Association of Anesthesia and Operation Theater Technologist Uttar Pradesh

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • Association of Anesthesia and Operation Theater Technologist Uttar Pradesh

Association of Anesthesia and Operation Theater Technologist Uttar Pradesh This page is created for teaching ,training and providing updates in the field of anesthesia a fast

Media coverage of our yesterday's program
21/07/2025

Media coverage of our yesterday's program

9th नेशनल एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट दिवस 20 जुलाई 2025 को संजय गांधी पीजीआई के  एनेस्थीसिया विभाग में म...
20/07/2025

9th नेशनल एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट दिवस 20 जुलाई 2025 को संजय गांधी पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग में मनाया गया
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर देवेंद्र गुप्ता तथा विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया प्रोफेसर प्रभात तिवारी थे।

इस अवसर पर संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महोदय ने एनेसथीसिया और ओ टी टेकनीशियनो के द्वारा किए गए कार्यों एवं भूमिका को सराहा तथा बताया कि मरीज की सुरक्षा और सर्जरी की सफलता दोनों ही टेक्नीशियन के कुशल योगदान पर निर्भर करते हैं। वास्तव में एनेस्थीसिया और ओटी टेक्नीशियन स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के अनदेखे लेकिन अति आवश्यक योद्धा हैं।

प्रोफेसर प्रभात तिवारी ने हार्ट सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया के चिकित्सक द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली Trans Esophageal Echo उपकरण की रखरखाव में तकनीकी दक्षता के बारे में टेक्निशियन की सराहना की। और बताया कि एनेस्थीसिया टेक्नीशियन टीम की वह मजबूत रीड की हड्डी हैं जिनके बिना कोई भी ऑपरेशन सुचारू रूप से नहीं हो सकता है।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महोदय ने सरस्वती पूजा और दीप प्रजवलन करके की ।

कार्यक्रम के दौरान मेडिटेक संगठन के महामंत्री श्री सरोज वर्मा जी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री धर्मेश कुमार जी, समर बहादुर जी,लल्लन गुप्ता जी, सुनील प्रकाश वर्मा जी और विभिन्न विभागों के सीनियर टेक्नोलॉजिस्ट विनय प्रताप सिंह, मनोज सिंह,अजय नारायण वर्मा ,अभय कुमार झा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक चंद्रेश कुमार कश्यप एवं धीरज सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के एक पौधा मां के नाम तथा प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को एक - एक पौधा भी उपहार स्वरूप दिया गया ।

TECHNOCON 2025
17/02/2025

TECHNOCON 2025

Our upcoming conference TECHNOCON 2025
12/11/2024

Our upcoming conference TECHNOCON 2025

आज 20 जुलाई 2024 को संजय गांधी पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग में आठवा नेशनल एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट दिव...
20/07/2024

आज 20 जुलाई 2024 को संजय गांधी पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग में आठवा नेशनल एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक पदम श्री प्रोफेसर राधा कृष्ण धीमन, विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया प्रोफेसर प्रभात तिवारी,सी एम एस प्रोफेसर संजय धीराज तथा मेडिकल सुपरीटेंडेंट प्रोफेसर वी के पालीवाल जी की विशिष्ट उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक महोदय ने एनेसथीसिया और ओ टी टेकनीशियनो के द्वारा किए गए कामो एवं भूमिका को सराहा।
प्रोफेसर प्रभात तिवारी ने ओपन हार्ट सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया के चिकित्सको द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली Trans Esophgeal Echo उपकरण की रखरखाव में तकनीकी दक्षता के बारे में बताया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजय धीराज ने ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के वर्क कल्चर व ओरिएंटेशन कोर्स के महत्व के बारे में बताया। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर वी के पालीवाल ने एनेसथीसिया और ओ टी तकनीशियनों द्वारा परदे के पीछे रहकर किये जाने वाले तकनीकी योगदान की प्रशंसा की।

सचिव , राजीव सक्सेना ने एनेस्थीसिया टेक्नीशियन के द्वारा किए जाने वाले क्रियाकलापों , मशीनों के रखाव संबंधित और सर्जरी के दौरान उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक महोदय द्वारा सरस्वती पूजा और दीप प्रज्ज्वलित करके की गयी। इस अवसर पर सरस्वती वंदना में विभाग की श्रद्धा , रुचि ,प्रिया ,शिवानी, मीनू सिंह, प्रमिला तथा आयुषी ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर देवेंद्र गुप्ता, डाक्टर आशीष कनौजिया , डा सुजीत सिंह गौतम, डा अमित रस्तोगी और डा रुद्राशीष हलदार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष श्री के के कौल एव मेड टेक एसोशियेशन के महामंत्री श्री सरोज वर्मा भी उपस्थिति थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री धीरज सिंह ने तथा धन्यवाद प्रस्ताव श्री चंद्रेश कश्यप द्वारा दिया गया।

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Association of Anesthesia and Operation Theater Technologist Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Association of Anesthesia and Operation Theater Technologist Uttar Pradesh:

Share