Public Voice News Network

Public Voice News Network जनता की आवाज़, सच्ची खबर
ग्राउंड रिपोर्ट | सामाजिक मुद्दे | ब्रेकिंग न्यूज़

05/06/2026
05/06/2026

गोरखपुर: चिलुआताल पर्यटन विकास परियोजना का लोकार्पण, ₹20.35 करोड़ से बढ़ेंगी सुविधाएंगोरखपुर। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन...
02/06/2026

गोरखपुर: चिलुआताल पर्यटन विकास परियोजना का लोकार्पण, ₹20.35 करोड़ से बढ़ेंगी सुविधाएं

गोरखपुर। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने और जलाशयों को आकर्षक पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में आज जनपद गोरखपुर स्थित महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि में ₹20.35 करोड़ की लागत से चिलुआताल पर्यटन विकास परियोजना के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर कहा गया कि डबल इंजन सरकार जलाशयों को पर्यटन के उत्कृष्ट केंद्रों के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। चिलुआताल के विकास से न केवल स्थानीय पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, बल्कि पर्यटकों, आम नागरिकों, कलाकारों और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

परियोजना के तहत विकसित की गई विभिन्न सुविधाएं क्षेत्र की सुंदरता और पर्यटन क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, साथ ही गोरखपुर की पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।

सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रमुख जलाशयों और प्राकृतिक स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर उन्हें पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाना है। चिलुआताल का विकास इसी व्यापक योजना का हिस्सा है, जिससे आने वाले समय में गोरखपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 5 जून से 21 जून तक देशभर में एक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी। यह अभियान सरकार के 12 साल पूरे ...
02/06/2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 5 जून से 21 जून तक देशभर में एक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

यह अभियान सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पार्टी के नेता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।

इस दौरान पार्टी के नेता प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रभावशाली मतदाताओं से भी मुलाकात करेंगे और उनसे फीडबैक लेंगे। यह अभियान 23 जून से पहले समाप्त होगा, जिसे भाजपा पूरे देश में ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मनाएगी।

इस संबंध में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक 1 मई को पार्टी मुख्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के विस्तार और जनता तक पहुंच बढ़ाने की व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर को जनसंपर्क और संगठन विस्तार के लिए उपयोग करने की योजना बनाई गई।

बैठक में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए नई रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकारें अब देश के 22 राज्यों में सत्ता में हैं। पार्टी नेतृत्व ने इसे भाजपा के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव और मजबूत संगठन का प्रमाण बताया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई कार्यप्रणालियों पर चर्चा की। इन योजनाओं में जमीनी कार्यकर्ताओं के सुझावों को भी शामिल किया गया।

भाजपा ने युवाओं को संगठन से जोड़ने और उन्हें शुरुआती दौर में ही नेतृत्व की जिम्मेदारियां देने की योजना भी तैयार की है। महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए पार्टी में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व की भूमिका बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

इसके अलावा अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों की संगठन में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष योजनाओं को मंजूरी दी गई। पार्टी डॉक्टरों, इंजीनियरों और वकीलों जैसे पेशेवर वर्गों को जोड़ने के लिए भी विशेष अभियान चलाएगी, ताकि उनकी विशेषज्ञता का उपयोग नीतियां बनाने और समाज के विकास में किया जा सके।

बैठक के अंत में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर को मजबूत करना और समाज के नए वर्गों तक पहुंच बनाना पार्टी की आगे की सफलता के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों को पूरी मेहनत और प्रभावी तरीके से जमीन पर लागू करने का भी आह्वान किया। (इनपुट-आईएएनएस)
...

30/05/2026

फ़िरोज़ाबाद - ADG जोन आगरा, जोन आगरा के निर्देश पर एसएसपी फ़िरोज़ाबाद आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम डेढ़ साल क़े मासूम बच्चे की हत्या आरोपी मुठभेड़ क़े बधाई गिरफ्तार,

हत्यारोपी विराज उर्फ जितेन्द्र को 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 05 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस सहित पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार ।

हत्यारोपी विराज उर्फ जितेन्द्र के पुलिस मुठभेड़ क़े दौरान दोनों पैरो में गोली लगने से हुआ घायल

घायल हत्यारोपी को पुलिस अभिरक्षा मे उपचार हेतु भेजा गया जिला अस्पताल,

हत्यारोपी क़े कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है ।

30/05/2026

कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस के सांसद एवं ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर, कथित बीजेपी द्वारा जानलेवा हमला.....

अभिषेक बनर्जी द्वारा बताया गया कि मेंरे कार्यक्रम से पूर्व बीजेपी द्वारा बाहरी गुण्डों को बुलाकर एक जगह एकत्रित किया गया और मुझे जान से मारने का प्रयास किया गया.....

जब सरकारें चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से बनेंगी तो........ फिर.....

Tamilnadu... तमिलनाडु में सिर्फ 15 दिन पहले बनी विजय की सरकार  लोगों के दिल जीत रही है. ये लैपटॉप पर बैठा हुआ लड़का कोई ...
30/05/2026

Tamilnadu...

तमिलनाडु में सिर्फ 15 दिन पहले बनी विजय की सरकार लोगों के दिल जीत रही है.

ये लैपटॉप पर बैठा हुआ लड़का कोई ऑपरेटर नहीं है, तमिलनाडु का HR CE मंत्री रमेश है.

रमेश आज तिरुचेंदूर के Murgan मंदिर में एक भक्त बनकर पहुँचे... पुजारी को बोला VVIP दर्शन करने हैँ..

पुजारी ने 4000 रूपये की डिमांड की.
रमेश ने तुरंत GPAY कर दिया..और वीडियो रिकॉर्ड करके अधिकारियो को भेज दिया.

जैसे ही पुजारी को पता लगा, उसके होश उड़ गए... रमेश ने सबसे पहले तो कंप्यूटर पर बैठकर सारा डाटा चैक किया.

फिर पुजारी को माफीनामा लिखवाया.
मीडिया को पूरी जानकारी खुद दीं..

अब पूछ रहे हैं कि "अच्छे दिन" वाली डबल, ट्रिपल इंजन सरकारों में ऐसे दिन देखने को क्यों नहीं मिलते !!

14/05/2026
आज  नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन से शिष्टाचार ...
14/05/2026

आज नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट करते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public Voice News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share