24/05/2024
विश्व सिज़ोफ़्रेनिया दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ॥
विश्व सिज़ोफ़्रेनिया दिवस हर वर्ष 24 मई को मनाया जाता है ।सबसे पहले वर्ष 1887 में डॉ एमिल क्रेपोनिल ने सिज़ोफ़्रेनिया शब्द का इस्तेमाल किया था।वर्ड सिज़ोफ़्रेनिया डे 2023 की थीम थी , “ सामूहिक रूप से रोगी की मदद करने की शक्ति का सेलिब्रेशन “ ।विश्व सिज़ोफ़्रेनिया दिवस आम लोगों और सिज़ोफ़्रेनिया के पीड़ितों में जागरूकता फैलाने और विकार से पीड़ित लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिये किए जाने वाले कार्य को प्रोत्साहित करना हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें रोगी के दिमाग़ में अजीब सी हरकते होती है,भ्रम का साया रात में डर जैसी शिकायतें होती है ।यह किसी चीज़ का भ्रम नहीं है ,यही बताने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है और लोगों को जागरूक किया जाता है ।यह बीमारी पुरुष और महिलाओं को किसी भी उम्र में हो सकती है।
सिजोफ्रेनिया के लक्षण
• भ्रम की स्थिति में रहना
• अजीब चीजें महसूस करना
•कई तरह की आवाजें सुनाई देना
•जीवन के प्रति निराशा का भाव रखना
•कई चीजें, व्यक्ति या कोई आकृतियां दिखना
•भीड़ या सार्वजनिक जगहों में कार्यक्षमता खो देना
•शरीरिक सक्रियता प्रभावित होना और सुस्त रहना
•लगातार मूड बदलना और अवसाद के लक्षण दिखना
•ऐसी बातें करना जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं
सिजोफ्रेनिया के कारण
सिजोफ्रेनिया की बीमारी पर्यावरणीय कारक और कुछ न्यूरोलाजिकल स्थिति के अलावा आनुवंशिकता की वजह से भी हो सकती है।
सिज़ोफ्रेनिया से बचाव
सिज़ोफ्रेनिया के इलाज के बारे में बात करते हुए डॉक्टर ने बताया कि प्रोफेशनल डायग्नोसिस और इलाज़ सिज़ोफ्रेनिया की रोकथाम के लिए जरूरी हैं। सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित लोग अक्सर समाज में अलग-थलग पड़ जाते हैं और उनके ऊपर पागलपन का कलंक लग जाता है, जिससे इन व्यक्तियों को समझना और स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। जब परिवार और समाज सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्तियों के प्रति दया और करुणा दिखाते हैं, तो उनके लिए यह एक सपोर्टिव माहौल बनाता है, जो सकारात्मक रूप से उनकी बेहतरी को अच्छा करता है।
Highlight Everyone's Child Charities Yogi Adityanath UttarPradesh CM Madhya Pradesh Brajesh Pathak आशीष द्विवेदी Naya Savera Foundation Rajeshwar Singh Amar Ujala Dainik Jagran Aaj Tak Popatbhai Charitable Foundation Amrit Vichar Lucknow Kaushal Kishore Pushkar Singh Dhami Harish Rawat Sushma Kharkwal