डंडरियाल विकास एवं सामाजिक कल्याण समिति - रजि.

  • Home
  • India
  • Kotdwara
  • डंडरियाल विकास एवं सामाजिक कल्याण समिति - रजि.

डंडरियाल विकास एवं सामाजिक कल्याण समिति - रजि. This is an official page of Dandriyal Vikas evam samajik Kalyan samitti

29/12/2025

हरिद्वार। आज डंडरियाल विकास एवं सामाजिक कल्याण समिति की बैठक गढ़वाल धर्मशाला, हरिद्वार में आयोजित की गई। जिसमें .....

कल दिनांक 28 दिसंबर 2025 को डंडरियाल समिति की बैठक हरिद्वार में गढ़वाली धर्मशाला में आयोजित हुई। जिसमें समिति की कार्यका...
29/12/2025

कल दिनांक 28 दिसंबर 2025 को डंडरियाल समिति की बैठक हरिद्वार में गढ़वाली धर्मशाला में आयोजित हुई। जिसमें समिति की कार्यकारिणी के सदस्यों में कोटद्वार से गोविन्द जी, महेशानंद जी, चंद्र बल्लभ जी संतोष जी, सुरेश चंद जी, देहरादून से अनिल जी, अशोक जी दिनेश जी राजेंद्र प्रसाद जी, राकेश जी निशांत जी, दिल्ली से महेशानंद जी कांता प्रसाद जी सुशील , सुभाष जी साथ ही परिवार की मातृ शक्ति में सर्वेश्वरीदेवी , मोनिका एवं गौरी डंडरियाल हरिद्वार से अनिल जी, रविंदर प्रसाद जी, संजय जी, हिमांशु जी बृजभूषण जी, सुभाष जी उमेश जी, चंद्र बल्लभ जी, नीरज जी शामिल होने के साथ ही कुछ और सदस्यों ने डंडरियाल समिति में अपनी उपस्थिति के साथ सदस्यता ग्रहण की।
परिवार के कुछ अन्य लोग अपनी व्यस्तताओं के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाए।
समिति की इस बैठक में हरिद्वार में एक टीम का गठन किया गया , ओर समिति को आगे किस तरह ले जाया जाय पर चर्चा हुई, सभी का सामूहिक भोज हुआ , समिति आप सभी का हृदय से आभार प्रकट करती है।
विशेष: अनिल भाई जी का जिन्होंने इस कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था की।
सुशील डंडरियाल सचिव
9811214313
डंडरियाल विकाश एवं सामाजिक कल्याण समिति

डंडरियाल समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्नदिनांक: 22 जून 2025स्थान: कोटद्वारडंडरियाल समिति द्वा...
22/06/2025

डंडरियाल समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न

दिनांक: 22 जून 2025
स्थान: कोटद्वार

डंडरियाल समिति द्वारा आज कोटद्वार में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 22 होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहने एवं उन्हें प्रोत्साहन देने हेतु प्रदान किया गया।

सम्मानित छात्र-छात्राओं की सूची इस प्रकार है:

1. अमीरा सिंघल – 99%
2. आराध्य रावत – 97%
3. आदित्य सिंह नेगी – 93%
4. परी मित्तल – 92.6%
5. खुशी चौधरी – 95.6%
6. नितिन थपलियाल – 95%
7. सोनाली – 91%
8. दर्पण मित्तल – 98%
9. अंशिका गौड़ – 94%
10. शीतल – 96%
11. कार्तिक कंडारी – 95%
12. कुशाग्र रावत – 94.4%
13. अखिल डबराल – 93.8%
14. प्रदीप सिंह रावत – 93.8%
15. प्रियांशी – 93.6%
16. प्रियांशु बेबनी – 94.8%
17. रितिका बडोला – 92%
18. रितिका बिष्ट – 90.6%
19. रिद्धी मणिक – 96.8%
20. पल्लवी रावत – 96.4%
21. अंजली कुकरेती – 94%

इस गौरवपूर्ण अवसर पर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात समिति के आगामी संचालन, रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण तथा संगठन विस्तार से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख समिति सदस्य:
अध्यक्ष: श्री गोविंद डंडरियाल जी
उपाध्यक्ष: श्री महेशानंद डंडरियाल जी
कोषाध्यक्ष: श्री कांता प्रसाद डंडरियाल जी
सचिव: श्री सुशील डंडरियाल जी

