24/08/2026
भागा रेलवे माल गोदाम (धनबाद)में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।
भागा रेलवे माल गोदाम (धनबाद)में दिनांक 24/08/2026 बुधवार को रेलवे माल गोदाम में वर्षों से काम कर रहे श्रमिक भाइयों का स्वास्थ्य जांच एवं उससे संबंधित बीमारियों का दवा वितरण किया गया। बताते चले कि महामंत्री अरुण कुमार पासवान व राष्ट्रीय प्रभारी मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में श्रमिक लंबे समय से स्वास्थ्य जांच को लेकर मांग उठाते रहे हैं, संगठन व संगठन मंत्री (संदीप कुमार)के पहल पर स्वास्थ्य जांच शिविर संभव हो पाई । चिकित्सीय दल में डॉ सुप्रीमा प्रसाद, डॉ नितेश प्रसाद , डॉ प्रेम शंकर सिंह, डॉ चंदन गुप्ता, मिसेस संगीता कुमारी, मिसेस ऊषा कुमारी, मिस अपर्णा पांडा, मिस्टर महेंद्र कुमार, मिस्टर जगदीश कुमार दास ,उपस्थित रहे साथ ही चिकित्सकों ने बड़े ही धैर्य से प्रत्येक श्रमिक से उनकी बीमारियों के बारे में जाना परीक्षण किया और उन्हें दवा उपलब्ध कराई। संगठन की तरफ से हर्ष प्रसाद, संजय कुमार,आशीष कुमार जयसवाल, सीसीर पात्रा,रानी कुमारी, संतोष कुमार, राजेश कुमार मंडल, सुनीता देवी, आशा देवी, सुरेंद्र कुमार, पटपू राम, हिरदयानन्द ,टुनटुन, स्वास्थ्य जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस स्वास्थ्य जांच में रेलवे माल गोदाम में काम करने वाले सैकड़ों मजदूर भाइयों ने अपनी-अपनी बीमारियों पर चिकित्सीय परामर्श और दवाई प्राप्त कर संतुष्ट नजरआए ।