Koyla Mazdoor Sabha - HMS

Koyla Mazdoor Sabha - HMS Trade Union of Coal Workers affiliated to Hind Mazdoor Sabha
Non - Political Organization

>> दिनांक 04-08-2026>> कोयला मजदूर सभा>> केंद्रीय कार्यकारिणी एवं सामान्य परिषद् बैठक >> बिलासपुर *प्रियदर्शनी कला मंदिर...
05/08/2026

>> दिनांक 04-08-2026>> कोयला मजदूर सभा>> केंद्रीय कार्यकारिणी एवं सामान्य परिषद् बैठक >> बिलासपुर

*प्रियदर्शनी कला मंदिर, एस.ई.सी.एल बिलासपुर में कोयला मजदूर सभा (एच.एम.एस) केंद्रीय कार्यकारिणी की विशाल सभा संपन्न*

*कोरबा।* _कोयला मजदूर सभा (HMS) की केंद्रीय कार्यकारिणी की विशाल सभा का आयोजन प्रियदर्शनी कला मंदिर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।_

_सभा में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही, केंद्रीय महामंत्री हमारे मार्गदर्शक परम आदरणीय श्री नाथूलाल पाण्डेय जी सहित केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह संभागीय प्रभारी श्री केदारनाथ अग्रवाल जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री हरि यादव जी, श्री आनंद मिश्रा जी (कंपनी सेफ्टी बोर्ड मेंबर), केंद्रीय पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष/महामंत्री, एरिया यूनिट/परियोजना के अध्यक्ष/सचिव, विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, मीडिया कर्मी एवं मातृशक्ति ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और मजबूती का परिचय दिया।_

*सभा के प्रमुख बिंदु एवं नेताओं के उद्बोधन:*

1. *केंद्रीय अध्यक्ष श्री बजरंगी शाही जी* ने अपने वक्तव्य में आगामी सदस्यता सत्यापन की रूपरेखा पर विस्तार से दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा कि कोयला मजदूर सभा श्रमिकों के सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी। अध्यक्ष जी ने संगठन की एकता को बनाए रखने और हर क्षेत्र में मजबूती से काम करने का आह्वान किया।

2. *केंद्रीय महामंत्री परम आदरणीय श्री नाथूलाल पाण्डेय जी* ने अपने वक्तव्य में संगठन को और अधिक मजबूत करने की बात कही। साथ ही सभी क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने नये लेबर कोड के प्रभाव, आगामी मेम्बरशिप वेरिफिकेशन और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तृत जानकारी दी। महामंत्री जी ने कहा कि अनुशासन, एकता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन आगे बढ़ेगा।

3. *केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह कोरबा संभागीय प्रभारी श्री केदारनाथ अग्रवाल जी* ने तल्ख शब्दों में कहा _"जो हमारे नहीं हैं उन्हें रखने से कोई मतलब नहीं, थोड़ा नुकसान हम बर्दाश्त कर भी लेंगे। पर जो हमारा नहीं वो हमारे लिए, हमारे संगठन के लिए कभी भी पॉजिटिव नहीं रहेगा।"_ उन्होंने संगठन की नीतियों पर स्पष्टता लाते हुए सभी को एकजुट होकर काम करने, श्रमिक हितों को सर्वोपरि रखने और संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।

4. *श्री आनंद मिश्रा जी (कंपनी सेफ्टी बोर्ड मेंबर)* ने सभा को संबोधित करते हुए एक ऊर्जावान भाषण दिया। उन्होंने कहा कि _"सुरक्षा के साथ ही सम्मान भी मजदूर का अधिकार है। कोयला मजदूर सभा ने हमेशा श्रमिकों की आवाज को बुलंद किया है और आगे भी हर मोर्चे पर डटकर लड़ाई लड़ेगी।"_ उनके जोशीले संबोधन से सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा गया।

_ज्ञात हो कि यह मात्र औपचारिक कार्यक्रम या बैठक नहीं थी बल्कि जनवरी 2026 में गठित नवीन कार्यकारणी की प्रथम बैठक थी, जिसमें कुछ आवश्यक प्रस्ताव, सख्त निर्णय एवं आगे की रणनीति परिषद से आवश्यक चर्चा की गई।_

_सभा में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं, वेतन, सामाजिक सुरक्षा, कार्यस्थल की सुविधाओं तथा संगठन के विस्तार सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।_

_कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आदरणीय नौशाद खान जी उपस्थित थे जिन्होंने कहा कि कोयला मजदूर सभा सदैव श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और भविष्य में भी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य करती रहेगी।_

_कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती, श्रमिक एकता और मजदूर हितों की रक्षा के लिए सभी उपस्थित प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया।_

*विशेष आभार:*
_सभा के सफल मंच संचालन के लिए श्री एम.पी. जांगड़े जी को एवं हेड क्वार्टर की टीम श्री कांता नाथ पटेल, श्री प्रमोद राही (अध्यक्ष, HQ), श्री अनीश सिंह (सचिव), श्रीमती सोनाली दत्ता (Secretary, Central) का विशेष धन्यवाद!!

01/05/2026
19-01-2026त्रैवार्षिक सम्मेलन  कोयला मज़दूर सभा (HMS)चिरमिरी क्षेत्र SECLआदरणीय श्री बजरंगी शाही जी को कोयला मज़दूर सभा (H...
20/01/2026

19-01-2026
त्रैवार्षिक सम्मेलन
कोयला मज़दूर सभा (HMS)
चिरमिरी क्षेत्र
SECL

आदरणीय श्री बजरंगी शाही जी
को कोयला मज़दूर सभा (HMS) का केंद्रीय अध्यक्ष
एवं
परम आदरणीय श्री नाथूलाल पाण्डेय जी
को कोयला मज़दूर सभा (HMS) का केंद्रीय महामंत्री
सर्वसहमति और निर्विरोध निर्वाचित होने पर
कोयला मज़दूर सभा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई और कोयला मज़दूर सभा के समस्त कार्यकर्ताओं और उपस्थित साथियों को सफल सम्मेलन हेतु, साधुवाद!

Address

South Jhagrakhand Colliery
Korea
497448

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Koyla Mazdoor Sabha - HMS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category