Sakshee seva samiti - NGO

Sakshee seva samiti - NGO sakshi seva samiti .com

Bhopal me trening ke doran ki kuch pic
27/02/2026

Bhopal me trening ke doran ki kuch pic

साक्षी सेवा समिति द्वारा 40 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान ।   उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह दिनांक 15/ 9 /25 को पंडित मुकु...
16/09/2025

साक्षी सेवा समिति द्वारा 40 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान ।

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह दिनांक 15/ 9 /25 को पंडित मुकुटधर पांडे साहित्य भवन समिति घंटाघर कोरबा में साक्षी सेवा समिति द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि की आसंदी को डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल जी ने सुशोभित किया। वे कलिंगा यूनिवर्सिटी में सहायक प्राध्यापक के पद पर आसीन हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता ओहरी प्राचार्य बुंदेली, परमानंद उईके प्राचार्य ढेलवाडीह, जितेंद्र कुमार साहू प्राचार्य सूरजपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की संस्थापक श्रीमती एस कुर्रे ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती कौशिल्या खुराना एवं उसकी टीम के द्वारा किया गया था। ज्ञात हो कि प्रांताध्यक्ष श्रीमती खुराना विगत कई वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन अपनी टीम के साथ करती आ रही हैं। महासचिव सरोज खुराना, सचिव राजकुमारी डहरिया, उपाध्यक्ष जमुना देवी गढ़ेवाल, सहसचिव मधुलिका दुबे, सलाहकार विमला भास्कर, सुश्री लक्ष्मी करियारे, मीडिया प्रभारी छोटी लहरे, वक्ता प्रेमलता खांडे, यशोदा दिव्य, किरण सिदार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी माहिती भूमिका निभाई है। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजा अर्चना से हुआ तत्पश्चात राज गीत की प्रस्तुति की गई। अतिथियों का स्वागत बुके देकर एवं बेच लगाकर किया गया। सर्व प्रथम राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका श्रीमती मधुलिका दुबे एवं प्रिया दुबे जी का सम्मान श्रीफल मोमेंटो एवं साल से किया गया। आगे की कड़ी में श्री कृपाराम निराला स्मृति सम्मान के तहत संगीत कला साधक सम्मान 2025 श्रीमुकुन्द उपाध्याय जी को प्रदान किया गया। श्रीमती तिहारीन बाई निराला स्मृति सम्मान के तहत संगीत कला साधक सम्मान 2025 श्रीमती विमला भास्कर जी को प्रदान किया गया। तत्पश्चात उत्कृष्ट शिक्षकों की श्रेणी में अमर सिंह खुराना, दयाराम खुटे, शांतनु गुप्ता, रागिनी दिव्य, सुनीता राठौर, अजय कुमार जायसवाल, श्रीकांत सिंह, अल्पना साहू, इंद्राणी पांडे, भावना गुप्ता, भोलाराम साहू, नीलम रात्रे, सुनीता पाटले, राजेश्वरी आदिले, निर्मला पाटले, राम कपूर कुर्रे आदि को मिला। संस्था की संस्थापक श्रीमती एस कुर्रे जी ने शिक्षकों को समाज का आईना बताते हुए उनकी प्रशंसा की। मुख्य अतिथि श्री अभिषेक अग्रवाल जी ने शिक्षकों को समाज का निर्माता कहते हुए उनकी प्रशंसा की। आभार प्रदर्शन श्रीमती कौशिल्या खुराना जी ने किया। कार्यक्रम का सफल एवं शानदार संचालन श्रीमती विमला भास्कर जी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। साक्षी सेवा समिति सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

*महापौर माननीय संजू राजपूत जी के हाथों 51 महिलाओं का सम्मान*साक्षी सेवा समिति द्वारा नारी प्रतिभा रत्न सम्मान 2025 का आय...
12/03/2025

