Shobla Saathi Trust

Shobla Saathi Trust Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shobla Saathi Trust, Charitable organisation, Shobla Complex, Kullu.

हाल ही में आई भारी बारिश और भूस्खलन से लगवैली में ग्राम बागन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 50 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो चु...
18/09/2025

हाल ही में आई भारी बारिश और भूस्खलन से लगवैली में ग्राम बागन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 50 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और गाँववासी कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं।

हमने आपदा प्रबंधन समिति – बागन को ₹1,00,000 की सहायता राशि प्रदान की है लेकिन यह सिर्फ़ एक शुरुआत है।

हम आप सभी से विनम्र निवेदन करते हैं कि आगे बढ़कर इस आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद करें। आपका छोटा सा सहयोग भी कई परिवारों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है । 🙏

शोबला साथी ट्रस्ट द्वारा राहत सामग्री वितरण 🙏शोबला साथी ट्रस्ट ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट प्रदान की। इन राहत ...
30/08/2025

शोबला साथी ट्रस्ट द्वारा राहत सामग्री वितरण 🙏

शोबला साथी ट्रस्ट ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट प्रदान की। इन राहत किटों में खाद्य राशन, बर्तन, तरपाल और कंबल शामिल थे।

यह राहत सामग्री गाँव लुगड़बाठी, डाकघर न्योली , कुल्लू के निम्नलिखित परिवारों को वितरित की गई:

1. श्रीमती शांति देवी
2. श्रीमती नीना देवी
3. श्री हीरा लाल
4. श्री मोहर सिंह
5. कौशक्य देवी

ट्रस्ट हमेशा ज़रूरतमंदों के साथ खड़ा है।

#कुल्लु

शोभला साथी ट्रस्ट एवं साम्फिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘सितारे ज़मीन पर’ की निशुल्क फिल्म स्क्रीनिंग – विशेष बच्चों और उन...
03/07/2025

शोभला साथी ट्रस्ट एवं साम्फिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘सितारे ज़मीन पर’ की निशुल्क फिल्म स्क्रीनिंग – विशेष बच्चों और उनके माता-पिता के लिए एक भावनात्मक, प्रेरणादायक और अविस्मरणीय अनुभव रहा, जहाँ मुस्कानें और उम्मीदें साथ-साथ चमकीं।

मुख्य अतिथि , माननीय श्री सुंदर सिंह ठाकुर (विधायक - कुल्लू) ने बच्चों व अभिभावकों को संबोधित किया और सभी का उत्साहवर्धन किया।

🌟🎬

03/07/2025
03/07/2025
शोभला साथी ट्रस्ट द्वारा सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुण्य कार्य को सफल बनाने के लिए समर्पित डॉक्टरो...
28/04/2025

शोभला साथी ट्रस्ट द्वारा सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस पुण्य कार्य को सफल बनाने के लिए समर्पित डॉक्टरों, स्टाफ सदस्यों, रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार 🙏

श्री नीरत राम जी निवासी ग्राम भूहार डाकघर जरी तहसील भुन्तर को चल रहे चिकित्सा उपचार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई ह...
25/03/2025

श्री नीरत राम जी निवासी ग्राम भूहार डाकघर जरी तहसील भुन्तर को चल रहे चिकित्सा उपचार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

श्रीमती पुर्खी देवी निवासी ग्राम भाखली डाकघर मोहल को उनके बेटे के चल रहे उपचार और सर्जरी के लिए PGI चंडीगढ़ में वित्तीय ...
06/03/2025

श्रीमती पुर्खी देवी निवासी ग्राम भाखली डाकघर मोहल को उनके बेटे के चल रहे उपचार और सर्जरी के लिए PGI चंडीगढ़ में वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

2023 - 24 सत्र के लगघाटी के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को हर साल की तरह शोभला साथी ट्रस्ट से 7100 रुपये प्रति विद्यार्थी की ...
08/02/2025

2023 - 24 सत्र के लगघाटी के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को हर साल की तरह शोभला साथी ट्रस्ट से 7100 रुपये प्रति विद्यार्थी की प्रोत्साहन राशि दी गई।

Science - धीरज ठाकुर
Commerce - सिमरन
Arts - कोमल

यह पुरस्कार उनकी मेहनत और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Address

Shobla Complex
Kullu
175101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shobla Saathi Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share