17/08/2026
धर्मांतरण के आरोप में शिकायत की जांच के बाद पास्टर मोतीराम जी को पुलिस ने छोड़ा, विरोधियों को लगाई फटकार
बिलासपुर: जबरन धर्मांतरण के आरोप को लेकर पुलिस पास्टर मोतीराम साहू को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मामले की जानकारी मिलते ही क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के बिलासपुर प्रभारी रवि मसीह जी ने थाना प्रभारी से बातचीत कर मामले की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच का आग्रह किया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं पूछताछ के बाद आरोपों के संबंध में कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आने पर पास्टर मोतीराम साहू को तत्काल छोड़ दिया गया। वहीं, जांच के दौरान आरोपों में तथ्य नहीं पाए जाने पर पुलिस ने विरोधी पक्ष को भी फटकार लगाई।
रिहाई के बाद पास्टर मोतीराम साहू ने क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी बिलासपुर टिम के रवि मसीह जी, आशीष साइमन जी, संजय मसीह जी एवं वर्किंग कमिटी के अध्यक्ष श्री विजय मेश्राम जी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थिति में समिति द्वारा सहयोग और मामले को गंभीरता से लेकर प्रशासन के समक्ष बात रखना सराहनीय है।
क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर जबरन धर्मांतरण जैसे गंभीर आरोप लगाए जाने पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और बिना तथ्यों के किसी को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।