SACHETAN

SACHETAN SACHETAN, a voluntary organization based at Kota(Rajasthan), is committed to educating, guiding .....

We at SACHETAN firmly believe that creative engagement with children and youth is a key to building a society with quality human capital. As an organization we have chosen to assume the responsibility of facilitating this engagement, by nurturing and empowering them to become responsible citizens.

दो दिन की स्ट्रिंग आर्ट कार्यशाला की तस्वीरें।कागज पर कढ़ाई, यही कहेंगे लेकिन सरल भी नहीं था। जब तक चीजें या सीखना बोर्ड...
15/03/2026

दो दिन की स्ट्रिंग आर्ट कार्यशाला की तस्वीरें।
कागज पर कढ़ाई, यही कहेंगे लेकिन सरल भी नहीं था। जब तक चीजें या सीखना बोर्ड और कागज कलम पेंसिल तक सीमित था, आसान था। कहीं गलत हो गया तो मिटा सकते थे और नया बना सकते थे। धीरे धीरे जब कॉन्सेप्ट समझ आ गया तो फिर असली काम शुरू हुआ। कागज बोर्ड दिए गए जिन पर पहले से ही मार्किग थी। अब सुई थी, धागे थे और अपनी कल्पना। शुरुआती जद्दोजहद के बाद चीज़ें आकार लेने लगीं, चेहरे के तनाव गायब होने लगे और मेरा देखो, ये ठीक बना क्या, धागा टूट गया, धागे की गांठ लगा दो,,,,आवाजें आ रहीं थीं।
सफल कार्यशाला। धन्यवाद डॉ मनीष गौड़ का जिन्होंने बेहद धैर्य के साथ सभी को सिखाया। नारी शाला अधीक्षक श्रीमती अंशुल जी और उनके स्टाफ का आभार जिन्होंने कार्यशाला को सुगम बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

जन शिक्षण संस्थान, कोटा द्वारा आयोजित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण में सचेतन का प्रतिनिधि...
21/02/2026

जन शिक्षण संस्थान, कोटा द्वारा आयोजित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण में सचेतन का प्रतिनिधित्व और मुख्य वक्ता के रूप में डॉ भारती गौड़ द्वारा उद्बोधन।

Stakeholders' Consultation on motivation and impact of grassroots philanthropy in Rajasthan, organised by CUTS Internati...
14/02/2026

Stakeholders' Consultation on motivation and impact of grassroots philanthropy in Rajasthan, organised by CUTS International, Jaipur in Kota. An interesting issue to be discussed in the current scenario of the professional social development sector. Dr. Bharti Gaur represented the organization and delivered a talk as a guest speaker on the 'Roles of CSOs in grassroot philanthropy and community welfare'.

स्वस्थ रिश्तों को कैसे पहचानें, उनमें सहमति और दबाव को कैसे समझें, खुद को समझना, अलग अलग परिस्थितियों में अपनी पहचान को ...
18/01/2026

स्वस्थ रिश्तों को कैसे पहचानें, उनमें सहमति और दबाव को कैसे समझें, खुद को समझना, अलग अलग परिस्थितियों में अपनी पहचान को समझना, रिश्तों में हिंसा और हिंसा के प्रकार को समझना, टेक्नोलॉजी आधारित हिंसा क्या होती है....इन सभी मुद्दों पर नारीशाला आवासीनियों के साथ एक प्रारंभिक बातचीत की गई। कार्यशाला का संचालन सचेतन से डॉ भारती गौड़ द्वारा किया गया। नारी शाला अधीक्षक श्रीमती अंशुल मेंहदीरत्ता द्वारा सभी का स्वागत करते हुए कार्यशाला का आरम्भ किया तथा YP foundation दिल्ली से आए संदर्भ व्यक्ति भाग्यश्री और शांतव द्वारा सहभागी गतिविधियों के माध्यम से उपरोक्त सभी मुद्दों पर संवाद किया गया। एक सार्थक पहल के लिए फाउंडेशन का आभार।

नारी शाला की रीना की शादी। आज विनायक स्थापना के साथ उसके विवाह के मांगलिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया। रीना का सचेतन स...
07/12/2025

