CITU RR SITE

CITU RR SITE CITU TRADE UNION RR SITE RAWATBHATA

सीटू यूनियन ने नये लेबर कोड तथा परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजीकरण का किया विरोधकेंद्र  सरकार द्वारा देश के मेहनतकश मजदूरो...
12/05/2026

सीटू यूनियन ने नये लेबर कोड तथा परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजीकरण का किया विरोध

केंद्र सरकार द्वारा देश के मेहनतकश मजदूरों के हितों को दरकिनार कर उनसे बिना कोई परामर्श एवं भारी विरोध के बावजूद नये श्रम कोड लागू करने तथा परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के विरोध में केंद्रीय यूनियनों के आव्हान पर रावतभाटा में कार्यरत सीटू यूनियन के सभी संघटकों परमाणु विद्युत कर्मचारी यूनियन,राजस्थान अणुशक्ति कर्मचारी यूनियन, अनुबंधित चालक परिचालक सीटू यूनियन , निर्माण श्रमिक यूनियन, लाल झंडा ऑटो यूनियन ने मंगलवार शाम 6 बजे शहर के एन टी सी गेट पर काले श्रम कानूनों की प्रतीकात्मक प्रतियां जला कर संयुक्त प्रदर्शन किया और सरकार की श्रम विरोधी नीतियों की नारेबाजी कर भर्त्सना की l इस अवसर पर पी वी के यू के महासचिव बी एल मीणा ने बताया कि नए लेबर कोड पहले से ही मजदूरों विशेषकर परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात हैं और ऐसे में परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपना सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीति का द्योतक है जिसका यदि विरोध नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी और हम भाभा साहब के सपनों के परमाणु प्रतिष्ठानों को खो देंगेl पीवीकेयू सीटू के अध्यक्ष विकास चौहान, हैवी वाटर यूनियन के अध्यक्ष बहादुर सिंह, निर्माण श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष जयसिंह , लाल झंडा ऑटो यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तथा अनुबंधित चालक परिचालक संघ के अध्यक्ष संजय सोनवाल ने सभा को सम्बोधित कियाl
सभा में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया ।

महासचिव
बी एल मीणा

04/05/2026
रावतभाटा में सीटू द्वारा मजदूरों का  अंतर्राष्ट्रीय पर्व 'मजदूर दिवस' के रूप में 1 मई को  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l ...
03/05/2026

रावतभाटा में सीटू द्वारा मजदूरों का अंतर्राष्ट्रीय पर्व 'मजदूर दिवस' के रूप में 1 मई को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर पी वी के यू (सीटू) के महासचिव बी एल मीणा ने बताया कि प्रातः काल परमाणु विद्युत कर्मचारी यूनियन रावतभाटा सीटू के कार्यालय में झंडारोहण किया जिसके पश्चात एन पी सी आई एल तथा हेवी वाटर प्लांट में मान्यता प्राप्त सीटू यूनियन ने संयुक्त रूप से प्रभातफेरी निकाली जो अनुप्रताप, अनुकिरण, ईएसएल कॉलोनी, हैवी वाटर कॉलोनी होते हुए नीचे बाजार तक पहुंची जो फेज 2 अम्बेडकर सर्किल पर सभा में परिवर्तित हो गईl सभा को सम्बोधित करते हुए महासचिव बी एल मीणा ने बताया कि 1886 से 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में तब से मनाया जा रहा है जब काम के घंटे को निर्धारण करने के लिए बिना किसी झंडे के सभी मजदूरों ने एकजुट होकर आवाज उठाई थी और आज भी इतने वर्षों बाद मजदूर दिवस की प्रासंगिकता इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि अब श्रम सुधार के नाम पर केंद्र सरकार मजदूरों के अधिकारों की कीमत पर उद्योगपतियों को शोषण की खुली छूट प्रदान कर रही है जो कि कतई अस्विकार्य हैl बी एल मीणा ने स्थानीय परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए समस्त मजदूर वर्ग की एकता का आव्हान भी कियाl हेवी वाटर संयंत्र में सीटू के महासचिव बहादुर सिंह ने मज़दूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा मजदूरों से 1886 में 1 मई को मजदूरों द्वारा दिये गए बलिदान से प्रेरणा लेकर उद्योगपतियों को नये श्रम संहिताओं के रूप में थमाये गए मजदूरों के शोषण के हथियार का एकजुट होकर विरोध करने का आव्हान कियाl सभा को अध्यक्ष विकास चौहान तथा हेवी वाटर सीटू के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह ने संबोधित करते हुए मजदूरों का आभार जताया तथा एकजुटता पर बल दिया l इस अवसर पर
सुबह 900 बजे से 1100 बजे तक कक्षा बाल वाटिका से कक्षा 12 तक के बच्चों को पांच ग्रुप बनाकर अणुकिरण सीटू ऑफिस में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया l
प्रथम ग्रुप बाल वाटिका से कक्षा 2 में
प्रथम प्राइज अविरा ठाकरे द्वितीय मानविका सिंह तृतीय लक्षित धाकड़ सांत्वना- इशिका, तनिष्का एवं युवान मीणा

