Naveen Sandesh

Naveen Sandesh नवीन जिन्दल एक नाम नहीं एक विचारधारा है

विकसित भारत अभियान की सफलता में सांसद नवीन जिंदल का कुरुक्षेत्र मॉडल पूरे देश के सामने पेश करेगा नजीर: डॉ.अर्चना गुप्ताव...
04/06/2026

विकसित भारत अभियान की सफलता में सांसद नवीन जिंदल का कुरुक्षेत्र मॉडल पूरे देश के सामने पेश करेगा नजीर: डॉ.अर्चना गुप्ता

विदेश में केवल स्किल आधारित युवाओं की जरूरत, फाउंडेशन करेगी लक्ष्य प्राप्ति में मदद : सांसद नवीन जिंदल

महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर और केआईएससी के बाद अब आरकेएसडी कैथल में जल्द शुरू होगा केआईएससी

नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा नवीन अवसर कार्यक्रम के तहत आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव में पहुंचे 5000 से अधिक युवा, विभिन्न कंपनियों ने लिया साक्षात्कार

कुरुक्षेत्र, 4 जून। विदेश में रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं के लिए सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव आयोजित किया गया। नवीन अवसर कार्यक्रम के तहत हुए इस महोत्सव में हजारों की संख्या में युवा वर्ग में उत्साह दिखाया। इस अवसर पर भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल युवाओं को रोजगार देने के मामले में देश के सामने आ रही चुनौती को स्वीकार करते हुए इससे निपटने की दिशा में कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल द्वारा कुरुक्षेत्र में किए जा रहे स्किल ट्रेनिंग में अन्य विकास कार्यों को लेकर कुरुक्षेत्र मॉडल पूरे देश के सामने एक नजीर पेश करेगा। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल की सोच है कि युवाओं के अंदर हुनर हो और वे स्किल में निपुण होने को प्राथमिकता दें ताकि रोजगार के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की बजाय खुद का सेटअप खड़ा किया जा सके। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा के युवा बेहद खुशनसीब है कि उन्हें नवीन जिंदल जैसे साधन संपन्न और प्रोग्रेसिव सोच रखने वाले सांसद मिले।

हिसार से विधायक एवं पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि स्वर्गीय ओपी जिंदल जी ने कुरुक्षेत्र को हमेशा अपना परिवार माना है और यहां के लोगों की जिम्मेदारी अब सांसद नवीन जिंदल को मिली है। जिसे वह पूरी तरह से निभा रहे हैं।

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि अपने चुनावी घोषणा पत्र के दौरान किए गए वादे को पूरा करते हुए उन्होंने 2 साल के अंदर कुरुक्षेत्र में आधुनिक स्किल सेंटर और बाबैन में महात्मा ज्योतिबा फुले आईटीआई की स्थापना का कार्य पूरा किया। पिछले एक साल के दौरान स्किल सेंटर के जरिए 2500 युवाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया गया। 15 कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में फाउंडेशन ने अपने प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हुए हैं ताकि वहां के युवाओं को भी प्रशिक्षित किया जा सके। जल्द ही कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में भी कैथल इंटरनेशनल स्किल सेंटर शुरू होनेजा रहा है। सांसद ने कहा कि युवा विदेश जाने के लिए सही रास्ता चुने विदेश में तकनीक और टैलेंट की जरूरत है। जमीन बेचकर विदेश जाना समस्या का हल नहीं है । बल्कि स्किल आधारित ट्रेनिंग के जरिए किसी भी फील्ड में जाकर रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के अभियान को गति देने के लिए शुरू की गई निरंतर प्रक्रिया है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी और सरकार के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने जो योजनाएं शुरू की हैं। उनसे कुरुक्षेत्र और कैथल के हजारों युवाओं को लाभ मिल रहा है। ऐसे सांसद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना हम सब का दायित्व है। सांसद नवीन जिंदल ने उपस्थित युवाओं से संवाद करते हुए भविष्य की योजनाओं को भी उनके साथ साझा किया। इस दौरान कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर से वीएलसीसी के पास और छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी भी हुई। संस्थान की ओर से डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि केआईएससी के 86 में से 60 बच्चों ने जर्मन लैंग्वेज टेस्ट क्लियर किया है।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर डॉ. शाश्वतानंद, महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती,संत शंकारानंद महाराज, बड़ा उदासीन अखाड़ा से महंत महेश मुनि, पूंडरी विधायक सतपाल जाम्बा, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह,रोहतक के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, डॉ. जगविंद्र विर्क, चेयरमैन गुरनाम सैनी, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र खैहरा गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष गीता शर्मा, सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह, कैथल प्रभारी रविंदर धीमान, अश्विनी जैन, रोहित गुप्ता, विनोद गर्ग खरैती लाल सिंगला, विजय वेदपाल, राजेश सिंगला, मनोज दुआ, नवनीत गोयल, हरिओम अग्रवाल, देवेंद्र जिंदल, नसीब ककहेड़ी, प्रदीप बदनारा, नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से डॉ. मनीष मिश्रा, कर्नल अरुण चंदेल, अभिषेक सहगल आदि उपस्थित रहे ।

कंपनियों ने लिए युवाओं के इंटरव्यू

नवीन जिंदल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव में स्वास्थ्य सेवाएं, लॉजिस्टिक्स, कंस्ट्रक्शन, आईटी, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, इंटरनेशनल हेल्थ केयर, इंटरनेशनल आईटी इस बीएफएसआई, इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स इंटरनेशनल, कंस्ट्रक्शन, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, कोटेक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, एयू स्मॉलफाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, एरोस्पोर्टस तथा ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए। साथ ही जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, कनाडा, ओमान, कतर, वियतनाम और अन्य देशों में रोजगार से संबंधित संभावनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर 5000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

अभिभावकों ने साझा किया अनुभव, बोले - सांसद ने जमीन बिकने से बचाई

कार्यक्रम में संवाद के दौरान कैथल के गांव बदनारा से पहुंचे प्रदीप शर्मा ने मंच पर बताया कि वो अपनी जमीन बेचकर बेटे को डंकी रूट से विदेश भेजना चाहते थे । इस दौरान एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात सांसद नवीन जिंदल से हुई। उन्होंने अपनी बात साझा कि तो सांसद ने कहा कि जमीन मत बेचना । मैं आपके बेटे के लिए कुछ करूंगा। तब सांसद नवीन जिंदल ने उनके बेटे को स्किल ट्रेनिंग दिलाने की बात कही। अब उन्हें गर्व है कि उनका बेटा स्किल ट्रेनिंग प्राप्त करके विदेश जाकर अपना रोजगार पाएगा । यदि सांसद जिन्दल उसे नहीं समझाते तो अब तक उसकी जमीन बिक चुकी होती। इसी तरह उन लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किया जिन्हें सांसद नवीन जिंदल की फाउंडेशन के जरिए रोजगार प्राप्त हुआ।

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में 4 जून को कुरुक्षेत्र में होगा अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव: डॉ. मनीष मिश्रा सांसद न...
02/06/2026

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में 4 जून को कुरुक्षेत्र में होगा अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव: डॉ. मनीष मिश्रा

सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव खोलेगा युवाओं के लिए नये द्वार: डॉ. मनीष मिश्रा

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव को सफल बनाने में मीडिया करे सहयोग : डॉ. मनीष मिश्रा

प्रेस वार्ता में आगामी 4 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव का पोस्टर किया गया लॉन्च

कुरुक्षेत्र, 30 मई। नवीन जिन्दल फाउंडेशन की ओर से 4 जून 2026 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन, सेक्टर-8, कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले "नवीन अवसर अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव" को लेकर आज कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। इस अवसर पर आगामी 4 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव का पोस्टर भी लांच किया गया।