विशेष सदस्य: श्री चंद्र बल्लभ डंडरियाल, श्री प्रेम बल्लभ डंडरियाल, श्री सुरेश चंद डंडरियाल
संगठन सचिव: श्री संतोष डंडरियाल जी सभी सपत्नीक थे।
कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं श्री संतोष डंडरियाल जी द्वारा उनके रसोई रेस्टोरेंट की गईं, जिनके समर्पण और आयोजन कुशलता की समिति हार्दिक सराहना करती है।
समिति आप सभी से अपेक्षा करती है आप भी इस तरह के कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति देकर सहयोग करे।
धन्यवाद
सुशील डंडरियाल - सचिव
डंडरियाल विकास एवं समाजिक कल्याण समिति

Media coverage 02 june 2025 event
03/06/2025

Media coverage 02 june 2025 event

Sahara samay 03 june 2025
03/06/2025

Sahara samay 03 june 2025

02/06/2025

महाकवि कन्हैया लाल डंडरियाल की पुण्यतिथि पर गढ़वाली कवि सम्मेलन का आयोजन
पहाड़ का सच June 2, 2025 1 min read
1000937988_11zon
FacebookTwitterWhatsAppPinterest
– महाकवि कन्हैया लाल डंडरियाल ने अपनी रचनाओं में गढ़वाली समाज के प्रतिबिंब को उभारा : निशंक

पहाड़ का सच देहरादून।
गढ़वाली भाषा के महाकवि कन्हैया लाल डंडरियाल की पुण्यतिथि पर गढ़वाली कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर पर्वतीय अंचल के जन जीवन, समृद्ध लोक संस्कृति को प्रस्तुत किया।

वक्ताओं ने कहा कि गढ़वाली भाषा और साहित्य को एक उच्च मुकाम तक पहुंचाने में कन्हैयालाल डंडरियाल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 11 नवंबर 1933 को उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के नैली गांव में जन्मे कवि कन्हैयालाल डंडरियाल की मृत्यु दो जून 2004 को हुई। कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंचे कवि कन्हैयालाल के सुपुत्र हरिदर्शन डंडरियाल को भी सम्मानित किया गया।

रविवार को प्रेस क्लब में डंडरियाल विकास एवं सामाजिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डां. रमेश पोखरियाल निशंक ने महाकवि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि गढ़वाल के प्रति महाकवि कन्हैया लाल डंडरियाल की अगाथ श्रद्धा और प्रतिबद्धता को उनके पूरे साहित्य में देखा जा सकता है। यह समर्पण उनके लिखने में ही नहीं, बल्कि व्यवहार में भी था। उन्होंने व्यक्तिगत स्वार्थ, राग-द्वेष और बिना किसी पूर्वाग्रह के जीवन मूल्यों, जीवन दृष्टि, व्यथा-वेदना, जनसरोकार, हर्ष, पीड़ा, संघर्षों को केंद्र में रखकर उत्कृष्ट, उदात्त और जीवंत साहित्य की रचना की। कई बार वह व्यग्ंय के रूप में भी उभरकर सामने आती है। उनके लेखन में सामयिक चेतना साफ दिखाई देती है। दूरदृष्टि भी।

उनके लेखन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह पाठकों को बहुत गहरे तक प्रभावित करता है। बहुत संवेदनाओं के साथ. वह उन रचनाओं को अपने आसपास में ढूंढता है। उसे वह मिलती भी है। अपने इर्द-गिर्द या खुद अपने में. उनके लेखन में जीवन के सच को पहचानने और स्वीकारने की चेष्टा दिखाई देती है। वे आमजन की बहुत बारीक कथ्य और भाव को खूबसूरती के साथ व्यक्त करते थे।