द्वितीय ग्रुप कक्षा 3 से कक्षा 5 तक में
प्रथम प्राइज यंशिका , द्वितीय देवांशी मालव तृतीय कृतिका महावर,सांत्वना हिमांशी आर्या, सारा मोटिस,फाल्गुनी नागर,समूह तीन में प्रथम स्थान श्रेयांश सिंह , द्वितीय कनिका नागर, तृतीय स्थान पर विहान सुमन
सांत्वना कुमुद ठाकरे, भावेश,काव्यांश समूह चतुर्थ में प्रथम स्थान पर दृष्टि शर्मा, द्वितीय स्थान पर काव्या,तृतीय स्थान पर अनुरिका ठाकुर,
सांत्वना पुरस्कार हर्षा,प्राची कुशवाहा, निवेदिता रही
उड़ान समूह में प्रथम पुरस्कार विशाल नागर ने प्राप्त कियाl

02/05/2026
Today, along with my CITU team members, I had the privilege of meeting UPSC topper Anuj Agnihotri, son of our colleague ...
07/03/2026

Today, along with my CITU team members, I had the privilege of meeting UPSC topper Anuj Agnihotri, son of our colleague Mr. K.B. Agnihotri...

On behalf of the union, we extend our heartfelt congratulations to Anuj and his family for this outstanding achievement...

As a fellow AECS Rawatbhata alumnus, I believe—he will undoubtedly excel in his duties and make every Rawatbhatian proud.

आज 12 फरबरी 2026 को 10 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनो के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आव्हान पर रावतभाटा में कार्यरत सीटू यूनियन ने ...
12/02/2026

आज 12 फरबरी 2026 को 10 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनो के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आव्हान पर रावतभाटा में कार्यरत सीटू यूनियन ने सुबह आर ए पी पी प्लांट गेट पर प्रदर्शन किया एवं सांयकाल रैली निकाल कर राष्ट्रपति महोदय के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर रावतभाटा को ज्ञापन दिया l

*25 नवंबर 2025 रावतभाटा चितौड़गढ़ राजस्थान।         सीटू यूनियन ने चार श्रमिक कानूनों की प्रतियां जलाकर जताया आक्रोश**-स...
25/11/2025

*25 नवंबर 2025 रावतभाटा चितौड़गढ़ राजस्थान। सीटू यूनियन ने चार श्रमिक कानूनों की प्रतियां जलाकर जताया आक्रोश*
*-सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू का हल्ला बोल, 26 नवंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान*

