19/12/2025
कानून साफ़ हैं—नाबालिगों को सिगरेट/शराब बेचना अपराध है, सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है।
लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है।
यह तस्वीर राजीव नगर रोड, Country Inn के ठीक सामने की है।
शाम होते ही यहाँ खुलेआम छात्रों को धूम्रपान करते देखा जा सकता है। सड़क किनारे लगी ये दुकानें ज़्यादातर अवैध अतिक्रमण हैं। दुकानों के सामने बेतरतीब वाहन पार्किंग होती है, जिससे लगभग 80 फ़ुट चौड़ी सड़क शाम के समय 20 फ़ुट रह जाती है। नतीजा—ट्रैफिक जाम, पैदल चलने वालों की परेशानी और सुरक्षा जोखिम।
सवाल यह नहीं है कि कानून है या नहीं।
सवाल यह है—लागू कौन करेगा?
अगर रोज़ाना यह सब दिख रहा है, तो निगरानी कहाँ है?
यह सिर्फ़ ट्रैफिक या अतिक्रमण का मुद्दा नहीं,
यह छात्रों के स्वास्थ्य, सार्वजनिक व्यवस्था और शहर की ज़िम्मेदारी का सवाल है।
अब ज़रूरत है दिखावटी नियमों की नहीं,
स्थायी कार्रवाई और जवाबदेही की।