Rover and Ranger unit G.C. Kullu

Rover and Ranger unit G.C. Kullu Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rover and Ranger unit G.C. Kullu, Community Service, G. C. kullu, Kullu.

07/11/2024
आज दिनांक 07 नवंबर 2024 को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर एंड रेंजर इकाई द्वारा भारत स्काउट एंड गाइड का 75 वां स्थापन...
07/11/2024

आज दिनांक 07 नवंबर 2024 को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर एंड रेंजर इकाई द्वारा भारत स्काउट एंड गाइड का 75 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर अनेक प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गयी। जिसमें फ्लैग सेरेमनी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण और सफाई अभियान शामिल थे। सबसे पहले फ्लैग सेरेमनी करवाई गयी तथा सभी को द भारत स्काउट एंड गाइड की स्थापना के इतिहास के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। उसके पश्चात सभी सदस्यों के बीच पोस्टर तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गयी जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।और साथ ही इस उपलक्ष्य पर रोवर इकाई के रोवर सुख चंद और रोवर सुनील ने रक्त दान भी किया। अंत में सभी सदस्यों द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण में सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम रोवर स्काउट लीडर प्रोफेसर ज्योति चरण चौहान और रेंजर लीडर प्रोफेसर संगीता के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। जिसमें इकाई के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।
#

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट तथा रोटरी क्लब कुल्लू ने संयुक्त रूप से छेड़ा प्लास्टिक मुक्त अभिया...
26/08/2024

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट तथा रोटरी क्लब कुल्लू ने संयुक्त रूप से छेड़ा प्लास्टिक मुक्त अभियान और वृक्षारोपण अभियान।

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट तथा रोटरी क्लब कुल्लू ने कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर के जंगल एवं सम्पूर्ण मंदिर के क्षेत्र में 2 दिवसीय सफाई अभियान का आयोजन किया जिसमें कुल्लू कॉलेज के लगभग 30 स्काउट्स ने अपने रोवर स्काउट लीडर प्रो0 ज्योति चरन तथा रेंजर लीडर प्रो0 संगीता कौंडल तथा रोटरी क्लब कुल्लू के प्रेजिडेंट इंजीनियर अंशुल पराशर, रोटेरियन इंजीनियर राजीव सिंह, रोट्रेक्टर रोहित, रोट्रक्टर संध्या तथा रोट्रक्टर अमृतांश ने भाग लिया। प्रो0 ज्योति चरन ने जानकारी देते हुए कहा कि इस 2 दिवसीय सफाई अभियान को कुल्लू कॉलेज के प्रिंसिपल एवं ग्रुप लीडर डॉ मनदीप शर्मा के सुझाव पर रोटरी क्लब कुल्लू के प्रेसिडेंट अंशुल पराशर के सहयोग से किया गया। इसके अंतर्गत स्काउट्स एवं रोट्रक्टर्स ने खराहल के कराटे गांव से लेकर बिजली महादेव मंदिर तक के सम्पूर्ण रास्ते एवं साथ लगते एरिया से प्लास्टिक के कचरे को इक्कट्ठा किया गया। तथा मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों को प्लास्टिक के बुरे प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। दूसरे दिन रविवार को "एक पौधा मां के नाम " अभियान के तहत बिजली महादेव मंदिर के साथ लगते जंगल में वृक्षारोपण का काम किया । बापसी में लगभग 260 किलो प्लास्टिक के कचरे को बड़े बड़े बोरियों में भरकर जंगल से नीचे उतारा गया।प्रो0 ज्योति चरन ने जानकारी देते हुए बताया कि वे 2016 से ही हर साल यहां से प्लास्टिक के कचरे को साफ करते आ रहे है तो वहीं रोटरी क्लब कुल्लू 2022 से ही इस अभियान को छेड़े हुए है। अंशुल पराशर ने जानकारी दी कि पिछले साल रोटरी क्लब कुल्लू ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट के साथ संयुक्त रूप से इस नेक काम को आरम्भ किया है और अगले हफ्ते रोटरी क्लब कुल्लू ,कुल्लू कॉलेज की रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट के साथ एक एम ओ यू करने जा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह के समाज सेवा के कार्यों में प्रगति ला सकें।रोटरी क्लब कुल्लू के प्रेसिडेंट अंशुल पराशर ने मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि खाने पीने की वस्तुओं के साथ जो प्लास्टिक इकट्ठा होता है उसे वो अपने साथ वापिस लायें l ताकि बिजली महादेव की पावन स्थली व साथ लगते एरिया को प्लास्टिक मुक्त किया जा सके l
# # #

Address

G. C. Kullu
Kullu

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rover and Ranger unit G.C. Kullu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share