वाम की आवाज़ Vaam ki Aawaz

वाम की आवाज़ Vaam ki Aawaz अगर थक गए हो चुप रहकर सहने से, रगों में खून उबल रहा है अन्याय के खिलाफ, न्याय, समानता और प्रगति में हैं विश्वास तो — उठो ! बोलो ! बदलो !

सी पी आई (एम) के प्रति दुल्हन की प्रतिबद्धता ।सी पी आई (एम) पश्चिम बर्धमान जिला के सचिव गौरांग चटर्जी ने यह फोटो पोस्ट क...
07/05/2026

सी पी आई (एम) के प्रति दुल्हन की प्रतिबद्धता ।
सी पी आई (एम) पश्चिम बर्धमान जिला के सचिव गौरांग चटर्जी ने यह फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है -"युवती की आज शादी है। एकबार मिलने के लिए गया था।खूब सजी है।हाथ में मेंहदी रचाते हुए उसकी इच्छा हुयी कि हँसुआ, हथौड़ा और तारा का निशान उसके हाथ में रहेगा। स्नातकोत्तर की डिग्री वाली पश्चिम बर्धमान की इस दुल्हन ने सी पी आई (एम)के प्रतीक की मेंहदी अपने हाथ में रचा ली।

सी पी आई (एम), पश्चिम बंगाल राज्य समिति के सचिव मोहम्मद सलीम का बयान____________________________________________पश्चिम ब...
06/05/2026

सी पी आई (एम), पश्चिम बंगाल राज्य समिति के सचिव मोहम्मद सलीम का बयान
____________________________________________
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस के असीमित भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता के गुस्से की अभिव्यक्ति हुई है। बहुमत हासिल कर बी जे पी सरकार बनाने जा रही है।
सरकार का गठन अभी हुआ नहीं है, लेकिन परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में बी जे पी समर्थित उपद्रवियों ने आम लोगों के जीवन और जीविका पर हमले शुरू कर दिए हैं। बी जे पी नेता इस तरह की घटनाओं पर केवल मौखिक बयान देकर ही इतिश्री कर रहे हैं। मुर्शिदाबाद के जियागंज में रात के अंधेरे में लेनिन की मूर्ति सहित कई स्थानों पर सर्वजन सम्मानित दिवंगत कम्युनिस्ट नेताओं की मूर्तियों और चित्रों पर हमले किए गए हैं। पार्टी संगठकों पर आक्रमण और पार्टी कार्यालयों पर कब्जा करने की कोशिशें, 2011 के परिणामों के बाद की तृणमूल संस्कृति का ही अनुसरण हैं। इन वारदातों में रातों-रात राजनीतिक रंग बदलने वाले कुछ तृणमूल उपद्रवियों को अग्रणी भूमिका में देखा जा रहा है।
अनुभव यह है कि हर जगह आम जनता सहित पार्टी कार्यकर्ता विरोध में उतरे हैं और उन्होंने इन हमलों को रोका है। देश भर के अनुभव से हम जानते हैं कि बी जे पी एक निरंकुश और लोकतंत्र विरोधी दल है। फासीवादी आर एस एस इनका नेतृत्व करता है। उग्र हिंदुत्ववादी बुलडोजर राजनीति का निर्लज्ज प्रदर्शन इस राज्य में भी शुरू हो गया है। नफरत की विचारधारा से प्रेरित होकर अब तक अल्पसंख्यक समुदाय के आवासों, प्रार्थना स्थलों और खान-पान की आदतों पर हमले की घटनाएं हुई हैं।
राज्य के पार्टी समर्थकों, शुभचिंतकों सहित वामपंथी, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष लोगों से अपील करता हूँ कि वे पीड़ितों के साथ खड़े हों। किसी भी प्रकार के लोकतांत्रिक अधिकारों पर होने वाले हमले को रोकने और राज्य में शांति व सांप्रदायिक सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए आगे आएँ।

6 मई, 2026
कोलकाता

छोटे फासीवादी को लात मारकर हटाकर बड़े फासीवादियों द्वारा सत्ता दखल करने के उदाहरण इतिहास में और भी हैं _ मालिनी भट्टाचार...
05/05/2026

छोटे फासीवादी को लात मारकर हटाकर बड़े फासीवादियों द्वारा सत्ता दखल करने के उदाहरण इतिहास में और भी हैं _ मालिनी भट्टाचार्य

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://vaamkiaawaz.in/post/cmosu7qar000067b0vwx78nlw

