Siraji Yuvak Mandal Parli Dhar

Directions

Siraji Yuvak Mandal Parli Dhar आओ मिल कर संवारें अपने गांव को

Limited seats available. Book your seats as soon as possible! Jai Khatu Shyam 🙏
07/10/2026

Limited seats available.
Book your seats as soon as possible!
Jai Khatu Shyam 🙏

आज 2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभा में सिराजी युवा मंडल द्वारा ग्राम पंचायत कमांद के प्रधान श्री देवेंद्र ठाकुर जी के समक्ष...
02/10/2026

आज 2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभा में सिराजी युवा मंडल द्वारा ग्राम पंचायत कमांद के प्रधान श्री देवेंद्र ठाकुर जी के समक्ष युवा मंडल भवन, पारली धार के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव रखा गया। हमारी मुख्य मांग युवा मंडल भवन, के निर्माण को लेकर है।

हमें पूर्ण विश्वास है कि ग्राम पंचायत कमांद के प्रधान श्री देवेंद्र ठाकुर जी इस मांग को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पूरा करवाने में अपना हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। इसके लिए सिराजी युवा मंडल सदैव आपका आभारी रहेगा।

युवा मंडल भवन, पारली धार के निर्माण से पहले युवक मंडल के नाम दो बिस्वा भूमि की औपचारिकताएँ पूरी की जानी हैं, जिन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। शमशर से चलोहण सड़क निर्माण कार्य के तुरंत बाद युवक मंडल भवन, पारली धार का निर्माण कार्य भी शुरू हो, यही हमारी अपेक्षा है।

इसके अलावा युवक मंडल से जुड़े अन्य सार्वजनिक मुद्दों एवं मांगों को लेकर हम अगली ग्राम सभा में व्यवस्थित रूप से उपस्थित होकर अपनी बात पंचायत के समक्ष रखेंगे।

02-10-2026 की ग्राम सभा में समस्त पंचायतवासी सादर आमंत्रित हैं।
01/10/2026

02-10-2026 की ग्राम सभा में समस्त पंचायतवासी सादर आमंत्रित हैं।

01/10/2026

🙏 ग्राम पंचायत कमांद की समस्त जनता को नमस्कार।
कल होने वाली ग्राम सभा के संबंध में सिराजी युवक मंडल, पारली धार की ओर से ग्राम पंचायत एवं सभी संबंधित प्रतिनिधियों के संज्ञान में निम्न महत्वपूर्ण बिंदु रखना आवश्यक है:
1️⃣ ग्राम सभा निर्धारित समय पर शुरू की जाए तथा सभी संबंधित प्रतिनिधि समय पर उपस्थित रहें, ताकि जनता के मुद्दों के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
2️⃣ जनता की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। किसी व्यक्ति की अनुपस्थिति में केवल फोन या व्यक्तिगत संपर्क के आधार पर उसकी मांग को प्राथमिकता न दी जाए। संबंधित व्यक्ति को ग्राम सभा में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का समान अवसर मिले।
3️⃣ सभी वार्डों को समान अवसर दिया जाए। किसी व्यक्ति, या समूह के कार्यों को बार-बार प्राथमिकता देने के बजाय कार्यों का चयन आवश्यकता, पात्रता, समानता एवं सार्वजनिक हित के आधार पर किया जाए।
4️⃣ प्रत्येक ग्रामीण को अपनी समस्या एवं सुझाव रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाए। महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को ग्राम सभा की कार्यवाही में नियमानुसार दर्ज किया जाए।
5️⃣ पिछली ग्राम सभाओं के प्रस्तावों एवं निर्णयों पर हुई कार्रवाई की जानकारी जनता के समक्ष रखी जाए तथा लंबित कार्यों की स्थिति स्पष्ट की जाए।
6️⃣ विकास कार्यों की प्राथमिकता एवं चयन का आधार स्पष्ट किया जाए। पंचायत में कौन-सा कार्य क्यों प्राथमिकता पर लिया जा रहा है, इसकी जानकारी ग्राम सभा में पारदर्शी रूप से दी जाए।
7️⃣ ग्राम सभा की पूरी कार्यवाही नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से संचालित की जाए तथा प्रस्ताव, चर्चा, निर्णय एवं आवश्यक कार्रवाई को कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज किया जाए।
8️⃣ सभी उपस्थित ग्रामीणों के लिए उचित बैठने एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी को धूप, बारिश या अन्य परिस्थितियों के कारण असुविधा न हो।
⚠️ सबसे महत्वपूर्ण बात: ग्राम सभा केवल औपचारिकता पूरी करने का माध्यम नहीं है। यह ग्रामीण जनता को अपनी समस्याएं रखने, विकास कार्यों पर चर्चा करने और पंचायत की कार्यप्रणाली में भाग लेने का महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक मंच है।
इसलिए ग्राम सभा में पक्षपातपूर्ण प्राथमिकता, अनावश्यक दबाव अथवा किसी भी ग्रामीण की आवाज को नजरअंदाज करने के बजाय निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमसम्मत प्रक्रिया अपनाई जाए।
हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि सभी वार्डों के लिए समान अवसर, पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक हित सुनिश्चित करना है।
🙏 सभी ग्रामीणों से अनुरोध है कि कल ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने क्षेत्र एवं पंचायत से जुड़े मुद्दों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखें।
धन्यवाद।
सिराजी युवक मंडल, पारली धार

