16/09/2023
आज दिनांक 16-09-2023 को स्वच्छता पखवाड़ा (16 सितम्बर 2023-02 अक्टूबर 2023) का उद्घाटन भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ लखनऊ के अध्यक्ष व मंडल रेल प्रबंधक श्री आदित्य कुमार जी द्वारा किया गया । समारोह के अवसर पर मुख्य जिला आयुक्त महोदय व अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन महोदय के साथ अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे । जिला आयुक्त गाइड महोदया डॉ दीक्षा चौधरी के दिशा निर्देशन व जिला आयुक्त स्काउट महोदय डॉ श्री अनूप एन के मार्गदर्शन में जिला संघ-लखनऊ के नुक्कड़ नाटक के सदस्यों व स्काउट गाइड द्वारा नुक्कड़ नाटक -"स्वच्छता जरूरी है" का मंचन लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर किया गया । जिसमें सभी लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक रहने के साथ कूड़ेदान का प्रयोग सदैव करने के बारे में बताया । मंचन के पश्चात बाकी अन्य लीडर्स व बच्चों ने प्रभात फेरी के माध्यम से स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों के साथ स्वच्छता संवाद भी किया गया ।
कार्यक्रम में जिला संघ में संचालित ग्रुप के ग्रुप लीडर्स व अन्य लीडर्स के साथ कुल 30 स्काउट गाइड ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
.e.railwaygkp