29/05/2026
अनमोल इंडस्ट्री लिमिटेड द्वारा मैटर ऑफ प्राइड से सन्नी सम्मानित !!
सोनबरसा : विन्दाकेम भुतही के निदेशक सन्नी कुमार भारती को अनमोल इंडस्ट्री लिमेटड द्वारा कोलकाता स्थित वेस्टिन होटल में मैटर ऑफ प्राइड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान अनोमल इंडस्ट्री लिमिटेड द्वारा आयोजित कांफ्रेंस में कंपनी के कार्यकारी निदेशक विकास चौधरी एवं अंकित चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।
इस अवसर पर सन्नी कुमार भारती ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य पूरा करने में विनदाकेम के बिजनेस चैनल पार्टनर का अहम योगदान रहा है। विशेष रूप कंपनी प्रतिनिधि पुनित झा, सिनियर प्रतिनिधि राकेश रंजन, संजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन के कारण ही सफलता मिल पाई।
सन्नी इसका श्रेय अमरनाथ साह, अजय मंडल, रजनीश कुमार, मुन्ना आलम, रंजीत पासवान को दिया। कार्यक्रम में सुबोध कुमार उर्फ साकेत कुमार, मनोज कुमार, ऋषि झा,
सौरभ रंजन समेत अन्य मौजूद रहे।