Deoraj times

Deoraj times मै अकेला ही चला था जानिब-ए मंजिल मगर,
लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया
हमारी एकता 🤝ही हमारी पहचान

19/05/2025

PMCH में हुआ मनीष कश्यप का पिटाई

10/03/2025

होली पर्व पर उतर प्रदेश से बिहार तक गरमाई राजनीति आरोप प्रत्यारोप का चल रहा है दौर
#देवराजटाईम्स

10/03/2025

देवराज मददगार कमेटी (DMC) द्वारा रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत से ही जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए राशन वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कमेटी ने देवराज के लीपानी गांव में कुछ जरूरतमंद परिवारों तक राशन सामग्री पहुंचाई। इस वितरण में आटा, चावल, दाल, तेल, चीनी और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी, जिससे गरीब परिवार रमजान के दौरान आसानी से रोजा रख सकें। कमेटी के सदस्यों ने खुद गांव में पहुंचकर जरूरतमंदों को यह सहायता प्रदान की। ग्रामीणों ने इस नेक कार्य के लिए DMC का आभार व्यक्त किया। समिति ने आगे भी इस अभियान को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

08/03/2025

रामनगर के डैनमरवा गांव में नजमा खातून ने दरवाजे पर मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने जफीर खान, अनवर खान, वोहिदा खातून और गुड़िया खातून समेत दस लोगों को नामजद किया है। नजमा ने बताया कि वह...

05/03/2025

ये लड़का मेरे गांव सिकटा देवराज के रहने वाले हैं यह हाफिजे कुरआन है और आज सुबह से ही कहीं गुम हो गया है किसी भाई को अगर यह दिखे तो प्लीज दिए गए नंबर पर संपर्क करें
नाम खुर्शीद अलम
पिता एजाज मिया
मोबाइल 9572583823
ग्राम सिकटा देवराज

अबू आजमी पर परिसर में भी घुसने पर लगी पाबंदी.महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी पर बड़ी कार्रवाई हुई है.  ...
05/03/2025

अबू आजमी पर परिसर में भी घुसने पर लगी पाबंदी.महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आजमी पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है. उन पर विधानसभा परिसर में आने पर भी पाबंदी लगा दी गई है. यह निलंबन मौजूदा सत्र के लिए है. तीन मार्च से शुरू हुआ बजट सत्र 26 मार्च तक चलेगी. निलंबन की कार्यवाही के बाद अब अबू आजमी विधानसभा की कार्यवाही में भाग नहीं ले पाएंगे.


#देवराजटाईम्स

05/03/2025

प्रशांत किशोर का आज चम्पारण दौरा लौरिया में करेंगे सभा को संबोधित फिर देवराज के एक इफ़्तार पार्टी में होंगे शामिल

04/03/2025

सदन में सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादवों के भी तीखी बहस

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय से जुड़ी टिप्पणी को लेकर अहम बात कही है। शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी को 'मियां-तियां' या ...
04/03/2025

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय से जुड़ी टिप्पणी को लेकर अहम बात कही है। शीर्ष अदालत ने कहा कि किसी को 'मियां-तियां' या 'पाकिस्तानी' कहना भले सुनने में ठीक नहीं लगता हो, लेकिन ऐसे मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 298 के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा अपराध नहीं बनता।

दुबई में फांसी लगी भारत की ‘शहजादी’ कौन? उसका जुर्म क्या था और अंतिम संस्कार कबShahzadi Khan: अबू धाबी की अल वथबा जेल मे...
04/03/2025

दुबई में फांसी लगी भारत की ‘शहजादी’ कौन? उसका जुर्म क्या था और अंतिम संस्कार कब
Shahzadi Khan: अबू धाबी की अल वथबा जेल में कैद भारत की शहजादी खान को 15 फरवरी को ही फांसी दी गई। शहजादी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। फांसी के बाद अब शहजादी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भारत की शहजादी पर चार महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था। जिसके लिए उन्हें अबू धाबी में मौत की सजा सुनाई गई। 15 फरवरी को शहजादी को फांसी दे दी गई। इसकी जानकारी केंद्र ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में शहजादी खान के परिवार को दी। जानकारी के मुताबिक, भारतीय दूतावास को भी इसकी जानकारी 28 फरवरी को ही दी गई थी। केंद्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एक सीनियर कानून अधिकारी ने जस्टिस सचिन दत्ता को बताया, उसे 15 फरवरी को फांसी दी गई थी। उसका अंतिम संस्कार 5 मार्च को किया जाएगा। जानिए कौन थीं शहजादी खान और उनको मौत की सजा क्यों दी गई?

शहजादी खान कौन?
15 फरवरी को शहजादी को फांसी हुई। 33 साल की शहजादी का ताल्लुक यूपी के बांदा जिले से है। शहजादी को 19 दिसंबर 2021 को अबुधाबी भेजा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहजादी को उनके प्रेमी उजैर ने कुछ पैसों के लिए बेचा था। शहजादी का चेहरा जला हुआ था, यह तब से ऐसा था, जब वह 8 साल की थी। उस दौरान शहजादी के चेहरे पर किचन में खौलता हुआ पानी गिर गया था।

इसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की, क्योंकि वह आगे चलकर पैसे कमाकर अपने चेहरे की सर्जरी कराना चाहती थी। शहजादी गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए ‘रोटी बैंक’ नाम के एक NGO में भी काम कर चुकी हैं।

---विज्ञापन---
शहजादी खान का जुर्म क्या?
शहजादी खान 2021 में वर्क वीजा पर अबू धाबी चली गई थी। जिस घर में वह काम करती थीं, उस घर की मालकिन ने अगस्त 2022 में एक बच्चे को जन्म दिया। शहजादी पर इस बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी थीं। 7 दिसंबर 2022 को बच्चे को नियमित तौर पर लगने वाला टीका दिया गया, जिसके बाद शाम को उसकी मौत हो गई। फरवरी 2023 में अधिकारियों को एक वीडियो मिला, जिसको लेकर दावा किया कि शहजादी ने हत्या की बात कबूल ली है।

हालांकि, बाद में उसने कहा कि यह कबूलनामा उसके पीड़ित परिवार के दबाव में आकर किया था। 10 फरवरी 2023 को उसे अबू धाबी पुलिस को सौंप दिया गया और 31 जुलाई, 2023 को शहजादी को मौत की सजा सुनाई गई। इसी के साथ ही 15 फरवरी को शहजादी को फांसी दे दी गई। अब 5 मार्च को अंतिम संस्कार की पूरी रस्में की जाएंगी।

Address

Village: Sikta Deoraj, Post: Baswariya, West Champaran
Lauriya

Telephone

+919934963343

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deoraj times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Deoraj times:

Share