Rotary Club Kushinagar, Uttar Pradesh, India

Rotary Club Kushinagar, Uttar Pradesh, India Rotary club Kushinagar (India) R.I. District-3120 is an international social organization.
Rotary Club Kushinagar RID 3120
(1)

*रोटरी ने विद्यालय में ट्री-गार्ड सहित 50 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश*- कुशीनगर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान क...
18/05/2026

*रोटरी ने विद्यालय में ट्री-गार्ड सहित 50 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश*-

कुशीनगर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के छायादार, शोभाकार एवं फलदार लगभग 50 पौधे ट्री-गार्ड के साथ लगाए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भदंत महेंद्र थेरो ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष केवल हमें शुद्ध वायु ही नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि वन विभाग कुशीनगर के सहयोग से यह भव्य पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज हित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन वाहिद अली ने किया। इस कार्यक्रम में वार्ड सभासद गिरिजेश सिंह जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका निर्मला सिंह, वन दरोगा रामध्यान पाण्डेय, जलालुद्दीन, राजेश चौधरी, संतोष यादव सहित वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं रोटरी क्लब कुशीनगर के उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, सुनील सिंह, भूतपूर्व सैनिक सत्येन्द्र राय, आदिल खान, शिक्षिका अमृता सिंह, शिक्षक राजन चौरसिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

10/05/2026

Happy Mother's❤️day

माँ और नवजात की मुस्कान बनी रोटरी क्लब कुशीनगर, मातृ दिवस पर बांटी हाइजीन किट —  अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर रोट...
10/05/2026

माँ और नवजात की मुस्कान बनी रोटरी क्लब कुशीनगर, मातृ दिवस पर बांटी हाइजीन किट —

अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं की माताओं को हाइजीन किट प्रदान कर मातृ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और समय पर देखभाल से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है तथा ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. नेहा पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं और माताओं की देखभाल में स्वच्छता का विशेष महत्व है। उन्होंने रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल माताओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाती है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि माताएं समाज की आधारशिला होती हैं और उनके सम्मान एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

वहीं क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम में सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील सिंह, अमित श्रीवास्तव, अखिलेश शर्मा, सत्येन्द्र राय, हसमुद्दीन अंसारी एवं आदिल खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

It's Time to Join Rotary International
09/05/2026

It's Time to Join Rotary International

Let us strive to live with compassion, speak with kindness, and act with wisdom.The world needs more light—be that light...
01/05/2026

Let us strive to live with compassion, speak with kindness, and act with wisdom.
The world needs more light—be that light. Happy Buddha Purnima!

Kushinagar - कुशीनगर, उत्तर प्रदेश

🔹विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर कुशीनगर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्...
18/04/2026

🔹विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर कुशीनगर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन-

विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर शनिवार को बुद्ध महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर परिसर में रोटरी क्लब कुशीनगर एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 में प्रथम स्थान पल्लवी सिंह, द्वितीय स्थान अनुष्का यादव एवं तृतीय स्थान राधिका कश्यप ने प्राप्त किया।
कक्षा 7 में प्रथम स्थान अन्वी सिंह, द्वितीय स्थान अमृता सिंह एवं तृतीय स्थान अंशिका कुशवाहा ने प्राप्त किया।
कक्षा 8 में प्रथम स्थान श्वेता पटेल, द्वितीय स्थान उजाला चौहान एवं तृतीय स्थान संध्या शर्मा ने प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुशीनगर मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव रहीं। उन्होंने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग एवं रोटरी क्लब के इस संयुक्त प्रयास किस सराहना करते हुए प्रतिभागी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विशिष्ट अतिथि क्लब संरक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने प्रतिभागी बच्चों के कलात्मक प्रयास किस सरहना की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भंते नंदिका एवं भंते अशोक ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त विजेताओं को ₹1100 का नगद पुरस्कार भी दिया।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण सहायक शादाब खान ने प्रतियोगिता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं।

इस दौरान रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कला और धरोहर का संरक्षण हमारी संस्कृति की पहचान को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में कला के प्रति रुचि जागृत करना एवं धरोहर संरक्षण का संदेश फैलाना था।

कार्यक्रम के आयोजन में रोटरी क्लब के सदस्यों और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम ने सक्रिय सहयोग किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के सह संरक्षक वाहिद अली ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व नोटबुक देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को साइकिल, टेबल फैन एवं दीवार घड़ी दिया गया।

इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग कुशीनगर के संरक्षण सहायक शादाब खान, उद्यान प्रभारी वीरेंद्र प्रकाश, रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, सह कोषाध्यक्ष अमरेंद्र नारायण सिंह, निदेशक अश्वनी जायसवाल, सह सचिव सदरे आलम, निदेशक इम्तियाज आलम, मीडिया प्रभारी सुनील सिंह, संदीप रौनियार, अमित श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, अखिलेश शर्मा, सत्येंद्र राय, मनीष सिंह ,आशीष अग्रवाल, दीपेश कुमार सिंह, आदिल खान उपस्थित रहे।

कल दिनांक 18 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे से 4 बजे शाम तक विश्व विरासत दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग कुश...
17/04/2026

कल दिनांक 18 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे से 4 बजे शाम तक विश्व विरासत दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग कुशीनगर एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

आज भारतरत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (नगर पालिका परिष...
14/04/2026

आज भारतरत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (नगर पालिका परिषद कुशीनगर) एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वाधान में “स्वच्छ कुशीनगर, स्वस्थ कुशीनगर” अभियान के अंतर्गत कसया स्थित कांशीराम आवास में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा साफ-सफाई को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। उपस्थित लोगों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, अमित श्रीवास्तव एवं आदिल खान की सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने नगर पालिका के सदस्य विकास जाटू, सचिन यादव, रोशनी आरा, अजय द्विवेदी, कामोद पांडेय, हेमराज यादव, सनी कुमार, अरविंद पटेल एवं मनीष का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Address

Kushinagar
Kushinagar
274402

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rotary Club Kushinagar, Uttar Pradesh, India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rotary Club Kushinagar, Uttar Pradesh, India:

Share