Shri Palanhar Seva Sansthan

Shri Palanhar Seva Sansthan श्री पालनहार सेवा संस्थान समाज के आर्थिक, शैक्षिक विकास, धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए वचनबद्ध है।

12/10/2024

"धर्मो रक्षति रक्षितः”

अहं, द्वेष ,दुर्भाव निकालें।
मन के भीतर राम बिठा लें।।

विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

26/08/2024

समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें।

राधे राधे🚩

19/08/2024

#रक्षाबंधन : समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन के पवित्र पर्व की हार्दिक शुभकामनायें।

15/08/2024

#78वाँ_स्वतंत्रता_दिवस🇮🇳

न समझो देश को आज़ादी यूं ही मिली है।
हर कली इस बाग की, कुछ खून पी कर ही खिली है।
मिट गये वतन के वास्ते, दीवारों में जो गड़े हैं।
महल अपनी आज़ादी के, शहीदों की छातियों पर ही खड़े हैं।।

समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।

जयहिंद जयभारत🇮🇳

आइये हम सभी भारतवासी मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव मनायें। जयहिंद जयभारत !
13/08/2024

आइये हम सभी भारतवासी मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव मनायें।

जयहिंद जयभारत !

02/08/2024

#सावन_शिवरात्रि का महत्व:

हिंदू धर्म में शिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो भक्त सच्चे मन से शिव जी की पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

शिवरात्रि का पर्व हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस तरह से प्रत्येक महीने में एक शिवरात्रि पड़ती है और साल में कुल 12 या 13 शिवरात्रि आती हैं। लेकिन साल में दो शिवरात्रि ऐसी होती हैं जिनका सबसे ज्यादा महत्व होता है और इन्हें सार्वजनिक रूप से मनाया जाता है।

ये शिवरात्रि हैं फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि।

सावन शिवरात्रि का इसलिए खास महत्व माना जाता है क्योंकि सावन महीने में सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शंकर ने समुद्र मंथन से निकले विष को ग्रहण कर लिया था। फिर इस विष के प्रभाव को कम करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने शिव जी का जल से अभिषेक करना शुरू कर दिया था। कहते हैं तभी से श्रावण महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई। इसी परंपरा को निभाते हुए सावन महीने में शिव भक्त कांवड यात्रा पर जाते हैं और पवित्र स्थानों से गंगाजल लेकर सावन शिवरात्रि पर उस जल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। सावन शिवरात्रि के दिन शिव का अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस शिवरात्रि का खास महत्व होता है।

🚩ऊँ नमः शिवाय 🚩

26/07/2024

है नमन उनको कि जो इस देह को अमरत्व देकर
इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गए हैं
है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय
जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गए हैं

है नमन उनको कि जिनको मृत्यु पाकर हुई पावन
शिखर जिनके चरण छूकर और मानी हो गए हैं
है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय
जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गए हैं..

वर्ष 1999 में पाकिस्तानी सेना के साथ हुए कारगिल युद्ध में जब एक भारतीय वीर सैनिक का शव तिरंगे में लिपट कर आया तो शौर्य, बलिदान, श्रद्धा और आँसुओं के सैलाब को प्रत्यक्ष देखकर लोकप्रिय कवि डॉ. कुमार विश्वास ख़ुद को रोक नहीं सके और उनकी कलम ने ये कालजयी गीत रच दिया।

आज 26 जुलाई, 2024 को जब पूरा देश कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती मना रहा है, तब भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए यह गीत बरबस होंठों पर आ जाता है।

वर्ष 1999 में आज ही के दिन भारत के रणबाँकुरों ने कश्मीरी उग्रवादियों के रूप में छिप कर आए पाकिस्तानी सैनिकों (घुसपैठियों) को पूरी तरह विफल, पराजित और भारतीय सीमा रेखा के बाहर खदेड़ दिया था।

हमारा देश तो पड़ोसी देश के साथ सद्भावना का वातावरण बनाने में जुटा था लेकिन पड़ोसी देश अपने नापाक इरादों के साथ हमारी नियंत्रण रेखा को पार कर रहा था। ऐसे में जहाँ तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारतीय सेना को युद्ध करने का आदेश दिया, वहीं जाने माने कवि हरिओम पवार ने भी अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए दो टूक कह दिया:-

दुश्मन ने विश्वासघात का छुरा पीठ में गाड़ दिया
शिमला समझौते में खींचे मानचित्र को फाड़ दिया
बारूदी अंगारे लेकर सीमा-रेखा लाँघ चुका
कस्मे-वादे, प्यार-मोहब्बत सब खूँटी पर टाँग चुका
तो तुम भी घातों का निर्णय एक बार हो जाने दो
एक युद्ध सीमा-रेखा के आर पार हो जाने दो..

