18/05/2025
उत्तर प्रदेश साहित्य सभा गाजियाबाद इकाई की कविता गोष्ठी संपन्न
***************************************
गाजियाबाद: आज दिनांक 18 मई 2025 को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा गाजियाबाद इकाई की कविता गोष्ठी वरिष्ठ साहित्यकारा श्रीमती मीरा शलभ जी की अध्यक्षता और श्री वागीश शर्मा जी एवं भाजपा गाजियाबाद महानगर महामंत्री श्री पप्पू पहलवान जी के सान्निध्य में सफलता पूर्वक संपन्न हुई l
सभी कवियों और मेहमानों ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन करके गोष्ठी का शुभारंभ किया l
गोष्ठी का सफल संचालन कवि दुर्गेश अवस्थी ने किया और सरस्वती वंदना श्रीमती अंजना शर्मा जी ने अपनी मधुर वाणी से की l
उत्तर प्रदेश साहित्य सभा एवं समाधान शक्ति सामाजिक संस्था गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में कविता गोष्ठी का प्रोग्राम , उत्तर प्रदेश साहित्य सभा गाजियाबाद इकाई की प्रधान , कवयित्री श्रीमती नंदिनी श्रीवास्तव जी के संयोजन
में संपन्न हुआ l
3 घंटे तक चली इस कविता गोष्ठी में कई कवियों ने काव्य पाठ किया जिसमें मीरा शलभ , वागीश शर्मा , नंदिनी श्रीवास्तव , दुर्गेश अवस्थी, अंजना शर्मा , संगीता वर्मा , मनोज यादव , कुलदीप बरतरिया , बबली सिन्हा शामिल रहे l श्रोताओं में स्वप्निल श्रीवास्तव जी , भाजपा गाजियाबाद महानगर महामंत्री श्री पप्पू पहलवान जी, प्रतीक माथुर जी , सुमन सती जी शामिल रहे l
अंत में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा गाजियाबाद इकाई की प्रधान, कवयित्री नंदिनी श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संस्थापक श्री सर्वेश अस्थाना व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिवओम अम्बर सहित सभी कवियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया l