Phoenix Club Kurukshetra

Phoenix Club Kurukshetra We are Running NGO to serving mankind

19/04/2026
आप सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
20/10/2025

आप सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

फीनिक्स क्लब द्वारा आयोजित प्रोजेक्ट की मीडिया कवरेज
18/10/2025

फीनिक्स क्लब द्वारा आयोजित प्रोजेक्ट की मीडिया कवरेज

टीबी मुक्त बनाने के मिशन में सामाजिक सहयोग और जागरूकता जरूरी :डॉ. राजेश वधवाफिनिक्स क्लब द्वारा टीबी रोगियों को वितरित क...
18/10/2025

टीबी मुक्त बनाने के मिशन में सामाजिक सहयोग और जागरूकता जरूरी :डॉ. राजेश वधवा
फिनिक्स क्लब द्वारा टीबी रोगियों को वितरित की गई पोषाहार किट
आर्थिक रूप से कमजोर टीबी रोगियों को गोद लें सामाजिक संस्थाएं: सुनील कुमार
निक्षय मित्र एप पर पंजीकरण करा टीबी रोगियों की जा सकती है मदद:अंजलि
कुरुक्षेत्र, 17 अक्टूबर। फिनिक्स क्लब कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. राजेश वधवा ने कहा कि नायब सरकार के हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने के मिशन में सामाजिक सहयोग और जागरूकता जरूरी है। आर्थिक रूप से कमजोर टीबी रोगियों को पोषाहार किट के जरिये मददगार बना जा सकता है।
शुक्रवार को फिनिक्स क्लब की ओर से जिला रेडक्रॉस भवन में टीबी रोगियों को पोषाहार किट वितरित की गई। डॉ. राजेश वधवा ने टीबी रोगियों को किट वितरित करने के दौरान उनका हौसला बढ़ाया निरंतर दवाइयों के सेवन और पौष्टिक आहार से टीबी हारेगा। उन्होंने टीबी उन्मूलन को लेकर रेडक्रास द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रास मानव सेवा की विश्व में सबसे बड़ी संस्था है। इसलिए रेडक्रास के साथ जुडक़र सामाजिक संस्थाओं को जनसेवा के कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए। महिला विंग की प्रधान सोनिका वधवा ने कहा कि फिनिक्स क्लब की ओर से आगामी दिनों में रेडक्रॉस के साथ टीबी उन्मूलन के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीबी बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके।
जिला रेडक्रास सोसायटी सचिव सुनील कुमार ने बताया कि उपायुक्त एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में आर्थिक रूप से कमजोर क्षय रोगियों को पोषाहार किट वितरित की जा रही है। उन्होंने आह्वान किया कि टीबी रोगियों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाए आगे आएं और क्षय रोगियों को गोद लेने की तत्परता दिखाएं।
टीबी कोऑर्डिनेटर अंजलि ने टीबी रोगियों को पोषाहार किट वितरित करने पर फिनिक्स क्लब का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक संस्थाओं को आह्वान किया कि कोई भी सामाजिक संस्था या फिर ग्राम पंचायत व दानी सज्जन टीबी रोगियों की सहायता के लिए निक्षय मित्र एप पर पंजीकरण करवा सकता है। रेडक्रास की ओर से टीबी रोगियों की पहचान करने के लिए स्क्रीनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं साथ ही, आमजन भी जागरूक किया जा रहा है। रेडक्रॉस वालंटियर द्वारा टीबी के जिन रोगियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, उन्हें चिह्नित कर पौष्टिक राशन किट वितरित करवाई जा रही है। इस अवसर पर फीनिक्स क्लब के सचिव दिनेश छाबड़ा, डॉक्टर नीरज झांब, अनिल सिंगला, देवेन भाटिया, महिला विंग की सचिव आशी जसूजा, आशी ऐलावादी, रेडक्रॉस से ओमप्रकाश, वालंटियर जोगेंद्र, राहुल, रानी व आरती प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

फीनिक्स क्लब ने किया भविष्य निर्माताओं का सम्मान**गुरु गौरव सम्मान कार्यक्रम में जिलाभर के 125 शिक्षकों को किया सम्मानित...
09/09/2025