दुनिया के सबसे मुश्किल रणक्षेत्र में दो महीने से भी अधिक चले इस कारगिल युद्ध में अपने असाधारण शौर्य का प्रदर्शन करते हुए भारत के 527 वीर जवान शहीद हुए और लगभग 1400 सैनिक घायल हुए थे।

लाखों भारतीयों में देशभक्ति का ज्वार जगाने वाले सुप्रसिद्ध कवि विनीत चौहान ने "घायल सैनिक का पत्र अपने परिवार के नाम" कविता द्वारा भारतीय सैनिकों के जज्बे को जिस घनीभूत संवेदना के साथ सजीव किया है, वह बेहद मर्मस्पर्शी है।

माँ तुम्हारा लाड़ला रण में अभी घायल हुआ है
देख उसकी वीरता को शत्रु भी कायल हुआ है

रक्त की होली रचाकर प्रलयंकारी दिख रहा हूँ
माँ उसी शोणित से तुमको पत्र अंतिम लिख रहा हूँ

आज का दिन उन जियालों, मतवालों और भारत माँ के सच्चे लालों का है जिन्होंने अपनी जननी जन्मभूमि की आन, मान, शान के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया लेकिन दुश्मन के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया और दुश्मन का लहू कारगिल की हर चोटी पर बिखेर दिया।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि- गीतकार और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पूर्व कार्यकारी उपाध्यक्ष सोम ठाकुर ने माँ भारती के इन सच्चे सपूतों का कुछ इस तरह अभिनंदन किया:-

तुम समय के शंख पर जयघोष के उजले प्रहर हो
काटती है रात को जो उस किरण के वंशधर हो..

भारतीय वीरता और साहस की यह अनुपम गाथा यूँ ही दोहराई जाती रहेगी। श्रद्धा के दीप सदैव जलते रहेंगे। वीरों के सम्मान में काव्य-सुमन इसी तरह खिलते रहेंगे।

|| जयहिंद जयभारत ||

🔱🔱🔱 हे महादेव....हे शंभू नाथ कैलाश पति, मेरी विनती पर ध्यान धरो ।विश्व बनाने को बेहतर, मेरे भारत का उत्थान करो ।।आदि अनं...
08/03/2024

🔱🔱🔱 हे महादेव....

हे शंभू नाथ कैलाश पति, मेरी विनती पर ध्यान धरो ।
विश्व बनाने को बेहतर, मेरे भारत का उत्थान करो ।।

आदि अनंत तुम्ही सब हो, तुम सत्य शिव अंतर्यामी ।
ज्ञान तुम्ही विज्ञान तुम्ही, तुम कालजयी सबके स्वामी ।।
मेरा पल पल मेरा क्षण क्षण मेरी हर श्वांश तुम्हारी है ।
शोषित वंचित पीड़ित मन को,बस एक आस तुम्हारी है ।।

भेद विभेद नही कोई अब, जो भी है रूप तुम्हारा है ।
अपना तन मन धन जीवन अब, तेरे चरणों में वारा है ।।
डम डम डमरू बाजे फिर, डम डम डम का नाद उठे ।
हर हर हर हर महादेव, हर हर महादेव का गान उठे ।।

अगड़े पिछड़े का तमस मिटा, एक भाव संचार करो ।
विश्व बनाने को बेहतर, मेरे भारत का उत्थान करो ।।

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

महाशिवरात्रि की मंगलकामनाओ सहित आपसे प्रार्थना है कि हे जगत के पालनहार! आप समस्त मानवजाति, जीव-जन्तुओं, एंव पर्यावरण का सदैव कल्याण करते रहे।

ऊँ नमः शिवाय 🪔 ऊँ नमः शिवाय 🪔 ऊँ नमः शिवाय

सर्वधर्म सम्भाव कार्यक्रम
04/02/2024

सर्वधर्म सम्भाव कार्यक्रम

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नन्हे बच्चों के लिए संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम के कुछ मनोरम दृश्य.....
27/01/2024

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नन्हे बच्चों के लिए संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम के कुछ मनोरम दृश्य.....

श्रीरामकथा में आने वाले समस्त भक्तगणों का हार्दिक अभिनन्दन हैं।                           🚩 जय सियाराम  🚩
28/12/2023

श्रीरामकथा में आने वाले समस्त भक्तगणों का हार्दिक अभिनन्दन हैं।

🚩 जय सियाराम 🚩

Address

Lucknow
226012

Telephone

+919936500024

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Palanhar Seva Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shri Palanhar Seva Sansthan:

Share