29/12/2025
🌿 सेवा, सम्मान और संकल्प का गौरवपूर्ण क्षण 🌿
दिनांक 28-12-2025 को सेवा साथी फाउंडेशन (ट्रस्ट) द्वारा संचालित ॐ फिटनेस संस्थान, गोरखपुर के आठवें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर एवं सराहनीय कार्यों हेतु उपज फाउंडेशन के अध्यक्ष आदरणीय श्री नीरज पाठक जी को
“गोरखपुर गौरव सम्मान – 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि उपज फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण,आवारा पशु कल्याण, किसान हित एवं सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर
निरंतर किए जा रहे जनहितकारी प्रयासों का सम्मान है। उपज फाउंडेशन का यह दृढ़ विश्वास है कि— सेवा केवल सहायता नहीं,
बल्कि संवेदना, जिम्मेदारी और स्थायी परिवर्तन है।
इसी सोच के साथ फाउंडेशन धरती की रक्षा, जीवों की सुरक्षा, किसानों के सम्मान और सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। इस गरिमामय एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
विशेष रूप से प्रिय योगाचार्य धर्मेंद्र जी, प्रिय अनुज जितेंद्र प्रजापति जी, प्रिय ध्यान अंजन जी एवं संपूर्ण कार्यक्रम आयोजक टीम का, जिनके सहयोग, स्नेह एवं उत्कृष्ट आयोजन ने इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाया।
आप सभी का यह स्नेह, सम्मान और विश्वास हमें समाज सेवा के पथ पर
और अधिक ऊर्जा, निष्ठा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
🙏 सादर धन्यवाद एवं हार्दिक आभार। 🙏
EducationForAll
SaveEnvironment AnimalWelfare
FarmerRespect RoadSafety HumanityFirst
ServiceWithPurpose SevaHiDharma