*महापौर माननीय संजू राजपूत जी के हाथों 51 महिलाओं का सम्मान*
साक्षी सेवा समिति द्वारा नारी प्रतिभा रत्न सम्मान 2025 का आयोजन पं मुकुट धर पांडेय साहित्य भवन समिति घंटाघर में 9 मार्च शाम 4 बजे किया गया। जिसमें छ.ग. की 51 महिलाओं को माननीय महापौर श्रीमती संजू राजपूत जी के कर कमलों से नारी प्रतिभा रत्न सम्मान 2025 प्राप्त होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रांताध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या खुराना ने इस सम्मान समारोह का आयोजन अपनी पूरी टीम के साथ किया।
श्रीमती कौशिल्या खुराना सेजेस अरदा व्याख्याता हिन्दी, कवयित्री, समाज सेविका के रूप में कार्य करते हुए जिला के साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन कर रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद में भी इनकी रूचि है। जिसके कारण लगातार 5 वर्षों से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते जा रही हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय संजू देवी राजपूत जी महापौर जी द्वारा मां शारदे के तेल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक एवं संरक्षक श्रीमती एस. कुर्रे जी ने किया। अतिथियों को मंचासीन कर बैच लगाकर साल, पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। साक्षी सेवा समिति का स्मृति चिन्ह महापौर जी को प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मीना शर्मा जी प्राचार्य बीकन स्कूल ढेलवाडीह रही। उन्हें भी बैच, साल, बुके, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था की संस्थापक को भी बैच, बुके स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात् राजेश्वरी आदिले के द्वारा राजगीत एवं लक्ष्मी करियारे के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई।
संस्था की संस्थापक श्रीमती एस कुर्रे जी ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए नशा मुक्ति अभियान, एड्स के प्रति जागरूकता अभियान, स्लम एरिया की महिलाओं को स्वास्थ्य गत जानकारी, सेनेटरी नेपकिन आदि के उपयोग एवं पर लोगों को जागरूक किया है।
उन्होंने अपने उद्बबोधन में कहा नारी परिवार की धुरी है, वह मीना शर्मा जी ने जेंडर भेद पर बात रखी। महापौर जी ने अपनी जीवन की दिनचर्या को बताते हुए अपने राजनैतिक जीवन गाथा को साझा किया। नारियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नारी मजबूत होगी तभी समाज एवं देश का विकास होगा। एक दिन के लिए सम्मान नहीं पूरे जीवन भर सम्मान की अधिकारिणी है।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में डाॅक्टर, ट्रेजरी आफिसर, प्राचार्य, व्याख्याता, एल आई सी एजेंट, ब्यूटीशियन, नर्स, शिक्षिका, समाज सेविका आदि शामिल हैं। महासचिव सरोज खुराना, सचिव आर. डहरिया, उपाध्यक्ष जमुना देवी गढ़ेवाल, सहसचिव मधुलिका दुबे, सलाहकार श्रीमती अनिता ओहरी, मंजू तिवारी, सुश्री लक्ष्मी करियारे, छोटी लहरे, वक्ता प्रेमलता खांडे, यशोदा दिव्य, किरण सिदार, किरण शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सफल मंच संचालन विमला भास्कर द्वारा किया गया। प्रांताध्यक्ष कौशिल्या खुराना ने नारी सशक्तिकरण पर हर घर को सजाए ... जमुना देवी गढ़ेवाल द्वारा पहुना के करबो पहुनाई ....गीत की प्रस्तुति दी। एक से बढ़कर एक सम्मानित होने वाली महिलाएं डॉ बरखा रानी कुर्रे, डॉ. सुलेखा बंजारे, डॉ रीतेश सुनहरे, विमला भास्कर, ज्वालिन तिर्की, मंजू मधुकर, नीता मंडल, सुमित कंवर, नीलम रात्रे, लता चन्द्रा, अनिता बंजारे, सुनीता पाटले, राजेश्वरी आदिले, निर्मला ब्राह्मणी, रंजीता खरे, अनिता खल्खो, विमला निराला समाज सेविका यशवंत रानी क्षत्री उप संपादक आदि।