नारी शाला की रीना की शादी।
आज विनायक स्थापना के साथ उसके विवाह के मांगलिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया।
रीना का सचेतन संस्था के साथ जुड़ाव समय के साथ गहराता गया। वो कब एक प्रशिक्षणार्थी से कुशल प्रशिक्षक बन गई, पता ही नहीं चला। बोलने और सुनने में उसकी अक्षमता कभी उसके सीखने में बाधक नहीं बनी। उसने एक प्रशिक्षक के तौर पर हम सबको हमेशा अचंभित ही किया। उसकी लगन, मेहनत, और अनुशासन का कोई मुकाबला नहीं।
अब 11 दिसंबर को उसका विवाह है। और 10 दिसंबर को हम उसके लिए मेहंदी और महिला संगीत का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

विनायक स्थापना की कुछ झलकियां। साथ ही एक फोटो आपको उसके हमारे साथ किए नवीन प्रोजेक्ट की भी मिलेगी जिसमें आप देखेंगे कि उसने साधारण साड़ी को कैसे खूबसूरत बनाया है।
उसे असीम आशीर्वाद और जीवन में खुशहाली की मंगलकामना के साथ हम सब।

प्रदर्शनी स्टाल सजने और व्यवस्थित होने के दौरान ही जब लोग आने लगे और सामान पसंद करने लगें, उससे ज्यादा खुशी क्या होगी। आ...
16/10/2025

प्रदर्शनी स्टाल सजने और व्यवस्थित होने के दौरान ही जब लोग आने लगे और सामान पसंद करने लगें, उससे ज्यादा खुशी क्या होगी।
आभारी हैं कंचनजंगा सोसाइटी के निवासियों का जिन्होंने प्रदर्शनी हेतु सहर्ष स्वीकृति प्रदान की और संस्था और नारीशाला तथा बालिका गृह के इस रचनात्मक संयुक्त प्रयास को सराहा और अपना स्नेह लुटाया। सचेतन की इस हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शनी का उद्देश्य सिर्फ बिक्री कर फंड जुटाना ही नहीं होता बल्कि जिन्होंने इसे बनाया है उनको बेचने और मार्केटिंग की प्रक्रिया से जुड़ी मेहनत से भी परिचित कराना होता है।

ये पोस्ट सभी के प्रति आभार के लिए ही समर्पित है, तो इस कड़ी में सबसे पहले बालिका गृह और नारी शाला की बालिकाएं और महिलाएं जिन्होंने इस प्रोजेक्ट में अपना दिन रात एक किया और फिर अगले दिन मुस्कुराते हुए काम पर वापस कि आगे क्या करना है। वहां का स्टाफ ऊषा जी, अनीता और शंभू जी जिन्होंने अपना समय बालिकाओं के इस कार्य में दिया। और यह सब हुआ वहां की अधीक्षक श्रीमती अंशुल मेंहदीरत्ता जी के सानिध्य में, सभी के प्रति दिल से आभार।
प्रदर्शनी के लगाने में कंचनजंगा सोसाइटी के आकांश और अर्जुन का सहयोग रहा, ऑलिव ने समानों को सजाया और स्टाल के दूसरी तरफ खड़े लोगों को अटेंड किया, रहत ने फोटो लिए, और रचना हेमंत जी ने सभी के लिए नाश्ते का इंतजाम किया। इस प्रेम और निश्छल सहयोग भरी भागीदारी ने सचेतन के इस रचनात्मक प्रयास में चार चांद लगा दिये। संस्थागत स्तर पर सक्रिय सामुदायिक भागीदारी का यह एक अच्छा प्रयास और उदाहरण बनता है।

हमने सब कुछ रंग बिरंगा कर दिया है। यहां कुछ भी बेकार नहीं होता, हम जुगत लगाकर कुछ न कुछ कारीगरी कर ही देते हैं। इस बार भ...
07/10/2025

हमने सब कुछ रंग बिरंगा कर दिया है। यहां कुछ भी बेकार नहीं होता, हम जुगत लगाकर कुछ न कुछ कारीगरी कर ही देते हैं। इस बार भी दिवाली प्रदर्शनी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। नारी शाला की महिलाएं और बालिकाएं प्रदर्शनी की तैयारी में जुटी हैं और धीरे-धीरे उनकी रचनात्मकता आकार लेती दिख रही है।

Excited for the workshop... Thanks Khushali for joining us and sharing your skill and talent with our girls.
22/09/2025

Excited for the workshop... Thanks Khushali for joining us and sharing your skill and talent with our girls.

