Purahan welfare society

Purahan welfare society Purahan Welfare Society is a non-profit organization which works with the underprivileged sections o Our working areas include
1. Women empowerment
2.

This organization was set up with a goal of improving the quality of life of the most marginalised sections of the society with focus on children , women and disadvantaged. Education
3. Better livelihood options
4. Distribution of Masks, Sanitizers, Shields, gloves and PPE kit to the needy.

20/03/2026
आज सेवा और समर्पण का एक अत्यंत प्रेरणादायक उदाहरण दिल्ली की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था पुरहान वेलफेयर सोसाइटी, जिसकी स्थापन...
20/03/2026

आज सेवा और समर्पण का एक अत्यंत प्रेरणादायक उदाहरण दिल्ली की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था पुरहान वेलफेयर सोसाइटी, जिसकी स्थापना हमारी ताई जी श्रीमती सुधा मलकोटी जी ने की थी, द्वारा आज दो अलग-अलग स्थानों पर जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पहला कार्यक्रम पदमपुर जूनियर हाई स्कूल में आयोजित किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी उपस्थित रहे। वहीं दूसरा कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास, कोटद्वार में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोटद्वार भाजपा के अध्यक्ष श्री राज गौरव नौटियाल जी शामिल हुए।
इन कार्यक्रमों में गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को नए कपड़े, डेंटल किट और अन्य उपयोगी उपहार वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों की दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच भी की गई, ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे और वे पढ़ाई में आगे बढ़ सकें।
सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि सुधा ताई जी और उनके बच्चे अपनी कमाई का एक हिस्सा ऐसे सामाजिक और सेवा कार्यों के लिए बचाकर रखते हैं। आज के समय में जब लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं, ऐसे में किसी का समाज के जरूरतमंद बच्चों के भविष्य के लिए आगे आना वास्तव में एक बड़ा और प्रेरणादायक कार्य है।
ऐसे कार्य हमें यह सिखाते हैं कि सच्ची खुशी दूसरों की मदद करने में ही मिलती है। अगर समाज का हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार थोड़ा-सा भी योगदान दे, तो न जाने कितने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।
मुझे इन दोनों कार्यक्रमों का हिस्सा बनकर अत्यंत गर्व और संतोष की अनुभूति हुई। ऐसे सेवा कार्यों से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन की राह बनती है और नई पीढ़ी को भी मानवता और सेवा का संदेश मिलता है।
🙏 सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

18/03/2026

I got over 30 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया जी से एक संक्षिप्त, मुलाकात।
30/01/2026

जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया जी से एक संक्षिप्त, मुलाकात।

19/12/2025
आज दिनांक 18/12/25 को पुराहन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय श्रीनगर में 100 छात्र छात्...
19/12/2025

आज दिनांक 18/12/25 को पुराहन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय श्रीनगर में 100 छात्र छात्राओं का निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया जिसमें बच्चों को दवाई वितरित की गयी सभी बच्चों को स्टेशनरी व बालिकाओं को नैपकिन पैड व विधालय को एक एंड्रॉयड टीवी प्रदान की गई अपने उदबोधन में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुधामालकोटी ने कहा कि संस्था अपने निजी संसाधनों से उतराखंड के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे है जिसमें स्वरोजगार व गरीब दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा हेतु कार्य कर रहीहै जिसमें अभी तक कोटद्वार दुगड्डा पौड़ी वीरो खाल श्रीनगर आदि क्षेत्रों में कार्य प्रारम्भ हो चुका है 70 वर्षीय सुधामालकोटी का समाज के लिए कुछ करने का जो जज्बा है उसके लिए समाज में उनके कार्यक्रमों की तारीफ भी हो रही है आज के कार्यक्रम में राकेश नौडियाल नरेन्द्र टम्टा विधालय की वार्डन श्रीमती वन्दना पंवार बालकों के वार्डन श्री मुकेश बहुगुणा आदि उपस्थित रहे सभी बच्चे बहुत उत्साहित दिखे बच्चों ने श्रीमती सुधामालकोटी को अपनी दादी घोषित किया

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, "सप्तसंगम शक्ति" कार्यक्रम के तहत "राजमती देवी सरस्वती विधा ...
17/11/2025

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, "सप्तसंगम शक्ति" कार्यक्रम के तहत "राजमती देवी सरस्वती विधा मन्दिर तिमली" के कार्यक्रम में पुराहन वेलफेयर सोसाइटी की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती सुधा मालकोटी जी, हेमवती नन्दन बहुगुणा बी जी आर परिसर पौड़ी अर्थशास्त्र की प्रवक्ता श्रीमती नीलम नेगी जी, समलौण समिति की प्रदेश संयोजिका श्रीमती सावित्री ममगाई जी, प्रधानाचार्य संजय ममगाई जी तथा राकेश नौडियाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया सफल कार्यक्रम हेतु विधालय परिवार को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

Address

F-71 Vijay Chowk
Laxmi Nagar
110092

Telephone

+919899619355

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purahan welfare society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Purahan welfare society:

Share