भारत संवाद समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल

  • Home
  • India
  • Lalitpur
  • भारत संवाद समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल

भारत संवाद समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from भारत संवाद समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल, Lalitpur.

01/09/2025
चन्दन सिंह अहिरवार ब्यूरो चीफ- ललितपुर सीमा पर 70 बोरी यूरिया जब्त, कालाबाजारी की आशंकाईसी एक्ट में एफआईआर की अनुमति माँ...
31/08/2025

चन्दन सिंह अहिरवार
ब्यूरो चीफ- ललितपुर
सीमा पर 70 बोरी यूरिया जब्त, कालाबाजारी की आशंका
ईसी एक्ट में एफआईआर की अनुमति माँगी गई।

थाना बालावेहट पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर रात में सघन चेकिंग के दौरान एक टाटा इंट्रा पिकअप (यूपी 94 ए.टी. 3556) से आईपीएल यूरिया की 70 बोरियां बरामद कीं। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने रात 10.30 बजे बरामदगी की सूचना दी। अगले दिन पूर्वाह्न में पहुँची कृषि विभाग की टीम ने जांच में पाया कि माल के संबंध में न बिल प्रस्तुत हुआ, न पीओएस रसीद। विभागीय जानकारी के अनुसार यूरिया को बिना अभिलेख मध्यप्रदेश ले जाए जाने की आशंका है। पुलिस-विभाग की संयुक्त रिपोर्ट में इसे उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 व उर्वरक (परिसंचलन) आदेश, 1973 का उल्लंघन माना गया है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय है। वाहन और माल को थाना बालावेहट की सुपुर्दगी में रखा गया है। वाहन का मालिक/फुटकर उर्वरक विक्रेता पियूष जैन, निवासी मोहल्ला कुरयाना, वार्ड-2, पाली तथा चालक बहादुर खंगार, निवासी हजारिया, पाली बताए गए हैं। प्रशासन ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति माँगी है। अनुमति मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।

 #आवश्यक  #सूचना  #जनहित में  #जारी--ललितपुर-बिरारी स्टेशन के मध्य दोहरीकरण निर्माण कार्य किया जाना है जिसमें ललितपुर-झॉ...
30/08/2025

#आवश्यक #सूचना #जनहित में #जारी--
ललितपुर-बिरारी स्टेशन के मध्य दोहरीकरण निर्माण कार्य किया जाना है जिसमें ललितपुर-झॉसी एन0एच0-44 पर स्थित ग्राम चन्देरा में शनि मन्दिर के पास रेलवे लाईन का विस्तार किया जाना है। जिसके निर्माण हेतु दिनांक 30.08.2025 को प्रातः 11:00 बजे से 01:00 बजे तक ललितपुर-झॉसी वनवे बन्द रहेगा एवं दोपहर 02:00 बजे सांय 04:00 बजे तक झॉसी-ललितपुर वनवे बन्द रहेगा। उक्त अवधि के दौरान सडक यातायात के सुचारू संचालन के लिए वन-वे डायवर्जन की योजना बनाई गई है। जिसका अनुपालन किया जाना अपेक्षित है।

"न 75 साल पर रिटायर होऊंगा, ना किसी को होने के लिए कहूंगा", बोले मोहन भागवतराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने प...
28/08/2025

"न 75 साल पर रिटायर होऊंगा, ना किसी को होने के लिए कहूंगा", बोले मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने पर चल रहे कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मोहन भागवत से राजनेताओं के 75 वर्ष की उम्र के बाद रिटायर होने वाले उनके बयान का जिक्र करते हुए सवाल पूछा गया.

इस सवाल के जवाब में सरसंघचालक ने मोरोपंत पिंगले को कोट किया. उन्होंने कहा कि "वह (मोरोपंत पिंगले) बड़े मजाकिया आदमी थे. वह 70 साल के थे और एक बार ऑल इंडिया कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार्यवाह एचवी शेषाद्रि ने उन्हें शॉल दिया, उनसे कुछ कहने के लिए कहा". मोहन भागवत ने कहा कि "मोरोपंत पिंगले ने तब कहा था कि आपने यह शॉल दिया है, इसका मतलब है कि आपकी उम्र अब अधिक हो गई है. आप एक कुर्सी पर बैठिए और देखिए कि क्या हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कभी नहीं कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगा या किसी को रिटायर हो जाना चाहिए"
भारत संवाद समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल

 #ब्रेकिंग ललितपुर में एसपी के रूप में सेवाएं दे चुके आकाश कुलहरि बनाए गए झाँसी के नए डीआईजी, केशव कुमार चौधरी का हुआ गा...
27/08/2025

#ब्रेकिंग
ललितपुर में एसपी के रूप में सेवाएं दे चुके आकाश कुलहरि बनाए गए झाँसी के नए डीआईजी, केशव कुमार चौधरी का हुआ गाजियाबाद स्थानांतरण।

26/08/2025

#भारत_संवाद

मथुरा की युवती से दुष्कर्म करने वाले दो दरिंदे दबोचे।।ललितपुर पुलिस ने मथुरा की एक विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में दो ...
25/08/2025

मथुरा की युवती से दुष्कर्म करने वाले दो दरिंदे दबोचे।।

ललितपुर पुलिस ने मथुरा की एक विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोलू शर्मा और श्रीराम कुशवाहा को बुंदेलखंड वैभव ढाबा एण्ड फैमिली रेस्टोरेंट के सामने हाईवे से पकड़ा गया। घटना 22 अगस्त की रात की है। 19 वर्षीय पीड़िता राजस्थान की रहने वाली है, जिसकी शादी मथुरा के बरसना में हुई थी। वह एक महीने पहले ललितपुर के जमालपुर गांव के एक युवक के साथ आई थी। पीडि़ता के अनुसार, जब वह ललितपुर में खड़ी थी, तब जखौरा थाना क्षेत्र के बांसी निवासी 50 वर्षीय भोलू शर्मा और श्रीराम कुशवाहा उसे जमालपुर छोडऩे का झांसा देकर ले गए। रात करीब 11:45 बजे दोनों उसे हाईवे 44 पर स्थित काली पहाड़ी के पास एक खेत में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 23 अगस्त को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।दुष्कर्मियों को पकडऩे वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मुनेश भारती, उ.नि. बृजेश कुमार, का.उदय, का. कुलदीप, का.संतोष कुमार शामिल रहे।

पेट्रोल लेते समय बाइक सवार की हुई मौतसेल्समैनों द्वारा दी सीपीआर, नहीं बची जानमड़ावरा में बाइक से अपनी बहिन के यहाँ जा रह...
24/08/2025

पेट्रोल लेते समय बाइक सवार की हुई मौत
सेल्समैनों द्वारा दी सीपीआर, नहीं बची जान

मड़ावरा में बाइक से अपनी बहिन के यहाँ जा रहे एक ग्रामीण की पेट्रोलपम्प पर पेट्रोल लेने के दौरान मौत हो गयी। थाना गिरार अंतर्गत पुलिस चौकी धौरीसागर के ग्राम टौरी निवासी 47 वर्षीय ग्रामीण हरबल पुत्र वंशी अहिरवार अपने ही गांव के सुकन पुत्र अठई के साथ बाइक से अपनी बहिन के घर लुहर्रा जा रहा था तब रास्ते में रनगांव में सौजना रोड पर स्थित पेट्रोलपम्प पर पेट्रोल लेने के लिये जैसे ही सुकन ने मोटरसाइकिल खड़ी को और बाइक से उतरने के दौरान हरबल अचेत होकर नीचे गिर गया। ग्रामीण को नीचे गिरते देख पेट्रोलपम्प मैनेजर एवं सेल्समैन द्वारा हरबल हालात देख 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया तथा उसे तत्काल सीपीआर दिया गया। सेल्समेनों द्वारा एम्बुलेंस पहुंचने तक हरबल के हाथ-पैर मले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में परीक्षण उपरांत चिकित्सकों द्वारा हरबल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ मौजूद सुकन अहिरवार ने बताया कि रविवार सुबह वह अपनी रिश्तेदारी में लुहर्रा जा रहा था हरबल उसके साथ बाइक पर बैठ गया तब रास्ते में पेट्रोलपम्प पर पेट्रोल लेते समय पर हादसा हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

Address

Lalitpur

Telephone

+919559275473

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारत संवाद समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to भारत संवाद समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल:

Share