फीनिक्स क्लब ने किया भविष्य निर्माताओं का सम्मान*
*गुरु गौरव सम्मान कार्यक्रम में जिलाभर के 125 शिक्षकों को किया सम्मानित*
*पूर्व मंत्री सुभाष सुधा रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि*
कुरुक्षेत्र। समाजिक संस्था फीनिक्स क्लब द्वारा पंचायत भवन में गुरु गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे 125 शिक्षकों, प्राचार्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौधरी डीपी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला कार्यवाह आर.एस.एस. संजय कौशिक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने की।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का फीनिक्स क्लब के प्रधान डॉ. राजेश वाधवा, सचिव अंशुल जसूजा, कोषाध्यक्ष मनोज परूथी, सोनिका वधवा, आशी जसूजा, गुरसेवक सिंह, विशाल मदान, विनीत अग्रवाल, कीर्ति खोसला, प्रदीप झांब, धीरज गुलाटी, दिनेश छाबड़ा, अनिल सिंगला आदि ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में कुरूक्षेत्र जिले के 125 से अधिक शिक्षकों, प्राचार्यों को सम्मानित किया गया।
पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं। उन्हीं की बदौलत आज समाज के हर क्षेत्र में उनके विद्यार्थी बतौर नेता, अधिकारी, उद्योगपति अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर सहयोग करें।
विशिष्ट अतिथि धर्मपाल चौधरी डीपी ने सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य में अपनी अहम भूमिका निभाने हेतु साधुवाद दिया।
मुख्य वक्ता संजय कौशिक ने अपने संबोधन में समाज परिवर्तन में शिक्षक की भूमिका को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने सभी शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बधाई भी दी। मंच संचालन सतबीर कौशिक ने किया।
इस मौके पर विनीत अग्रवाल, राजेश सिंगला, रेनू सिंगला, विवेक कक्कड़, विजेश ऐलावादी आदि भी मौजूद रहे।

वात्सल्य वाटिका में हवन यज्ञ आयोजित, फीनिक्स क्लब के सदस्य व अन्य श्रद्धालु हुए शामिलकुरुक्षेत्र, 3 अगस्त। धर्मनगरी कुरु...
03/08/2025

वात्सल्य वाटिका में हवन यज्ञ आयोजित, फीनिक्स क्लब के सदस्य व अन्य श्रद्धालु हुए शामिल
कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में रेलवे रोड ब्रह्मा कॉलोनी में स्थित वात्सल्य वाटिका में आज मासिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब के सदस्य शामिल हुए। पंडित प्रेम नारायण अवस्थी द्वारा विधि विधान से हवन यज्ञ को करवाया गया। वात्सल्य वाटिका के संचालक स्वामी हरिओम दास परिवराजक के सानिध्य में आयोजित हुए इस हवन यज्ञ में सभी श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली। फीनिक्स क्लब के प्रधान डॉ. राजेश वधवा ने बताया कि वात्सल्य वाटिका में स्वामी हरिओम दास जी के सानिध्य में जहां निर्धन, जरूरतमंद, बेसहारा बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है, वहीं उन्हें संस्कारों से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। ऐसे में शहर की अन्य सामाजिक संस्थाओं का भी ये दायित्व बनता है कि वे भी इस नेक मुहिम में अपना योगदान दें। इसी कड़ी में आज फीनिक्स क्लब द्वारा वात्सल्य वाटिका में आयोजित हवन यज्ञ में बतौर यजमान भाग लेकर पर्यावरण सुरक्षा और समाज की खुशहाली, समृद्धि की की कामना की गई।
फीनिक्स क्लब की ओर से वात्सल्य वाटिका में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और 11 हजार रुपए की आर्थिक सहयोग राशि भी प्रदान की गई।
इस मौके पर प्रधान डॉ. राजेश वधवा, धीरज गुलाटी, विशाल मदान, अमित अरोड़ा, दीपक चिब, गुरसेवक सिंह, देवेन भाटिया, नरेश सिंगला, विनीत अग्रवाल, आदित्य सिंगला, सोनिका वधवा, ऐना मदान, समीना चिब, उर्वशी भाटिया, ममता सूद, जिला बाल संरक्षण समिति के चेयरमैन कृष्ण पांचाल, कविंदर राणा, वेद प्रजापति आदि भी मौजूद रहे।

फीनिक्स क्लब द्वारा आज ट्रैफिक पुलिस विभाग को बारिश के दौरान मुख्य मार्गों, हाइवे पर ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों हेत...
17/07/2025

फीनिक्स क्लब द्वारा आज ट्रैफिक पुलिस विभाग को बारिश के दौरान मुख्य मार्गों, हाइवे पर ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों हेतु 50 बरसाती सूट भेंट किए गए हैं।
आज क्लब के प्रधान डॉ. राजेश वधवा, कोषाध्यक्ष मनोज परूथी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कीर्ति खोसला, प्रदीप झांब, गुरसेवक सिंह, अनिल सिंगला, दिनेश छाबड़ा आदि ने आज वीरवार, 17 जुलाई को सुबह 10 बजे डीएसपी ट्रैफिक रोहताश कुमार, SHO रामकरण जी को ये सूट भेंट किए।

Address

Kurukshetra
136118

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm
Sunday 9am - 6pm

Telephone

+919812098470

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Phoenix Club Kurukshetra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Phoenix Club Kurukshetra:

Share