला में पाई गई कमियों को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने संबंधित अधिकारियों को फोन करके अवगत कराया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी जी को कान्हा गौशाला में हाल ही में लगाए गए गोबर प्लांट देखने को मिला जिसको देखकर ऐसा लग रहा था कि यह काफी वर्षों से टूटा फूटा पड़ा है। जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में लगभग डेढ़ साल पहले ही इस गोबर प्लांट को लगाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आवंटित की जा रही धनराशि में से प्राप्त सूचना के अनुसार तकरीबन 50 लख रुपए की धनराशि दी गई थी।

इसको देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी जी ने कहा कि इस प्रकार सरकारी धन का दुरुपयोग जो कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है वह बड़ा ही निंदनीय है की गौ माता के नाम पर भी इस प्रकार की अनियमिताएं देखने को मिल रही हैं।

Address

Lucknow
226005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhartiya Gau Seva parishad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhartiya Gau Seva parishad:

Shortcuts

Share