Apna Ghar Kota

Apna Ghar  Kota Apna Ghar Kota Ashram run by Ma Madhuri Brij Varish Sewa Sadan Apna Ghar Bharatpur for the mentally

For the help for helpless severe ill, mentally and physically sick persons the Apna Ghar Ashrams run by the Ma Madhuri Brij Varis Sewa Sadan Apna Ghar Bharatpur. The Kota Ashram is one of our Ashram in which all required facilities like home, medicine, food, clothing and other required facilities provided by the Organisation without any charges and with the help of Government and public.

18/07/2026
14/07/2026
“हमारी आँख ने काफी, बड़ा सा ख्वाब देखा हैहमारी कोशिशें हैं इक, नया सूरज उगाने की.”—————————अपना घर वृद्धाश्रम में गूंजी ...
13/07/2026

“हमारी आँख ने काफी, बड़ा सा ख्वाब देखा है
हमारी कोशिशें हैं इक, नया सूरज उगाने की.”
—————————

अपना घर वृद्धाश्रम में गूंजी कविता की आवाज, कवि सम्मेलन में साहित्यकारों ने बांधा समां

——————————

कोटा, अपना घर आश्रम द्वारा संचालित नव निर्मित “बृज चंद्र आश्रय - अपना घर वृद्धाश्रम” में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा कवियों ने अपनी रचनाओं से वृद्धजनों और श्रोताओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनकवि बृजेन्द्र कौशिक, हंसराज चौधरी और अपना घर आश्रम के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र मणि कौशिक के अध्यक्षीय मंडल के सान्निध्य में हुई। मुख्य अतिथि नीरज मित्तल सीजेएम कोटा रहे। वहीं अमित कुमार शर्मा एडीजे कोटा और श्रीमती शिखा सिंघल, एसीजेएम कोटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवा कवि लोकेश मृदुल की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद हाड़ौती के मीठे गीतकार मुरलीधर गौड़ ने कवि सम्मेलन की शानदार शुरुआत की। बद्रीलाल दिव्य और हंसराज चौधरी ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां दीं।
युवा कवि डॉ. उदय मणि ने आमजन का आह्वान करते हुए कहा:-
“हमारी कोशिशें हैं इस, धरा को जगमगाने की
हमारी आँख ने काफी, बड़ा सा ख्वाब देखा है
हमारी कोशिशें हैं इक, नया सूरज उगाने की..."_
कवि सम्मेलन में नागेन्द्र कुमावत,रफ़ीकुर्रहमान , इमरोज़ सिकन्दराबादी, हलीम आईना, जगदीश निराला, मयंक सोलंकी और मदन मोहन सरल ने भी अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
युवा रचनाकार कपिल मणि ने गीत के माध्यम से सामाजिक मुद्दा उठाते हुए कहा - “भूख गरीबी, बेकारी पर, हल्ला बोल, हल्ला बोल"। वरिष्ठ जनकवि महेन्द्र नेह ने वर्तमान परिस्थितियों पर तीखे शब्दों में कटाक्ष किया:
“जो घर थे हमारे वो घर न रहे
दीवारें तो हैं पर दर न रहे
हैं धड़ सबूत मगर सर न रहे।"
व्यंग्यकार डॉ. योगेन्द्र मणि कौशिक ने कलम की आजादी पर जोर देते हुए कहा:
“यह कलम स्वतंत्र है, जो उचित होगा लिखेगी
अंतिम क्षण तक संघर्ष करेगी, लेकिन तिजोरी की कैद कभी स्वीकार नहीं करेगी।"
अध्यक्षीय उद्बोधन में वरिष्ठ जनकवि बृजेन्द्र कौशिक ने कहा:
“बस्ती बस्ती उदास लगती है
जितना भी पिओ पानी
उतनी ही ज़्यादा प्यास लगती है।"
गीतकार जगदीश निराला ने अपना घर आश्रम अध्यक्ष को सम्मान पत्र और उनकी प्रकाशित हाड़ौती व हिंदी गीतों की दो पुस्तकें भेंट कीं। मुख्य अतिथि नीरज मित्तल ने वरिष्ठ कवि बृजेन्द्र कौशिक को स्मृति चिह्न भेंट किया। अपना घर संरक्षक राजेश शर्मा और वित्त सचिव सतीश चंद्र गुप्ता ने सभी मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सभी आमंत्रित कवियों को भी अपना घर आश्रम की ओर से सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का कुशल संचालन युवा कवि डॉ. उदय मणि ने किया।
अपना घर आश्रम संरक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन वृद्धजनों को मानसिक संबल देने और समाज को साहित्य से जोड़ने के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए हैं ।भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के साथ शीघ्र ही गीत संगीत आदि के मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँगे ।

डॉ योगेन्द्र मणि कौशिक
अध्यक्ष अपना घर वृद्धाश्रम कोटा

अपना घर आश्रम की संस्थापिका आदरणीय श्रीमती डॉ माधुरी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई   ईश्वर आपको दीर्घायु ...
29/06/2026

अपना घर आश्रम की संस्थापिका

आदरणीय श्रीमती डॉ माधुरी जी
को
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई

ईश्वर आपको दीर्घायु दे और

आपके प्रेम ,समर्पण और स्नेह से

अनेकों जीवन को प्रेरणा मिलती रहे

अपना घर आश्रम कोटा परिवार

28 जून को भरतपुर मुख्यालय पर सम्पूर्ण देश की अपना घर आश्रम की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति में गत माह गिनी...
28/06/2026

28 जून को भरतपुर मुख्यालय पर सम्पूर्ण देश की अपना घर आश्रम की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति में गत माह गिनीज वर्ल्ड बुक में विश्व का सबसे बड़ा महिला शेल्टर होम के रूप में अपना घर का नाम दर्ज करने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कोटा के पदाधिकारियों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज की ।सभी आश्रमों को अपना घर आश्रम के पावन कार्य के लिए स्मृति चिह्न दिए गए ।कोटा की टीम तीन स्तरों पर कार्य कर रही है अपना घर आश्रम ,अपना घर वृद्धाश्रम और अपना घर सेवा समिति की इकाई यहाँ कार्य रात है इसलिए कोटा ने तीनों ही क्षेत्र में स्मृतिचिह्न प्राप्त किए जिसके लिए अपना घर के सभी सहयोगियों और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ ही प्रेरणा स्रोत माननीय डॉ बी एम भारद्वाज जी का हार्दिक आभार ।🙏🙏🙏

कुछ लापता लोगों के विषय में अपना घर आश्रम कोटा से जानकारी चाही जाती है ।अपना घर के पास इनकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है ल...
21/06/2026

कुछ लापता लोगों के विषय में अपना घर आश्रम कोटा से जानकारी चाही जाती है ।अपना घर के पास इनकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है लेकिन यदि किसी भी अपना घर आश्रम या किसी व्यक्ति के पास निम्नांकित लोगों के विषय में कोई सूचना है तो कृपया सूचित करे ताकि वे अपने परिवार तक पहुँच सकें ।🙏🙏🙏

Address

Apna Ghar Ashram, Behind Polytechnic College, Chhatrapura Road, Kota
Kota
324007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Ghar Kota posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Apna Ghar Kota:

Shortcuts

Share