30/09/2026

🙏 प्रधान ग्राम पंचायत कमांद व् सभी वार्ड सदस्यों से विनम्र निवेदन 🙏

विशेष रूप से पारली धार वार्ड के वार्ड सदस्य से विनम्र निवेदन है कि जब भी पारली धार में उप-ग्राम सभा का आयोजन किया जाए, तो कृपया उसकी सूचना कम से कम एक दिन पहले अवश्य साझा की जाए।

इस संबंध में मैंने पहले भी व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से निवेदन किया था कि उप-ग्राम सभा की सूचना समय पर दी जाए। पिछली उप-ग्राम सभा की सूचना भी मुझे उप ग्राम सभा वाले दिन की सुबह लगभग 10:30 बजे किसी ग्रामीण के माध्यम से मिली थी और आज भी सुबह लगभग 8:30 बजे गॉंव के किसी सदस्य द्वारा जानकारी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त, गांव के कुछ लोगों की ओर से भी इस विषय में पहले शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं।

जैसा कि आप सभी को विदित है, पारली धार के लगभग 90% लोग रोजगार या दिहाड़ी-मजदूरी के लिए सुबह घर से आनी या कहीं बाहर चले जाते हैं। ऐसे में इतनी देर से सूचना मिलने पर वे अपने निजी एवं सार्वजनिक कार्यों के साथ-साथ गांव की समस्याओं एवं विकास संबंधी विषयों को ग्राम सभा के समक्ष नहीं रख पाते।

अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि आगे से उप-ग्राम सभा की सूचना कम से कम एक दिन पहले अवश्य साझा करें, ताकि ग्रामीण आवश्यकतानुसार अगले दिन काम पर जाने के बजाय ग्राम सभा में उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ एवं विकास संबंधी विषय पंचायत के समक्ष रख सकें।

समय पर सूचना मिलने से अधिक से अधिक ग्रामीण ग्राम सभा में भाग ले पाएंगे और पंचायत के कार्यों में जनभागीदारी भी बढ़ेगी।

कृपया उप-ग्राम सभा की सूचना व्हाट्सऐप ग्रुप एवं अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए भी साझा करें। आप मुझे भी एक दिन पहले समय पर सूचित कर सकते हैं, ताकि मैं अपने दोनों वार्डों के 100 से अधिक सदस्यों वाले ग्रुप में इसकी जानकारी साझा कर सकूँ। प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से फोन करके सूचना देना संभव नहीं है।

