Mata Parvati Devi Charitable Trust - Regd.

Mata Parvati Devi Charitable Trust - Regd. वसुधैव कुटुम्बकम, सेवा परमो धर्म:

रविवार, दिनांक 15 ,मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस "सप्ताह" के शुभ-मंगल पावन अवसर पर दिल्ली के दिल में स्थित प्राचीन एं...
16/03/2026

रविवार, दिनांक 15 ,मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस "सप्ताह" के शुभ-मंगल पावन अवसर पर दिल्ली के दिल में स्थित प्राचीन एंव प्रतिष्ठित गढ़वाल भवन के भागीरथी सभागार में गतवर्षो की तरह कल्याणी सामाजिक संस्था, #(अध्यक्षा-श्रीमती बबीता नेगी) # द्वारा निरन्तर सातवां "कल्याणी सम्मान" समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
उपरोक्त भव्य समारोह में उत्तराखण्ड देवभूमि के भिन्न-भिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु 11 महिलाओं को "कल्याणी सम्मान" से मुख्य अतिथि एंव विशिष्ट-अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। निश्चित रूप से आपका यह कार्य सराहनीय एंव प्रशंसनीय है।
माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट गतवर्ष की तरह सहयोगी संस्था स्वरूप काम करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करती है।
#मुख्य अतिथि #,
श्रीमती सुषमा रावत,
पूर्व निदेशक (ONGC)
#विशिष्ठ-अतिथि #
#श्रीमती_विदुषी_निशंक
निदेशक, स्पर्श हिमालय फाउंडेशन एवं
निदेशक लेखक गांव देहरादून।,
#श्रीमती_रचना_बुटोला # ,जिला पंचायत-अध्यक्ष, पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड,
#श्रीमती_नीलिमा_मिश्रा
(निदेशिका,हिमाद्री फिल्म्स)

कल्याणी सामाजिक संस्था के तत्वावधान में निम्नलिखित 11 महिलाओं को "कल्याणी सम्मान" से सम्मानित किया गया।

1 सुश्री डॉ0 मीना नेगी,
(असिस्टेंट,प्रोफेसर,कवयित्री, गायिका और सामाजिक कार्यकर्ता) जिला उत्तरकाशी
2 सुश्री डॉ. दीपा जोशी (सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना), हल्द्वानी, जिला नैनीताल
3 सुश्री सुषमा रावत,(वरिष्ठ समाजसेवी व उत्तराखंड आंदोलनकारी)
ग्राम कुंजेठा विकासखंड पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल
4 सुश्री भारती सैनी,
नैनीताल जिला अल्मोड़ा कला के क्षेत्र में
5 सुश्री लीला पयाल (लोकगायिका)
ग्राम ओडर पोस्ट, औफिस देवाल तहसील थराली जिला चमोली।उत्तराखंड देहरादून।
6 सुश्री सरोजनी मैठाणी
कार्य क्षेत्र -पर्यावरण
जिला रूद्रप्रयाग,उत्तराखण्ड
7 सुश्री डॉ०(कु०) विमला (वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एंव अति० मुख्य विधि सलाहकार, ओएनजीसी) (सेवानिवृत)
ग्राम कुना (बावर), चकराता
जिला देहरादून
8 सुश्री सावित्री नेगी, (उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं समाजसेविका)
जिला पौड़ी गढ़वाल
9 सुश्री सूमा रावत
ग्राम - जैंतोली बिचली, पोस्ट ऑफिस एकेश्वर, जिला पौड़ी, गढ़वाल, उत्तराखंड.
10 सुश्री शिवानी गुप्ता जिला देहरादून,
उत्तराखंड
खेल के क्षेत्र में (मार्शल आर्ट्स की विभिन्न विधाओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत तथा उत्तराखण्ड के लिए कई पदक जीते।
11 सुश्री सानिया राणा (युवा महिला प्रेरणा)
ग्राम गिवाली ब्लॉक पोखड़ा पौड़ी गढ़वाल

उपरोक्त भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उपस्थित समस्त गणमान्य महानुभावों का और कल्याणी सामाजिक संस्था की सम्पूर्ण टीम को बहुत-बहुत बधाई एंव हार्दिक शुभ-मंगलकामनाऐं।

सादर : माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार

रविवार 14 दिसम्बर,2025 को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान नवाब पटौदी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,जामिया,नई दिल्ली में छटा "देवभूमि ...
17/12/2025

रविवार 14 दिसम्बर,2025 को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान नवाब पटौदी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,जामिया,नई दिल्ली में छटा "देवभूमि क्रिकेट महाकौथिग" का भव्य समापन समारोह बढ़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
उपरोक्त भव्य समापन समारोह को सफल बनाने में देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन के साथ-साथ प्रमुख सहयोगी संस्थाऐ जेसे गढ़वाल हितैषिणी सभा (गढ़वाल भवन, दिल्ली), डेनिश पेटिसरी-लौर गुरूप एंव माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) तथा अन्य सम्मानित सहयोगीयों की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
इस एतिहासिक क्रिकेट टूर्नामेंट में पहली बार दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखण्ड की 64 टीमें और 960 उत्तराखण्ड के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जो लगभग 50 दिनों तक चला। जिसके फाईनल का रोमांचक मुकाबला गत रविवार को भैरगांव हिल्स बाॅयज vs पहाड़ी बाॅयज के बीच में हुआ,जिसमें भैरगांव हिल्स बाॅयज ने पहाड़ी बाॅयज को 57 रनों से हराकर टूर्नामेंट का खिताब एंव चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम करी।
उपरोक्त भव्य समापन समारोह में दिल्ली-एनसीआर से भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन,गढ़वाल हितैषिणी सभा एंव माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट भव्य समापन समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए समस्त खेल-प्रेमीयों और आर्थिक-सामाजिक सहयोगीयों तथा मीडिया के सम्मानित पत्रकारों का हम ह्रदय की गहराई से धन्यवाद एंव आभार प्रकट करते है।
सादर
माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•)

