28/10/2025
लखीमपुर: लायंस क्लब लखीमपुर उपकार ने इस वर्ष दीपावली का पर्व 'फुलझड़ी' उत्सव के रूप में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। यह भव्य आयोजन लायन्स नेत्र चिकित्सालय, ऐरा रोड, नौरंगाबाद, लखीमपुर के परिसर में किया गया।
इस विशेष उत्सव में क्लब के सभी पदाधिकारियों और गणमान्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया💥
कार्यक्रम स्थल को रंगीन रोशनी और पारंपरिक दीयों से सजाया गया था, जिससे पूरे परिसर में एक उत्सवपूर्ण और मनमोहक माहौल बन गया। सभी ने मिलकर पारंपरिक ढंग से दीपावली मनाई और 'फुलझड़ी' के माध्यम से आतिशबाजी का आनंद लिया
कार्यक्रम का सफल संचालन लायन आयेंद्र पाल सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे समारोह को व्यवस्थित और मनोरंजक बनाए रखा।कार्यक्रम में उपस्थित
अध्यक्ष: लायन शैलेंद्र प्रताप सिंह
सचिव: लायन अमर सिंह
कोषाध्यक्ष: लायन कविता अग्रवाल
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ रूपक टंडन
तराई क्षेत्र से कैबिनेट सेक्रेटरी लायन एच एस पहवा
लायन्स नेत्र चिकित्सालय के अध्यक्ष लायन सुरेंद्र तोलानी
प्रबंधकराजवीर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। 💥