Vaish Federation U.P.

Vaish Federation U.P. A communication space for AIVF users in U.P.

भारत की राष्ट्रीय पहचान दानवीर भामाशाह जीवन पर्यंत 'देश प्रथम' के लिए रहे समर्पित : शैलेन्द्र अग्रहरिमिर्ज़ापुर। अखिल भार...
30/06/2026

भारत की राष्ट्रीय पहचान दानवीर भामाशाह जीवन पर्यंत 'देश प्रथम' के लिए रहे समर्पित : शैलेन्द्र अग्रहरि

मिर्ज़ापुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई के तत्वावधान में नगर के एक लाज में दानवीर भामाशाह जयंती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा शाखा के जिला अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने किया वहीं संचालन युवा शाखा के प्रदेश मंत्री अनुज उमर ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी ने कहा कि भामाशाह हमारे राष्ट्रीय पहचान है। अपनी दानवीर परंपरा के लिए वैश्य समाज जाना जाता है। जिसमें जन्म लेने वाले भामाशाह का वहां के राजा महाराणा प्रताप के लिए दिए गए दान में देश प्रेम की आसीम भावना को दर्शाता है। भारत के किसी भी कोने में आप जाएंगे तो आपको वैश्य समाज की धर्मशालाएं स्कूल और मंदिर जैसे रचनात्मक प्रकल्प दिख जाएंगे। भामाशाह देश प्रथम के लिए जीवन पर्यंत रहे समर्पित।
जिलाध्यक्ष मुकेश साहू ने कहा कि भामाशाह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता महापुरुषों को किसी सीमा में नहीं बांधा जा सकता, वे समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा है। आने वाली पीढियों के निर्माण के लिए महापुरुषों से संबंधित संगोष्ठी आयोजित होती रहनी चाहिए।
वरिष्ठ नेता विहिप के पूर्व प्रान्त संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने कहाकि भामाशाह का योगदान और देश प्रेम अद्वितीय है। नेशन फर्स्ट की भावना उनमें सर्वोपरी थी। उनका समर्पण अनुकरणीय है, उनका व्यक्तित्व भारत के सांस्कृतिक परंपरा की विरासत है।
नगर अध्यक्ष डॉ अनुराग कसेरा ने कहा कि भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाना हमारे लिए गौरव का विषय है। राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार ने यह पहल की है भामा और राणा दोनों प्रेरणा है और भामा बिन राणा अधूरा और राणा बिन भामा भी अधूरे ही रहेंगे। जहाँ एक शौर्य की पहचान तो दूसरे उस शौर्य की ताकत थे।
इस दौरान व्यापारी नेता शत्रुघ्न केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रहरि, ज्ञानचंद गुप्ता, राहुल बरनवाल, अतिन गुप्ता, राजकुमार सोनी, शिखा अग्रवाल, आर्यन गुप्ता, आनंद अग्रवाल,गिरीश बरनवाल, अनिल गुप्ता, रवि गुप्ता, अनिल अग्रहरि, मिनिस्टर अग्रहरि, राजेंद्र साहू, राकेश सोनी, प्रेमचंद गुप्ता, रुपेश वर्मा, आशुतोष अग्रहरि, मुन्नूलाल गुप्ता, रजनीश गुप्ता, मुकेश अग्रहरि, गौरव केशरी, सौरभ श्रीवास्तव, हिमांशु अग्रहरि, गोविंदा गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, नवनीत बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

AIVF UP के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधीर एस. हलवासिया जी ने UP के मुख्य सचिव व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री एस. पी. गोयल जी से ...
10/04/2026

AIVF UP के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधीर एस. हलवासिया जी ने UP के मुख्य सचिव व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री एस. पी. गोयल जी से मुलाक़ात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Sudhir S Halwasiya
Shailendra Agrahari

13/02/2026
09/02/2026

Address

Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vaish Federation U.P. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vaish Federation U.P.:

Shortcuts

Share