04/08/2026
यू.पी.पी.सी.एल. के सेवायोजित 80 लाभार्थियों को कौशल प्रमाण पत्र एवं टूल किट वितरित
इण्डिया लिटरेसी बोर्ड, लखनऊ एवं यू.पी.पी.सी.एल. के संयुक्त तत्वावधान में जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ द्वारा प्रशिक्षित 80 लाभार्थियों को कौशल प्रमाण पत्र एवं टूल किट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री संजय आर. भूसरेड्डी, आई.ए.एस. ने कहा—
"तकनीकी ज्ञान के साथ कौशल का समावेश ही युवाओं को उन्नति के शिखर तक पहुँचाता है।"
उन्होंने लाभार्थियों को एन.एस.क्यू.एफ. के उच्च स्तरों तक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा सेवायोजन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान यूपीपीसीएल के प्रतिनिधि के रूप में श्री राधे श्याम, चीफ इंजीनियर भी मौजूद रहे।
सुश्री संध्या तिवारी, आई.ए.एस. (सेवानिवृत्त) ने लाभार्थियों को भविष्य में भी मार्गदर्शन एवं सहयोग का आश्वासन दिया।
जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ के निदेशक श्री सौरभ कुमार खरे ने सभी अतिथियों एवं लाभार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराने के लिए संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।
💡 कौशल • रोजगार • आत्मनिर्भरता
🇮🇳 कौशल विकास के साथ सशक्त युवा, सशक्त भारत।