03/03/2025
Aaj dinak 30/01/2025 ko SAKSHI SEVA SAMITI ka varshik bethak ka aayojan kiya gaya jisme naye sadasyon ke sath hamne jo k...
09/02/2025

Aaj dinak 30/01/2025 ko SAKSHI SEVA SAMITI ka varshik bethak ka aayojan kiya gaya jisme naye sadasyon ke sath hamne jo kary kiya h or aage jo kary karna h o sabhi vishyon pa r vistar se charcha v avlokan kiya gaya ant me sabhi aabhar baykt karte huye bethak ka samapan kiya gaya.

*केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन जी ने उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया* साक्षी सेवा समिति द्वारा दिनांक 22.9. 24 को उत्...
23/09/2024

*केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन जी ने उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया*
साक्षी सेवा समिति द्वारा दिनांक 22.9. 24 को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पं मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन समिति में किया गया।
इस समारोह में माननीय केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन जी मुख्य अतिथि के पद को सुशोभित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक श्रीमती एस कुर्रे जी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्यारेलाल आदिले जी, श्री युनूस दानियालपुरी, श्री दिलीप अग्रवाल, डॉ कृष्ण कुमार चन्द्रा जी मंच को सुशोभित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मंत्री जी ने दीप प्रज्वलित कर मां शारदे के पूजन अर्चन से किया। अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प महामाला से मंत्री जी का स्वागत किया गया। संस्थापक श्रीमती एस कुर्रे जी ने संस्था के कार्यों को सारगर्भित रूप से बताया। उन्होंने शिक्षकों के कार्यों को बड़े ही रोचक ढंग से बताया। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के पद को गरिमायुक्त बतलाया।
संस्था ने राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुकुंद उपाध्याय गोकुल प्रसाद मार्बल भूपेंद्र सिंह राठौर वसुंधरा कुर्रे को साल मोमेंटो प्रमाण पत्र आदि से मंत्री जी हाथो सम्मानित किया गया।
स्व.श्री कृपाराम निराला स्मृति सम्मान 2024 संगीत एवं कला साधक श्री रूपेश चौहान को प्रदान किया गया। स्वर्गीय श्रीमती तिहारिन बाई निराला स्मृति सम्मान संगीत एवं कला साधक कंचन मोरे जी को प्रदान किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्राचार्य अनिता ओहरी, प्राचार्य गीता साहू, प्राचार्य मंजू तिवारी, प्राचार्य विनीता दास, रेखा रानी जाटवर, पदमा प्रधान, पंकज सिंह, डिंपल जोशी, सीमा स्वर्णकार, मंजू निर्मलकर सुरेश कुमार केवट घनश्याम श्रीवास फिरोज़ खान लोकेश्वरी पंकज कीर्ति लहरे जगजीवन कैवर्त राजकुमार महिलांगे सत्येंद्र कुमार सिंह सुरेश चौहान जयलता कश्यप नंदकिशोर जायसवाल आदि रहे। मंत्री जी द्वारा संस्था की प्रांताध्यक्ष कौशिल्या खुराना उपाध्यक्ष जमुना देवी गढ़ेवाल सचिव सरोज खुराना सहसचिव मधुलिका दुबे मीडिया प्रभारी छोटी लहरें वक्ता प्रेमलता खंडे वक्ता किरण सिदार सलाहकार यशोदा दिव्य को मोमेंटो प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों की प्रशंसा की साथ ही उन्हें समाज का मार्गदर्शक भी कहा। उन्होंने समिति के इस पुनित कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन घनश्याम श्रीवास द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन प्रांताध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या खुराना द्वारा किया गया।

Address

Bhikham Dukan Ke Pas
Korba
MANIKPUR

Telephone

+919630373505

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sakshee seva samiti - NGO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sakshee seva samiti - NGO:

Share