Lok Adhikar Manch, Kota

Lok Adhikar Manch, Kota लोक अधिकारों के संरक्षण और सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संस्था

18/05/2026
।। लोक अधिकार मंच कोटा द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे  बांध, पानी देने की व्यवस्था।।राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच कोटा जिला द्...
18/05/2026

।। लोक अधिकार मंच कोटा द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे बांध, पानी देने की व्यवस्था।।
राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच कोटा जिला द्वारा दिनांक 18 मई 2026 सोमवार को झालावाड़ रोड स्थित पंडित श्रीराम आचार्य स्मृति वन में संस्थान के जिला अध्यक्षशंकर आस्कंदानी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विवेक राजवंशी और संयोजक समाजसेवी श्री अरुण भार्गव के साथ उपस्थित मुख्य संरक्षण जीडी पटेल संभागीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार सोनी, उपाध्यक्ष अमित सिंह राठौड़, यग्दत्त हाडा जी, अनिल् जी गर्ग, सुखेंविंदेर सिंघ्ह कपूर, महेंद्र सिंघ्ह जी, श्मया सुंदर जी,जी,गोविंद जी , विजय महेश्वरी जी और गायत्री परिवार के युवा सदस्यों ललित सोनी, मुकेश जी कालु लाल जी ने उत्साह और उमंग के साथ पेड़ों पर परिंडे बांधे और सामूहिक रूप से पशुओं के लिए नियमित रूप से जल व दाना डालने का संकल्प लिया

प्रेस विज्ञप्तिडॉ. विजय सरदाना 'विशिष्ट सेवा सम्मान' से अलंकृत: लोक अधिकार मंच कोटा ने किया सम्मानितकोटा। समाज और चिकित्...
26/04/2026

प्रेस विज्ञप्ति
डॉ. विजय सरदाना 'विशिष्ट सेवा सम्मान' से अलंकृत: लोक अधिकार मंच कोटा ने किया सम्मानित
कोटा। समाज और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. विजय सरदाना को लोक अधिकार मंच द्वारा 'विशिष्ट सेवा सम्मान' से नवाजा गया है।
लोक अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने डॉ. सरदाना की दीर्घकालीन सेवाओं और जनहित के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान पत्र भेंट किया।
प्रमुख उपस्थितियाँ:
सम्मान समारोह के दौरान लोक अधिकार मंच के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
श्री शंकर आस्कंदानी: जिला अध्यक्ष, लोक अधिकार मंच, कोटा।
श्री प्रमोद कुमार सोनी: संभागीय अध्यक्ष, लोक अधिकार मंच।
सम्मान का उद्देश्य:
लोक अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. विजय सरदाना ने अपने क्षेत्र में न केवल व्यावसायिक दक्षता दिखाई है, बल्कि मानवता की सेवा में भी मिसाल कायम की है। उनके इसी सेवा भाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंच द्वारा उन्हें यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. विजय सरदाना ने लोक अधिकार मंच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान कार्य के प्रति जिम्मेदारी और सेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।

07/04/2026

*QR कोड से पैसे लेना व्यापारीयो एवं सेवा प्रदाताओं के लिए परेशानी का सबब*

*जागरूक रहने पर ही इसका हल हे*

नमस्कार बंधुओं,

क्या QR कोड से पैसा लेना व्यापारियों के लिए परेशानी हो सकता हे....जी हा, बिल्कुल हो सकता हे। व्यापारी का बैंक अकाउंट फ्रिज हो सकता हे।
*आइए बताते हे कैसे*_

साइबर ठग सबसे पहले किसी व्यक्ति का पैसा ठगते हे । फिर ये पैसा कैश ना निकाल कर, अलग अलग खातों में पैसा ट्रांसफर करते हे। ये पैसा ट्रांसफर होते होते, ऐसे व्यक्ति तक पहुंचता हे जिसको पता नहीं हे कि यह पैसा ठगी का पैसा हे। या कभी कभी ठग को पता रहता हे ।
अब कोई ठग या अंजान व्यक्ति आपकी दुकान या ऑफिस पर आता हे और आपकी दुकान से सामान लेकर आपको QR से पेमेंट करता हे। फिर वो चला जाता हे।
दो तीन दिन बात आपको पता चलता हे कि आपका बैंक खाता फ्रिज हो गया हे। उस खाते से ना आप पैसा ले सकते हे ना दे सकते हे। यहां तक कि आपके उस खाते से जीवन भर की कमाई गई पूंजी से बनाई गई FD का पैसा भी रुक जाता हे। आपकी EMI, ब्लॉक हो जाती हे। आपका सिबिल स्कोर खराब हो जाता हे।
सोचिए बिना कोई जुर्म किए अब शुरू होती हे कि आपकी दस्तावेज देने की प्रक्रिया, जिसमें आपको यह बताना हे कि में व्यापारी हु या सेवा प्रदाता हु और यह पैसा व्यापार के कारण आया हे। इसमें आपका समय और मानसिक परेशानी होती हे।

*जागरूक रहने के लिए क्या करे*

👉1930 पर कॉल करे । साथ ही जिले की स्थानीय साइबर क्राइम पुलिस की मदद लेवे ।

👉अंजान व्यक्ति से QR पेमेंट नहीं लेवे । नकद लेवे । QR से लेने पर उसका आधार कार्ड पेन कार्ड दस्तावेज लेवे । उस पर अंगूठा सिग्नेचर कराए । साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग अथवा सीसीटीवी कैमरा ऑन रखे।

👉जिस बैंक खाते से FD बनाई हे। उसका उपयोग नहीं करे। बचत खाते का नहीं बल्कि करंट खाते का उपयोग करे।

👉व्यापार संबंधी समस्त लाइसेंस जरूर बने हुए होने चाहिए। करंट खाते में जमा राशि नित्य ही दुकान हेतु सामान जिससे आप खरीद रहे हे उस व्यापारी को पेमेंट कर देवे।

👉आपके स्वयं के द्वारा भी QR का उपयोग गली, मोहल्ले, नुक्कड़, अनजान जगह आदि पर सोच समझ कर करे।

👉जिस खाते का QR उपयोग कर रहे हे उसमें बैलेंस हमेशा कम रखे।

👉जागरूक रहे, सतर्क रहे।

*व्यापारियों हेतु हित में जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज कोटा में संगठन की मजबूती की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। को...
06/04/2026

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज कोटा में संगठन की मजबूती की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। कोटा शहर एवं देहात के नवनिर्माणाधीन भाजपा कार्यालय की भूमि पर विधि-विधान से 'हवन पूजन' कर आधारशिला रखी गई। इस समारोह में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री, शिक्षा मंत्री, स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने आहुति देकर संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजन के मुख्य बिंदु:
स्थापना दिवस एवं हवन पूजन: कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुई। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भूमि पूजन कर नए कार्यालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
वरिष्ठजन सम्मान: इस अवसर पर पार्टी के उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने दशकों से संगठन को सींचने का कार्य किया है।
कार्यकर्ता सम्मेलन: कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्हें संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया।
विशिष्ट उपस्थिति:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़, कोटा शहर जिलाध्यक्ष श्री राकेश जैन, और कोटा देहात जिलाध्यक्ष श्री प्रेम गोचर की अगुवाई में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं शिक्षा मंत्री मौजूद रहे। साथ ही कोटा संभाग के सभी माननीय विधायकों और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ने भी इस उत्सव में शिरकत की।

Welcome To our new member Mr Sukvinder singh ji
06/04/2026

Welcome To our new member Mr Sukvinder singh ji

Address

Kota
Kota
324005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lok Adhikar Manch, Kota posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share