इस अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि यह रोजगार महोत्सव क्षेत्र के युवाओं को देश और विदेश में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सांसद नवीन जिन्दल के दूरदर्शी नेतृत्व, मार्गदर्शन और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के विज़न के अनुरूप किया जा रहा है।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि रोजगार महोत्सव में स्वास्थ्य सेवाएं, लॉजिस्टिक्स, कंस्ट्रक्शन, आईटी, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग तथा ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, कनाडा, ओमान, कतर, वियतनाम और अन्य देशों में रोजगार से संबंधित संभावनाओं की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि महोत्सव में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और रुचि के आधार पर काउंसलिंग की जाएगी तथा उन्हें उपयुक्त रोजगार अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन केवल नौकरी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं के कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डॉ. मनीष मिश्रा ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महत्त्वपूर्ण पहल की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं, अभिभावकों और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अधिकतम संख्या में लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन से अभिषेक सहगल ने कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर की उपलब्धियों की जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा अब तक हजारों युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक प्रभावी और विश्वसनीय मंच सिद्ध होगा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार महोत्सव 4 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह पूर्व आईएएस, भूषण मंगला संसदीय विकास अधिकारी, डॉ. राज कुमार, रोहित गुप्ता वाइस प्रेसिडेंट स्पोर्ट् एकेडमी, विनोद गर्ग सदस्य लोक कल्याण समिति और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना ने जरूरतमंद छात्रों के जीवन में जगाई उम्मीद की किरण: विकास शर्माबाबैन के किसान रेस्...
27/05/2026

नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना ने जरूरतमंद छात्रों के जीवन में जगाई उम्मीद की किरण: विकास शर्मा

बाबैन के किसान रेस्ट हाउस में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर

बाबैन: 27 मई। सांसद नवीन जिन्दल की प्रेरणा व मार्गदर्शन में संचालित नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के प्रचार-प्रसार एवं विस्तार को लेकर बाबैन के किसान रेस्ट हाउस में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों को योजना की पात्रता, उद्देश्य एवं लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में बताते हुए डॉ. राज कुमार ने कहा कि इस छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी छात्र की शिक्षा में बाधा न बन सके। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की पहचान करें और उन्हें इस योजना से जोड़ने में सहयोग करें, जिससे कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।

इस अवसर पर बाबैन मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय एवं दूरदर्शी पहल है। उन्होंने कहा कि यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है, जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस योजना के माध्यम से क्षेत्र के अनेक विद्यार्थियों को शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे और वे देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने योजना को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ दिलाने का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा 2 वर्ष पूर्व आरंभ की गई नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना द्वारा सैकड़ो मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र आर्थिक लाभ ले रहे हैं। अब सांसद नवीन जिन्दल ने इस योजना का विस्तार करते हुए सिंगल मदर व विधवा महिलाओं के बच्चों की स्कूली शिक्षा को पूरा करवाने के लिए 50% आर्थिक सहायता देना आरंभ किया है। इसके साथ ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है उन बच्चों की 100% स्कूली फीस सांसद नवीन जिन्दल अपने निजी कोष से देंगे।

इस अवसर पर भूषण मंगला विकास अधिकारी, लाडवा हल्का प्रभारी सलिंद्र कुमार, अनिल टाटकी (महामंत्री), प्रदीप बिंट (मंडल सचिव), कुशलपाल (शक्ति केंद्र), रामशरण माजरा, जगमाल सिंह (शक्ति केंद्र प्रमुख, फालसंडा जाटान), बख्तावर सिंह (भैणी मंडल सचिव), संदीप दहिया, विनोद कुमार सिंगला, सुखजोत, नरेंद्र गोजरे, रवि गोजरे, अजय सिंगला, रिंकू कश्यप सहित बाबैन क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

केंद्रीय बजट–2026 आत्मविश्वास और अवसरों का बजट : सांसद नवीन जिन्दलविकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत नींव रखता है यह बजट...
01/02/2026