08/12/2025

रविवार, 7 दिसम्बर को गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड, गाजियाबाद में देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन द्वारा आयोजित 6 नॉकआउट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमिफाइनल भैरगांव यादगार क्लब और दंबग उत्तिरा के बीच खेला गया। जिसमें भैरगांव यादगार क्लब ने कड़े मुकाबले में मैच जीतकर फाईनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमिफाइनल पहाड़ बाॅयज वेटरन क्लब और सुपर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया और पहाड़ बाॅयज वेटरन क्लब ने यह मैच जीतकर फाईनल में खेलने का अपना स्थान पक्का किया।
उपरोक्त टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का जबरदस्त फाईनल मुकाबला अब दोनों टीमों के बीच आगामी रविवार 14 दिसम्बर को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के नाम मंसूर अली पटौदी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स जामिया में खेला जायेगा।
आप सभी खेल-प्रेमी सादर आमंत्रित है।
विशेष आभार! श्रीमान दरवान सिंह रावत एंव सम्पूर्ण VOM TEAM .

रविवार, 7 दिसम्बर को गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड, गाजियाबाद में देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन द्वारा आयोजित 6 नॉकआउट ट...
08/12/2025

रविवार, 7 दिसम्बर को गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड, गाजियाबाद में देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग फाउंडेशन द्वारा आयोजित 6 नॉकआउट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमिफाइनल भैरगांव यादगार क्लब और दंबग उत्तिरा के बीच खेला गया। जिसमें भैरगांव यादगार क्लब ने कड़े मुकाबले में मैच जीतकर फाईनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमिफाइनल पहाड़ बाॅयज वेटरन क्लब और सुपर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया और पहाड़ बाॅयज वेटरन क्लब ने यह मैच जीतकर फाईनल में खेलने का अपना स्थान पक्का किया।
उपरोक्त टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का जबरदस्त फाईनल मुकाबला अब दोनों टीमों के बीच आगामी रविवार 14 दिसम्बर को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के नाम मंसूर अली पटौदी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स जामिया में खेला जायेगा।
आप सभी खेल-प्रेमी सादर आमंत्रित है।
विशेष आभार! श्रीमान दरवान सिंह रावत एंव सम्पूर्ण VOM TEAM .

17/11/2025

🙏🌹जय माता दी🌹🙏

17/11/2025

गढ़ कुमाऊँ युवा समिति (पजी•) द्वारा निरन्तर सोलहवाँ विशाल माँ भगवती जगतजननी महामाई का गुणगान "उत्तराखण्डी जागर" विनोद नगर,बद्रीनाथ मन्दिर प्रांगण में आयोजित किया गया।
उपरोक्त दिव्य एंव भव्य धार्मिक आयोजन में मुझे भी धर्मपत्नी सहित सम्मिलित होने एंव माँ भगवती जगतजननी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ भगवती अपने सभी भक्तों पर आशीर्वाद बनाए रखें।
गढ़ कुमाऊँ युवा समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह कंडारी जी एवं उनकी समस्त टीम का हृदय की गहराई से धन्यवाद🙏❤️💐

17/11/2025

दिनांक 15 नवम्बर, शनिवार को गढ़वाल भवन (नई दिल्ली) के भागीरथी सभागार में "दिल्ली विश्वविद्यालय" में पढ़ने वाले सेंकड़ो छात्र-छात्राओं के द्वारा "देवभूमि परिवार" के तत्वावधान में समलोंण-4 का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपरोक्त भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में "देवभूमि परिवार" के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तराखंड की कला-संस्कृति एवं विरासत को बहुत ही सुन्दर एंव खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण गढ़वाल भवन का भागीरथी सभागार एंव बाहरी प्रांगण खचाखच भरा रहा।
गतवर्षो की तरह इस बार भी माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) अपने संकल्पानुसार कला-संस्कृति के संरक्षण हेतु "देवभूमि परिवार" (दिल्ली विश्वविद्यालय) के साथ प्रमुख सहयोगी संस्था स्वरूप रही।

दिनांक 15 नवम्बर, शनिवार को गढ़वाल भवन (नई दिल्ली) के भागीरथी सभागार में "दिल्ली विश्वविद्यालय" में पढ़ने वाले सेंकड़ो छा...
17/11/2025

दिनांक 15 नवम्बर, शनिवार को गढ़वाल भवन (नई दिल्ली) के भागीरथी सभागार में "दिल्ली विश्वविद्यालय" में पढ़ने वाले सेंकड़ो छात्र-छात्राओं के द्वारा "देवभूमि परिवार" के तत्वावधान में समलोंण-4 का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपरोक्त भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में "देवभूमि परिवार" के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्तराखंड की कला-संस्कृति एवं विरासत को बहुत ही सुन्दर एंव खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण गढ़वाल भवन का भागीरथी सभागार एंव बाहरी प्रांगण खचाखच भरा रहा।
गतवर्षो की तरह इस बार भी माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) अपने संकल्पानुसार कला-संस्कृति के संरक्षण हेतु "देवभूमि परिवार" (दिल्ली विश्वविद्यालय) के साथ प्रमुख सहयोगी संस्था स्वरूप रही।

Address

31 Vijay Block, Street No. 3 Vikas Marg, Delhi/
Laxmi Nagar
110092

Telephone

+919868658007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mata Parvati Devi Charitable Trust - Regd. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mata Parvati Devi Charitable Trust - Regd.:

Share