पिछले दो महीनों से हम उत्तरपाड़ा में चुनावी संघर्ष में थे। सड़कों पर प्रचार, मोहल्ला बैठकों से लेकर सोशल मीडिया कैंपेन त...
05/05/2026

पिछले दो महीनों से हम उत्तरपाड़ा में चुनावी संघर्ष में थे। सड़कों पर प्रचार, मोहल्ला बैठकों से लेकर सोशल मीडिया कैंपेन तक, हर दिन के चुनावी कार्यक्रमों का सुचारू संचालन, मतदान के दिन बूथों की लड़ाई और स्ट्रॉन्ग रूम की पहरेदारी से लेकर आज मतगणना तक—उत्तरपाड़ा के कॉमरेड्स ने जी-जान लगाकर लड़ाई लड़ी है। मैं उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ।
उत्तरपाड़ा की आम जनता, जो इस संघर्ष में हमारे साथ रही और जिन्होंने विभिन्न तरीकों से मदद की, उन सभी को मैं धन्यवाद देती हूँ। पूरे राज्य के वे वामपंथी सहयोद्धा, जिन्होंने दूर रहकर भी हमारा समर्थन किया, आप सभी का शुक्रिया।
उत्तरपाड़ा के उन सभी निवासियों के प्रति मैं सम्मान व्यक्त करती हूँ जिन्होंने मतपत्र (बैलेट) के माध्यम से हमारा समर्थन किया, और उनके प्रति भी जिन्होंने नहीं किया।
बधाई हो उत्तरपाड़ा! हमें प्यार, आलिंगन और गर्मजोशी से सँभालकर रखने के लिए शुक्रिया।
मैं विजयी उम्मीदवार और सभी प्रतिद्वंदियों को भी बधाई देती हूँ।
इस बार विधानसभा में वामपंथी और सहयोगी दलों के दो सहयोद्धा विधायक के रूप में निर्वाचित हुए हैं। उन्हें बधाई। आम जनता की रोजी-रोटी, आजीविका और लोकतंत्र की रक्षा के सवाल पर अब लड़ाई और भी तेज होगी।
मेहनतकश, वंचित और आम लोगों के हितों के लिए सड़क की लड़ाई में आप हमें और भी अधिक दृढ़ संकल्प के साथ अपने साथ पाएँगे।

धन्यवाद
मीनाक्षी मुखर्जी

डोमकल विधानसभा केंद्र से सी पी आई (एम) के उम्मीदवार मोस्ताफिजुर रहमान (राना)विजयीhttps://vaamkiaawaz.in/post/cmorhvcv800...
04/05/2026

डोमकल विधानसभा केंद्र से सी पी आई (एम) के उम्मीदवार मोस्ताफिजुर रहमान (राना)विजयी

https://vaamkiaawaz.in/post/cmorhvcv8000067egq24oxymx

ध्रुवीकरण के बावजूद पश्चिम बंगाल में वामपंथियों ने छोड़ी अपनी छाप: एम.ए. बेबीपूरी खबर के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक क...
04/05/2026

ध्रुवीकरण के बावजूद पश्चिम बंगाल में वामपंथियों ने छोड़ी अपनी छाप: एम.ए. बेबी
पूरी खबर के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://vaamkiaawaz.in/post/cmor8spq1000067ax8wad38ht

सड़क पर मिले VVPAT के पर्चे, मौके पर पहुँचीं CPI(M) की उम्मीदवार गार्गी, चुनाव आयोग को लिखा पत्रhttps://vaamkiaawaz.in/p...
03/05/2026

सड़क पर मिले VVPAT के पर्चे, मौके पर पहुँचीं CPI(M) की उम्मीदवार गार्गी, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

https://vaamkiaawaz.in/post/cmoq1xrhf000067t4hu4qv1ht

'शिकागो' के 26 साल पहले हावड़ा स्टेशन के 1260 मुटिया-मजदूरों ने 8 घंटे काम की माँग पर की थी हड़ताल। - तपन सेनhttps://vaa...
03/05/2026

'शिकागो' के 26 साल पहले हावड़ा स्टेशन के 1260 मुटिया-मजदूरों ने 8 घंटे काम की माँग पर की थी हड़ताल। - तपन सेन

https://vaamkiaawaz.in/post/cmopusq6n000067zdild2vmns

Address

..
Kolkata
..

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when वाम की आवाज़ Vaam ki Aawaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share