केंद्रीय बजट–2026 आत्मविश्वास और अवसरों का बजट : सांसद नवीन जिन्दल

विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत नींव रखता है यह बजट

कुरुक्षेत्र/कैथल/रादौर, 1 फरवरी। सांसद नवीन जिन्दल ने केंद्रीय बजट–2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक सर्वेक्षण में उल्लेखित “कैलिब्रेटेड रियलिज़्म” की भावना को प्रतिबिंबित करता है और देश के भविष्य को लेकर विश्वास का बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत की आर्थिक प्रगति को नई गति देने वाला सिद्ध होगा।
सांसद नवीन जिन्दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि यह बजट “अवसरों का राजमार्ग” है, जो देश के युवाओं, उद्यमियों और निवेशकों के लिए नए द्वार खोलता है। उन्होंने कहा कि यह दूरदर्शी बजट विकसित भारत–2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक ठोस आधार तैयार करता है।
उन्होंने कहा कि बजट में विनिर्माण क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), कौशल विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs), महिला उद्यमिता और युवाओं पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही नियामकीय सुधारों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को सरल और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया है, जिससे देश की विकास गति को और तेज़ी मिलेगी।
सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखता है, बल्कि भविष्य की चुनौतियों और संभावनाओं के अनुरूप भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

26/01/2026

23/01/2026
23/01/2026
23/01/2026

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन स्वास...
21/01/2026

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन

स्वास्थ्य शिविरों में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के प्रथम चरण में छह हल्कों में आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर

कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका प्रथम चरण 27 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगा। पहले चरण का पहला शिविर मंगलवार, 27 जनवरी को पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के गांव थाना स्थित नॉलेज सेंटर में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर तय कार्यक्रम के अनुसार पूरे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे। इन स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन 28 जनवरी को कलायत विधानसभा क्षेत्र के म्यूनिसिपल कार्यालय में, 29 जनवरी को पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के गांव कौल स्थित महिला मंडल में, 30 जनवरी को थानेसर विधानसभा क्षेत्र के गांव बारना स्थित कम्युनिटी हॉल में, 31 जनवरी को रादौर विधानसभा क्षेत्र के रादौर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तथा 2 फरवरी को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मारकंडा नेशनल कॉलेज में किया जाएगा।

इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य रखा गया है। इन स्वास्थ्य शिविरों में नेत्र परीक्षण एवं उपचार, दंत परीक्षण एवं उपचार, स्त्री रोग जांच एवं परामर्श, स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा किशोरी दीदी वैन के माध्यम से एनीमिया जांच और परामर्श जैसी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल स्वस्थ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के संकल्प को पूरा करने के लिए अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। उनका मानना है कि अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है। इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ना केवल जांच और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगी बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। नवीन जिन्दल फाउंडेशन लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, ताकि आमजन तक आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंच सकें।

धर्मवीर सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने स्थापित किया 200वां विशाल राष्ट्रीय ध्वज 23 जनवरी को 'राष्ट्रीय ध्वज दिवस' घोषित करने का प्र...
21/01/2026

फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने स्थापित किया 200वां विशाल राष्ट्रीय ध्वज

23 जनवरी को 'राष्ट्रीय ध्वज दिवस' घोषित करने का प्रस्ताव

कुरुक्षेत्र/कैथल/रादौर : 21 जनवरी। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में अपनी महान विरासत और देशभक्ति के अद्भुत संगम को दर्शाते हुए फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने आज मणिपुर की राजधानी इम्फाल स्थित ऐतिहासिक कांगला फोर्ट में अपना 200वां विशाल राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। जिन्दल हाउस कुरुक्षेत्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह अवसर दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धियों का प्रतीक है। पहला, दिल्ली उच्च न्यायालय के उस ऐतिहासिक निर्णय के 30 वर्ष, जिसने नागरिकों को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार दिया और दूसरा सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले के 22 वर्ष, जिसमें संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज फहराने को मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता दी गई।

