महाराणा प्रताप स्मारक अभियान

  • Home
  • India
  • Kota
  • महाराणा प्रताप स्मारक अभियान

महाराणा प्रताप स्मारक अभियान देशभर में सभी महापुरुषों की 500 प्रतिमाएं और 100 स्मारकों का निर्माण करने वाली पहली संस्था ! A Social Organization

12/06/2026

"ना हम प्रतिमाएं दे रहे हैं, ना हम प्रतिमाएं लगा रहे हैं।"

सच तो यह है कि हमारे महापुरुष स्वयं तय कर रहे हैं कि उन्हें कहाँ स्थापित होना है, लगता है मानो वे स्वयं अपनी प्रेरणा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अपना स्थान चुन रहे हों।

किसी गाँव में, किसी शहर में, किसी चौक पर या किसी पार्क में—जहाँ उनके विचारों की सबसे अधिक आवश्यकता है, वहीं उनके स्थापित होने का मार्ग बन रहा है।

हम तो केवल एक माध्यम हैं, निर्णय महापुरुषों का है।

"प्रतिमा अनावरण समारोह"माही नदी के किनारे बसी "भादरवा रियासत" में महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा अनावरण समारोह में ...
12/06/2026

"प्रतिमा अनावरण समारोह"
माही नदी के किनारे बसी "भादरवा रियासत" में महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा अनावरण समारोह में सभी महाराणा प्रताप के भक्त सादर आमंत्रित हैं ।

महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के अंतर्गत देशभर में लगने वाली महापुरुषों की 500 प्रतिमाओं में से "प्रतिमा संख्या –37" का अनावरण किया जा रहा हैं, संस्था द्वारा अब तक महापुरुषों की "41 प्रतिमाओं" की स्थापना की जा चुकी हैं।

दिनांक : 14 जून, 2026
समय : सांय 04:00 बजे
स्थान : भादरवा, जिला सावली, जिला वडोदरा, गुजरात

गुजरात राज्य में अग्रणीय और लंबे समय से महाराणा प्रताप स्मारक अभियान में अपनी सेवाएं दे रहे हमारे भाई श्री सिद्धराज सिंह...
12/06/2026

गुजरात राज्य में अग्रणीय और लंबे समय से महाराणा प्रताप स्मारक अभियान में अपनी सेवाएं दे रहे हमारे भाई श्री सिद्धराज सिंह सोलंकी को "राष्ट्रीय प्रबंधन कमिटी का सदस्य" बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं !

आपका कार्यक्रम प्रबंधन में अनुभव महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के देशभर के कार्यक्रमों के प्रबंधन में सहायक होगा, इसी आशा से आपका हमारे परिवार में हार्दिक स्वागत हैं ।
🙏जय महाराणा सा🙏

"निर्माण कार्य प्रगति पर, महाराष्ट्र" महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना हेतु भोरखेड़ा, जिला जलगांव (महाराष्ट्र) में भव्य स्...
12/06/2026

"निर्माण कार्य प्रगति पर, महाराष्ट्र"
महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना हेतु भोरखेड़ा, जिला जलगांव (महाराष्ट्र) में भव्य स्मारक का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

यह स्थान हिंदुवा सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को समर्पित होगा ।

"नाणे की धरती पर तैयार हुआ विशेष चबूतरा"इसकी अनोखी बनावट, आकर्षक डिज़ाइन और विशाल स्वरूप इसे अन्य स्मारकों से अलग पहचान ...
12/06/2026

"नाणे की धरती पर तैयार हुआ विशेष चबूतरा"
इसकी अनोखी बनावट, आकर्षक डिज़ाइन और विशाल स्वरूप इसे अन्य स्मारकों से अलग पहचान प्रदान करता है।

बहुत जल्द इस गौरवशाली स्थल पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होकर वीरता और स्वाभिमान की अमर गाथा का संदेश देगी।