यह किसी व्यक्ति विशेष की आलोचना नहीं, बल्कि ग्रामीणों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विनम्र निवेदन है।

धन्यवाद। 🙏
प्रधान:- सिराजी युवक मंडल, पारली धार

28/09/2026
24/09/2026

📢 शमशर–चलोहण सड़क को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी

शमशर–चलोहण सड़क के निर्माण कार्य को लेकर कॉरपोरेशन में ट्री कटिंग की टेंडर प्रक्रिया 18 सितंबर को पूरी हो चुकी है। अब उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से क्लियर हो जाएगी।

इसके बाद PWD द्वारा सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया में देरी का मुख्य कारण उपयुक्त ठेकेदार उपलब्ध न होना था, जिसके कारण प्रक्रिया कुछ समय के लिए लंबित रही। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आगे की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।

कॉरपोरेशन से प्रक्रिया क्लियर होते ही PWD द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

इस पूरे प्रोजेक्ट को लेकर हम संबंधित सभी विभागों के लगातार संपर्क में हैं, ताकि कार्य जल्द से जल्द धरातल पर शुरू हो सके।

शमशर–चलोहण सड़क के निर्माण को लेकर प्रयास लगातार जारी हैं। 🙏

आज उप मंडल दंडाधिकारी महोदय से शमशर चलौहन सड़क निर्माण में देरी  बारे ज्ञापन सौंपते हुए   पंचायत के सभी प्रतिनधि
24/09/2026

आज उप मंडल दंडाधिकारी महोदय से शमशर चलौहन सड़क निर्माण में देरी बारे ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत के सभी प्रतिनधि

20/09/2026

📢 जरूरी सूचना — शमशर से चलोहण सड़क

समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि शमशर से चलोहण सड़क के पेड़ कटान हेतु लगाया जाने वाला टेंडर कुछ रेट संबंधी कारणों के चलते फिलहाल नहीं हो पाया है। अब यह टेंडर शीघ्र ही किसी अन्य ठेकेदार द्वारा लिया जाएगा।

युवक मंडल के सदस्यों द्वारा इस संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है। जैसे ही टेंडर की अगली प्रक्रिया और तारीख के संबंध में पक्की जानकारी प्राप्त होती है, आप सभी को तुरंत सूचित किया जाएगा। फिलहाल विधायक महोदय की ओर से भी अगले ठेकेदार से बातचीत हुई है और उम्मीद है कि जल्द ही पेड़ कटान का टेंडर लगाया जाएगा।

इसके साथ ही आप सभी से निवेदन है कि यदि सड़क से संबंधित टेंडर एवं कार्य को जल्द शुरू करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग रखने की आवश्यकता पड़े, तो हम सभी एकजुट होकर विभाग के समक्ष अपनी बात रखें।

हमारे आसपास जिन अन्य सड़कों के टेंडर पहले हुए हैं, उनमें कई जगहों पर काम शुरू हो चुका है या कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में हमारी भी यही कोशिश होनी चाहिए कि शमशर–चलोहण सड़क का कार्य जल्द से जल्द शुरू हो, ताकि वर्षों से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं से क्षेत्रवासियों को शीघ्र राहत मिल सके।

यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र की सड़क और आम जनता की सुविधा से जुड़ा मुद्दा है। इसलिए सभी का सहयोग और एकजुटता आवश्यक है।

🙏 आप सभी के सहयोग की अपेक्षा है।सिराजी युवक मंडल पारली धार

बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎉 दशकों से चली आ रही शमशर–पनेई सड़क की मांग का धरातल पर पूरा होना क्षेत्रवासियों के लिए न...
20/09/2026

बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎉 दशकों से चली आ रही शमशर–पनेई सड़क की मांग का धरातल पर पूरा होना क्षेत्रवासियों के लिए निश्चित रूप से खुशी और राहत का विषय है। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई। उम्मीद है कि यह कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा होकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। 🙏

Address

Kullu

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Siraji Yuvak Mandal Parli Dhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share