03/04/2026
इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिऊन
दारुल उलूम नदवतुल उलेमा, लखनऊ मशहूर मफ़स्सिर-ए-क़ुरआन हज़रत मौलाना मोहम्मद ओवैस नगरामी नदवी (रहमतुल्लाह अलैह) के बड़े साहबज़ादे, और मरहूम प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस नगरामी के बड़े भाई , एक प्रतिष्ठित इल्मी व सामाजिक शख्सियत, जनाब हाफ़िज़ मोहम्मद शोएब नगरामी नदवी साहब का बहरीन में 89 वर्ष की आयु में इंतक़ाल हो गया है।
मरहूम ने अपनी पूरी ज़िंदगी इल्म, दीन और समाज की ख़िदमत में गुज़ारी। उनकी सादगी, अख़लाक़ और इल्मी पहचान हमेशा याद रखी जाएगी।
अल्लाह से दुआ है कि वह मरहूम की मुकम्मल मग़फ़िरत फ़रमाए, उनके दर्जात बुलंद करे, उन्हें अपनी रहमत के साए में जगह अता करे और जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम नसीब फ़रमाए।
अल्लाह तआला तमाम अहले-ख़ानदान को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए। आमीन 🤲