स्थान : नाणे, जिला धुले (महाराष्ट्र)

"महाराणा प्रताप स्मारक अभियान" के अंतर्गत राजस्थान के पलाड़ा, जिला डीडवाना स्थित "श्री सुखधाम पाबूजी राठौड़" में "प्रतिम...
10/06/2026

"महाराणा प्रताप स्मारक अभियान" के अंतर्गत राजस्थान के पलाड़ा, जिला डीडवाना स्थित "श्री सुखधाम पाबूजी राठौड़" में "प्रतिमा संख्या–36" का भव्य एवं गौरवपूर्ण अनावरण संपन्न हुआ।

यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि हमारे महान महापुरुषों, वीरों और वीरांगनाओं के अद्वितीय त्याग, शौर्य, राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक गौरव को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का एक प्रेरणादायी संकल्प है।

अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि "महाराणा प्रताप स्मारक अभियान" के माध्यम से देशभर में अब तक 41 महापुरुषों एवं वीरांगनाओं की प्रतिमाओं की स्थापना सफलतापूर्वक की जा चुकी है। यह अभियान भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और वीरता की अमर गाथाओं को जन-जन तक पहुँचाने का एक ऐतिहासिक प्रयास बन चुका है।

इस पुण्य एवं गौरवशाली कार्य में योगदान देने वाले सभी "पाबूजी महाराज भक्तों", सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई, साधुवाद एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।

स्थान : पलाड़ा, जिला डीडवाना, राजस्थान
जय पाबूजी महाराज । जय महाराणा प्रताप
Lakshyaraj Singh Mewar
चन्द्रवीर सिंह नमाणा
Bhanwar Singh Palara

महाराणा प्रताप स्मारक अभियान की टीम सिर्फ अपने कर्तव्य पथ की और बढ़ती जा रही हैं और हमारे पूर्वजों, महापुरुषों और वीरांग...
10/06/2026

महाराणा प्रताप स्मारक अभियान की टीम सिर्फ अपने कर्तव्य पथ की और बढ़ती जा रही हैं और हमारे पूर्वजों, महापुरुषों और वीरांगनाओं द्वारा प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी के आशीर्वाद के साथ हमे रास्ता दिखाया जा रहा हैं ।
Lakshyaraj Singh Mewar
चन्द्रवीर सिंह नमाणा

08/06/2026

श्री सुखधाम पाबूजी राठौड़, पलाड़ा में महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के अंतर्गत "प्रतिमा संख्या–36" का अनावरण किया गया !
देश भर में अब तक महापुरूषों और वीरांगनाओं की 41 प्रतिमाओं की स्थापना की जा चुकी है, सभी पाबूजी महाराज भक्तों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ ।

स्थान:- पलाड़ा, जिला डीडवाना ( राजस्थान)
Lakshyaraj Singh Mewar
चन्द्रवीर सिंह नमाणा

आज माही नदी में किनारे बसी "भादरवा रियासत" की गौरवशाली धरा पर महाराणा प्रताप अश्वारूढ़ प्रतिमा स्थापना की गई ।महाराणा प्...
07/06/2026

आज माही नदी में किनारे बसी "भादरवा रियासत" की गौरवशाली धरा पर महाराणा प्रताप अश्वारूढ़ प्रतिमा स्थापना की गई ।
महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के अंतर्गत देशभर में लगने वाली 500 प्रतिमाओं में से "प्रतिमा संख्या – 41" की स्थापना की गई ।

दिनांक : 07 जून, 2026
स्थान : महाराणा प्रताप चौक, भादरवा, तहसील सावली, जिला वडोदरा, गुजरात
Lakshyaraj Singh Mewar
चन्द्रवीर सिंह नमाणा

Address

4–E–16, Rangbari, Kota City
Kota
324005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when महाराणा प्रताप स्मारक अभियान posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to महाराणा प्रताप स्मारक अभियान:

Share