उल्लेखनीय है कि 200वें ध्वज की स्थापना के लिए कांगला फोर्ट का चयन प्रतीकात्मक है, क्योंकि 21 जनवरी 1972 को ही मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। मणिपुर के राजाओं की प्राचीन सत्ता और मैतेई पहचान के आध्यात्मिक केंद्र रहे इस किले पर अब तिरंगा राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में लहराएगा और यहां आने वाले हजारों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारत के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता रहेगा।

आज का यह कार्यक्रम फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री नवीन जिन्दल की मेहनत और उनके लंबे संघर्ष को याद करने का एक खास मौका है। अमेरिका से भारत लौटने के बाद श्री जिन्दल ने उस समय लागू प्रतिबंधात्मक भारतीय ध्वज आचार संहिता को चुनौती दी थी, जिसके तहत आम नागरिकों को केवल विशेष अवसरों पर ही राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति थी। श्री जिन्दल शुरू से मानते रहे हैं कि तिरंगा हर भारतीय के गौरव, सम्मान और अभिव्यक्ति का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को उसे प्रतिदिन फहराने का अधिकार मिलना चाहिए। उनके इसी संकल्प और कानूनी संघर्ष के परिणामस्वरूप आज देशवासियों को गर्व और सम्मान के साथ साल के 365 दिन तिरंगा फहराने का अधिकार प्राप्त है।
उनके एक दशक लंबे कानूनी संघर्ष के परिणामस्वरूप 23 जनवरी, 2004 को सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सम्मान के साथ तिरंगा फहराना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता" का हिस्सा है।
श्री नवीन जिन्दल ने अपने संदेश में कहा कि तिरंगा भारत की एकता और सफलता का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज से हमारा गहरा भावनात्मक जुड़ाव है।
उन्होंने कहा, “हर सुबह जब मैं अपनी जैकेट पर तिरंगे की पिन लगाता हूं तो मुझे देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का एहसास होता है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि तिरंगा का मतलब आराम नहीं, बल्कि युवाओं को हर दिन अपने अधिकारों और कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित करना है।
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया इस महत्वपूर्ण अवसर पर 23 जनवरी को आधिकारिक तौर पर 'राष्ट्रीय ध्वज दिवस' के रूप में मान्यता देने की पुरजोर पैरवी कर रहा है। अपने "अधिकार से जिम्मेदारी" पहल के माध्यम से फाउंडेशन अपने मिशन का विस्तार कर रहा है, जिसमें शामिल हैं:
जन-शिक्षा: युवाओं की आकांक्षाओं के साथ तिरंगे को जोड़ना।
पर्यावरण संरक्षण: ध्वज के सम्मानजनक उपयोग, उचित निपटान और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देना।
राष्ट्रीय गौरव: नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के प्रति व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के रूप में साल भर ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना।
फाउंडेशन देशवासियों का आह्वान करता है कि वे तिरंगे से जुड़े संवैधानिक मूल्यों को अपनाएं। वे ध्वज फहराने के “अधिकार” तक सीमित न रहें, बल्कि उन मूल्यों को जीने की “जिम्मेदारी” भी निभाएं।
फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बारे में
श्री नवीन जिन्दल और श्रीमती शालू जिन्दल द्वारा स्थापित फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया एक गैर-लाभकारी संस्था है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक भारतीयों को गर्व के साथ तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। विशाल ध्वजों की स्थापना और राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियानों के माध्यम से फ्लैग फाउंडेशन सभी भारतीय नागरिकों में राष्ट्रवाद और गौरव की भावना पैदा करने के लिए समर्पित है।
उल्लेखनीय है कि कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज जागरूकता अभियान 2026 चलाया जा रहा है जिसमें शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं के साथ मिलकर पुराने और खंडित तिरंगे एकत्रित करने की मुहिम भी चलाई हुई है।

Address

Mohan Nagar
Kurukshetra
136118

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naveen Sandesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share