सीटू के राष्ट्रीय आह्वानएवं जिला कमेटी अध्यक्ष संजय संगर के निर्देश पर केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रमिक कानूनों के विरोध में मंगलवार को एनटीसी गेट पर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूरों ने इन कानूनों को अपने अधिकारों पर कुठाराघात बताते हुए श्रम कानूनों की प्रतियां जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए श्रमिक हितों की रक्षा की मांग उठाई।
पीवीकेयू के महासचिव बी एल मीणा ने कहा कि यह नए श्रमिक कानून मजदूरों को अधिकार देने के बजाय उनसे अधिकार छीनने का काम करेंगे। मजदूरों की यूनियन बनाने की स्वतंत्रता सीमित कर दी जाएगी और ठेका प्रणाली को बढ़ावा देकर मजदूरों को ठेकेदारों की मनमानी का शिकार बनाना तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूर हितों की अनदेखी करते हुए पांच वर्ष से श्रमिक संगठनों के लगातार दर्ज हो रहे विरोध को दरकिनार कर सरकार ने पूंजीपतियों के हित में श्रमिक कानूनों को बदल डाला है। मीणा ने बताया कि हिटलरशाही प्रवृत्ति के साथ मजदूर अधिकारों को पूंजीपतियों के हवाले करना लोकतांत्रिक मूल्यों पर तीखा हमला है।

मीणा ने बताया कि कल 26 नवंबर को चार श्रम संहिता के विरुद्ध आर ए पी पी प्लांट साइट पर सभी मजदूर काला बेज लगाकर इसका पुरजोर तरीके विरोध करेगा एवं सायकल 530 बजे चारभुजा सीटू यूनियन ऑफिस जुलूस निकाल राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगाl

अध्यक्ष विकास चौहान ने चार श्रम संहिता के बारे में विस्तार से बताया और सभी मजदूरों संगठनों को एकजुट होकर इसका पुरजोर तरीके से विरोध की अपील की है l
इस मौके पर हैवी वाटर यूनियन के अध्यक्ष बहादुर सिंह ने भी सभा को संबोधित कियाl
मौके पर रतीश चौधरी, युवराज पाटिल, विकास शर्मा, शंभू लाल धाकड, गजेंद्र राव, वाई के योगी, चेतराम सोलंकी, पृथ्वी सिंग, मुकेश मीणा,पवन कुमार, कुलदीप नकवाल, नेमीचंद, त्रिलोक मीणा, सुरेंद्र मीणा, राहुल, सुनील कुमार, रोहित मीणा, डी पी मीणा, अंशुमान सिंह, दर्शन सिंह, महावीर सुवालका, हितेश कटियार, आर एस डॉबर, महेंद्र गजाना, मनोज ध्यानी, सुभाष रावल, रमेश मीणा, हनुमान मीणा, सांकेत बाबू सिंगोर , आर के ठाकरे, रामकुमार मीणा, अरविंद यादव, हेमप्रकाश श्रृंगी, ऑटो यूनियन से भूपेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, बनवारी लाल, चालक परिचालक यूनियन के हिम्मत सिंह सहित भारी संख्या में कर्मचारियों मौजूद थे l

रावतभाटा से कोटा के लिए एक अतिरिक्त मिनी बस शुरू
13/09/2025

रावतभाटा से कोटा के लिए एक अतिरिक्त मिनी बस शुरू

सीटू यूनियन ने श्रम विरोधी नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन  करते हुए सीटीजन चार्टर लागू करने की उठाई मांग  देश में कार्यरत ट...
09/07/2025

सीटू यूनियन ने श्रम विरोधी नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए सीटीजन चार्टर लागू करने की उठाई मांग