कवि आशीष सुंदरियाल ने महाकवि के व्यक्तित्व और रचना संसार पर प्रकाश डाला। उनकी प्रमुख रचनाओं में ‘मंगतू’ खंडकाव्य, ‘अज्वाल’ कविता संग्रह, ‘कुयेड़ी’ (गीत संग्रह), ‘नागरजा’ (महाकाव्य भाग -1) ‘चौठो की घ्वीड़’ (यात्रा वृत्रांत), ‘नागरजा’ (महाकाव्य भाग-2) ‘अंज्वाल’ (कविता संग्रह), ‘नागरजा’ (महाकाव्य भाग-3 व 4) आदि शामिल हैं।



इस मौके पर आयोजित गढ़वाली कवि सम्मेलन रामकृष्ण पोखरियाल ऋषिकेश, ओमप्रकाश सेमवाल रुद्रप्रयाग, जयपाल सिंह रावत दिल्ली, जगमोहन सिंह रावत जगमोरा, मदन मोहन डुकलाण, कवयित्री बीना कंडारी, शांति बिंजोला, बीना बेंजवाल ने गढ़वाली कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री बीना बेंजवाल ने किया।



कवि सम्मेलन में समिति की तरफ से उपाध्यक्ष महेशानंद डंडरियाल, संरक्षक सुरेन्द्र डंडरियाल, सुशील डंडरियाल, सुदेश डंडरियाल, दिनेश डंडरियाल, कांता प्रसाद प्रसाद डंडरियाल, दिनेश डंडरियाल, अशोक डंडरियाल, अनिल डंडरियाल, संतोष डंडरियाल, लक्ष्मी डंडरियाल एवं बड़ी संख्या में डंडरियाल परिवार के लोग शामिल रहे।

2 जून 2025 की समिति द्वारा कन्हैया लाल डंडरियाल जी की पुण्य स्मृति में देहरादून के प्रेस क्लब में काव्य पाठ का आयोजन हुआ...
02/06/2025

2 जून 2025 की समिति द्वारा कन्हैया लाल डंडरियाल जी की पुण्य स्मृति में देहरादून के प्रेस क्लब में काव्य पाठ का आयोजन हुआ जिसकी कुछ छाया चित्र ।
समिति आप सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करती है।🙏🙏

पुरानी टिहरी
23/05/2025

पुरानी टिहरी

इस कार्यक्रम में जरूर पहुंचे 🙏
21/05/2025

इस कार्यक्रम में जरूर पहुंचे 🙏

04/05/2025
20/04/2025

आज डंडरियाल समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण की मीटिंग श्री अनिल डंडरियाल जी मूलगांव सिरुडं के निवास माजरी माफी देहरादून में आयोजित की गई।
जिसमें महाकवि स्वर्गीय श्री कन्हैयालाल डंडरियाल जी की पुण्यतिथि 2 जून पर कार्यक्रम आयोजन के संबंध में वार्ता व रूपरेखा तैयार की गई। मीटिंग में दिल्ली से श्री महेश आनंद जी,श्री कांता प्रसाद जी व श्री सुशील जी एवं कोटद्वार से श्री गोविंद जी,श्री महेश आनंद जी,श्री सुरेश चंद जी एवं चंद्र बल्लभ जी तथा देहरादून से डॉक्टर सुरेंद्र कुमार जी के साथ देहरादून से करीब आठ पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया। मीटिंग में 2 जून के कार्यक्रम के संयोजक का उत्तरदायित्व श्री अनिल जी को व श्री अशोक जी को सोंपा गया ।
मीटिंग में उल्लेखनीय रहा कि
मेजबान श्री अनिल डंडरियाल जी के निवास पर उनके व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा समिति के सभी सदस्यों का बहुत आदर सत्कार के साथ भोजन और जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई, और उनके व उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने पूरी समिति के सदस्यों का दिल जीत लिया एवं उनके द्वारा समिति में अन्य चार सदस्यों को भी जोड़ा गया ।

20/04/2025

पहाड़ का सच देहरादून। आज दिनांक 20 अप्रैल 2025 को डंडरियाल विकास एवं कल्याण समिति की बैठक माजरी माफी में सम्पन्न हुई। .....

Address

Head Office/Swastik Sadan , Padampur Sukhro
Kotdwara
246149

Telephone

+918630814676

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when डंडरियाल विकास एवं सामाजिक कल्याण समिति - रजि. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to डंडरियाल विकास एवं सामाजिक कल्याण समिति - रजि.:

Share