NSYF - National Students And Youth Front

NSYF - National Students And Youth Front Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NSYF - National Students And Youth Front, Community Organization, Lucknow.

National Students And Youth Front (NSYF)
छात्रों और युवाओं की आवाज़• शिक्षा• रोजगार• सामाजिक न्याय• संवैधानिक अधिकार
बहुजन नायक मान्यवर स्वामी प्रसाद मौर्य जी के सपनों का भारत बनाने के संकल्प के साथ।
सवाल उठाना अपराध नहीं, यह छात्रों-युवाओं का अधिकार है।

सचिन चंद्रा के समर्थन में उतरा अपनी जनता पार्टी का छात्र मोर्चा नेशनल स्टूडेंट्स एंड यूथ फ्रंट (NSYF)कानपुर। न्याय की मा...
23/09/2026

सचिन चंद्रा के समर्थन में उतरा अपनी जनता पार्टी का छात्र मोर्चा नेशनल स्टूडेंट्स एंड यूथ फ्रंट (NSYF)

कानपुर। न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत सचिन चंद्रा जी से छात्र मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.चौधरी अनिल राज कोरी जी, प्रदेश अध्यक्ष मा.आशीष कठेरिया (ऋषभ) जी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मा.आकाश रावत जी ने कानपुर पहुंचकर मुलाकात कर अपनी जनता पार्टी (छात्र मोर्चा)–नेशनल स्टूडेंट्स एंड यूथ फ्रंट (NSYF) की ओर से समर्थन दिया गया।
मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनिल राज कोरी (प्रिंसराज) ने कहा कि न्याय, सम्मान, सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर सचिन चंद्रा के संघर्ष में संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उनके साथ खड़ा है और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाएगा।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सचिन चंद्रा की मुलाकात अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन नायक मान्यवर स्वामी प्रसाद मौर्य जी से कराई जाएगी।
साथ ही उन्हें लखनऊ आने का आमंत्रण दिया गया है, जहाँ छात्र-युवाओं एवं संगठन के साथियों के साथ आगे की लोकतांत्रिक आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
चौधरी अनिल राज कोरी जी ने कहा कि यदि सचिन चंद्रा को न्याय नहीं मिला, तो लखनऊ में बड़ा शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक आंदोलन किया जाएगा और मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर उनकी न्यायसंगत मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।
साथ ही छात्र मोर्चा के मा.राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए है।

जय भीम। नमो बुद्धाय।

Swami Prasad Maurya
Dileep Kumar Chaudhary
Choudhry Anil Raj Kori
Choudhry Anil Raj Kori 160-बालामऊ विधानसभा क्षेत्र, हरदोई
NSYF - National Students And Youth Front

17/09/2026

अपनी जनता पार्टी (छात्र मोर्चा)– NSYF - National Students And Youth Front इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतार रहा है तथा National Students' Union of India (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) (NSUI) के घोषित प्रत्याशियों को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026–27

कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व मंत्री माननीय Rajendra Gautam MLA जी के विशेष अनुरोध पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Choudhry Anil Raj Kori जी ने अपनी जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन नायक मान्यवर Swami Prasad Maurya जी से वार्ता एवं विचार-विमर्श के पश्चात और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में के घोषित प्रत्याशियों को समर्थन देने का यह सामूहिक निर्णय लिया गया है।
राजेंद्र पाल गौतम जी को जून 2026 में कांग्रेस का उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया था और वे पूर्व में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

संगठन इस चुनाव में अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतार रहा है।
यह निर्णय छात्र हित, सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा दलित, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

समर्थित प्रत्याशी

• बैलेट नंबर 6 — विजय शंकर मीणा — अध्यक्ष
• बैलेट नंबर 4 — वीर चतरथ — उपाध्यक्ष
• बैलेट नंबर 1 — नम्रता चौधरी — सचिव
• बैलेट नंबर 2 — गोपाल चौधरी — संयुक्त सचिव

इन चारों प्रत्याशियों को NSUI ने DUSU 2026–27 के लिए घोषित किया है।

यह निर्णय छात्र हित, सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा दलित, पिछड़े, शोषित एवं वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

छात्र हित • सामाजिक न्याय • समान अवसर • प्रतिनिधित्व

14/09/2026

महत्वपूर्ण संगठनात्मक सूचना…

हृदयप्रिय अनुज एवं संघर्षशील साथी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष (छात्र मोर्चा) “श्री आदर्श पटेल जी” को सर्वसम्मति से “अपनी जनता पार्टी (छात्र मोर्चा)–नेशनल स्टूडेंट्स एंड यूथ फ्रंट (NSYF)” का “राष्ट्रीय महासचिव” नियुक्त किया जाता है।

श्री आदर्श पटेल जी ने संगठन के प्रति अपने निरंतर समर्पण, संघर्षशीलता एवं जिम्मेदार संगठनात्मक भूमिका के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि नई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आदर्श जी पार्टी और संगठन को सुदृढ़ एवं व्यापक बनाने तथा छात्र-युवा हितों, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

“राष्ट्रीय महासचिव” के रूप में आपके सफल, सक्रिय एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।

संगठन के प्रति आपकी निष्ठा एवं समर्पण निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

Choudhry Anil Raj Kori
Choudhry Anil Raj Kori 160-बालामऊ विधानसभा क्षेत्र, हरदोई

Address

Lucknow
226002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSYF - National Students And Youth Front posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share