आज का दिन बेहद शानदार। 6th kota district yogasan championship 2025 में नारी शाला की सात महिला / बालिकाओं ने भाग लिया और ...
03/08/2025

आज का दिन बेहद शानदार।
6th kota district yogasan championship 2025 में नारी शाला की सात महिला / बालिकाओं ने भाग लिया और 4 मेडल अपनी झोली में लिए। यूं तो वे इस प्रतियोगिता में हर वर्ष ही कोई न कोई मेडल जीतती रहीं हैं। पर अबकी बार हर कैटेगरी में हम कोई न कोई मेडल अर्जित कर सके।
सब जूनियर ग्रुप ट्रेडीशनल योगासन में एक रजत, जूनियर ग्रुप में एक स्वर्ण और एक कांस्य, और सीनियर ग्रुप में एक रजत। सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं। इनके प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संस्था द्वारा ली गई है । इनकी ट्रेनर तृप्ति कसेरा भी बधाई की पात्र हैं जिनके नियमित मार्गदर्शन में यह उपलब्धि प्राप्त हो सकी।
आभार नारी शाला अधीक्षक श्रीमती अंशुल मेंहदीरत्ता जी का जिन्होंने बालिकाओं को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान किया। साथ ही आभार संस्था सदस्यों का जो प्रतिवर्ष योगासन प्रतियोगिता हेतु बालिकाओं के लिए फीस और प्रशिक्षण सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं।

बच्चों में लचक बालपन से रहती है। शरीर समय के साथ कब सख्त होता जाता है, पता ही नहीं चलता। योग के साथ वे तन और मन से लचीले...
14/07/2025

बच्चों में लचक बालपन से रहती है। शरीर समय के साथ कब सख्त होता जाता है, पता ही नहीं चलता। योग के साथ वे तन और मन से लचीले बने रहें तो जीवन में आगे आने वाली कठिन परिस्थितियों के साथ जूझ सकेंगे और टूटेंगे नहीं। इसी सोच के साथ संस्था द्वारा शुरू किए गए बाल योग कार्यशाला की कुछ झलकियां। धन्यवाद कंचनजंगा सोसाइटी के अभिभावक , बच्चों और प्रबंधन समिति का जिनके सहयोग से एक नई शुरुआत हो सकी है। रक्षम योगशाला कोटा से राकेश जी को आभार जिन्होंने योगासनों को मस्ती के साथ कराया।

रंग, ब्रश, और कल्पना की साधना का अभ्यास ...फिर चाहे कागज हो, कपड़ा हो या फिर पत्थर ठीकरे ही क्यों न हों। सतह कोई भी हो, ...
27/05/2025

रंग, ब्रश, और कल्पना की साधना का अभ्यास ...फिर चाहे कागज हो, कपड़ा हो या फिर पत्थर ठीकरे ही क्यों न हों। सतह कोई भी हो, हम रंग भरना जानते हैं और जीवन में भी परिस्थितियां कैसी भी आ जाएं, हम यूं ही रंग भरते गाते गुनगुनाते निकल जाएंगे।
नारी शाला की बालिकाओं और महिलाओं के साथ रचनात्मक कार्यशाला के कुछ दिन। आनंद लीजिए आप भी।

सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन और फिर सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता  का आयोजन। संस्था द्वारा नारी निकेतन में योग की नियमित क...
04/02/2025

सामूहिक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन और फिर सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता का आयोजन। संस्था द्वारा नारी निकेतन में योग की नियमित कक्षा आयोजित की जाती है। उसी के अंतर्गत वहां की आवासनियों द्वारा सूर्य नमस्कार के 11,21 और 51 राउंड वाले तीन वर्गों के अंतर्गत सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में भाग लिया गया। उनके प्रदर्शन को सूर्य नमस्कार के प्रत्येक आसन को सही प्रकार से स्थापित करने, काउंटिंग के साथ समन्वय और निर्धारित राउंड तक प्रदर्शन आदि कसौटियों पर परखा गया था। गजब का प्रदर्शन, उत्साह भरा और अपने निर्धारित चक्र के पूरा होने तक डटे रहना ....उनकी निरंतर मेहनत रंग दिखा रही थी। प्रतियोगिता का मूल्यांकन रक्षम योगशाला से रेफरी श्री राकेश सैनी एवं श्री पीयूष अग्रवाल द्वारा किया गया। योगासन की तैयारी योग ट्रेनर तृप्ति कसेरा द्वारा कराई गई थी।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति कोटा के सदस्य, नारी निकेतन अधीक्षक श्रीमती अंशुल जी, सचेतन संस्था अध्यक्ष श्री प्रभाकर शर्मा जी, सचिव डॉ भारती गौड़ एवं अन्य मेहमान उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गए।

Address

Flat 603, Kanchenjunga Apartment, Borkheda, Baran Road
Kota
324001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SACHETAN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SACHETAN:

Share