17/07/2026
रूपनगढ़ के बंजारा और बेरवाई की ढाणी स्थित मंथन संस्था महिला रात्रि शाला में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन एवं पुनः उपयोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बेकार प्लास्टिक से गमले, पेन स्टैंड, खिलौने, मोबाइल होल्डर जैसी उपयोगी वस्तुएँ बनाना सीखा। कार्यक्रम में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को कम करने, पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने और प्लास्टिक कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा अपने परिवार और समुदाय को स्वच्छ एवं हरित वातावरण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। आइए, मिलकर प्लास्टिक कचरे को समस्या नहीं, बल्कि एक उपयोगी संसाधन बनाएं।