देश में कार्यरत ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर रावतभाटा राजस्थान साइट पर मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने राष्ट्रीय स्तर की 17 सूत्रीय मांग पर एवं स्थानीय स्तर के 15 मुद्दों पर केंद्र सरकार एवं रा रा साइट प्रबंधन की नीतियों के विरुद्ध 09/07/2025 को संयंत्र स्थल पर स्थित प्रथम बेरिएर पर सुबह 08 बजे से 10 बजे तक प्रदर्शन किया, जिसमे बड़ी संख्या में कर्मचारी साथियों ने भाग लिया| उक्त प्रदर्शन से पूर्व 08/07/2025 को सहायक श्रम आयुक्त (के), कोटा के कार्यालय में सीटू यूनियन एवं प्रबंधन के स्थानीय मुद्दों पर समझौता वार्ता आयोजित हुई, जिसमे प्रबंधन द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने के कारण यूनियन ने 09/07/2025 को विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया| कर्मचारियों की सभा को सम्बोधित करते हुए महासचिव बी एल मीणा ने राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए बताया की केंद्र सरकार ने कोविड के दौरान संसद में 44 श्रम कानूनों को कमजोर करने के लिए 04 न्यू लेबर कोड बिल पास करवा लिए हैं | जिसे आज तक देश में कार्यरत ट्रेड यूनियनों के भारी विरोध के कारण लागू नही करा पाई है| बी एल मीणा ने 04 श्रम संहिता लागू होने पर इसके दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से बताते हुए बताया कि इसके लागू होने से न केवल कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ जायेंगे साथ ही कर्मचारियों द्वारा ट्रेड यूनियन गठित करने के अधिकार पर भी कुठाराघात होगा, जो कि सीधे सीधे पूंजीवाद का पोषक एवं मजदूरों के हितों का शोषक है| बी एल मीणा ने यह भी बताया की नयी श्रम संहिता, उद्योगपतियों को श्रमिको के शोषण की खुली छूट देती हैं| बी एल मीणा ने सहायक श्रम आयुक्त(केन्द्रीय), कोटा के समक्ष हुई समझौता वार्ता की जानकारी देते हुए बताया कि कामरेड संजय संगर बनाम एन पी सी आई एल के मामले में माननीय उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा सेवानिवृत्ति के समय में रिकवरी हेतु , डी ओ पी टी के आदेश की अनुपालन की व्यवस्था दिए जाने के बावजूद प्रबंधन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की वर्षो पुरानी अनुपस्थिति का विवरण कटौती हेतु उन्हें थमाया जा रहा है जो कि विधि विरुद्ध है| इसके साथ चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ के हॉस्पिटल पेशेंट केयर अलाउंस की रिकवरी के एकतरफा आदेश पर रोक लगाए जाने की मांग की है | साथ ही यह मांग भी की है कि सेवा के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अंत्येष्टि हेतु तुरंत सहायता के रूप में प्रबंधन द्वारा 9000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है जबकि ईएसआई एक्ट के अंतर्गत ही उक्त राशि में संशोधन करके 15000 रुपये किया है उसे लागू किया जाए | आम सभा का संचालन करते हुए यूनियन के उपाध्यक्ष गजेन्द्र राव ने स्थानीय मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्षों से संयंत्र स्थल के संचालन के पश्चात् आज तक भी प्रबंधन ने श्रम कल्याण अधिकारी की विधिवत नियुक्ति नहीं की है और ना ही कार्यरत महिला कर्मचारियों के बच्चों के लिए क्रेच की व्यवस्था की है जोकि फैक्ट्री एक्ट 1948 के विरुद्ध है| साथ ही सीटू के अध्यक्ष विकास चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि मानव संसाधन अनुभाग, वित्त एवं लेखा अनुभाग एवं सी एम एम अनुभाग में कर्मचारियों की कमीं की वजह से संयंत्र के कर्मचारियों के सेवा सम्बन्धी कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं जिस पर प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं है जो कि चिंता का विषय है साथ ही प्रसाशनिक कार्यो की समयावधि नियत करने हेतु सीटीजन चार्टर लागू करने की मांग उठाई | अध्यक्ष विकास चौहान ने प्रदर्शन में शामिल हुए सभी कर्मचारियों को उनकी एकजुटता के लिए धन्यवाद प्रेषित किया| आम सभा को यूनियन के उपाध्यक्ष युवराज पाटिल, सांवर सिंह, विकास शर्मा, शम्भू लाल धाकड़, सद्धाम हुसैन, घनश्याम नागर आदि ने भी संबोधित करते हुए कर्मचारियों से एकजुट रहने एवं शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने का सन्देश दिया|

बी एल मीणा
(महासचिव)
पीवीकेयू (सीटू)
रावतभाटा

Address

Kota
323305

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CITU RR SITE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category