Goseva Parivar गोसेवा परिवार

Goseva Parivar गोसेवा परिवार GoGram Abhiyan - GoRaksha Ka Ekmatra Samadhan

गोसेवा परिवार के माध्यम से सभी गोसेवा भावी लोगों को जोड़ने का प्रयास है जिसका मुख्या उद्देश्य है पंचगव्य के द्वारा गोमाता को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाकर उसकी रक्षा करना | गोसेवा परिवार के निम्नलिखित आयाम हैं -
१ गोरक्षा, गोपालन, गोसंवर्धन,
२.गो-चिकित्सा
३.भारतीय गोवंश नस्ल सुधार
४.पंचगव्य चिकित्सा एवं प्रचार
५.गोविज्ञान अनुसंधान केंद्र
६.पंचगव्य उत्पाद प्रशिक्षण केंद्र
७.गो-आधारित कृषि - प्रचा

र एवं प्रशिक्षण
८.गोशालाओं को पंचगव्य उत्पाद द्वारा आत्मनिर्भर बनाना
९.पूर्णकालीन गोसेवा व्रती कार्यकर्ता निर्माण
१०.गोसेवकों का संगठन
११.गो-महिमा जन जागरण के कार्यक्रम

09/08/2026

*गोसेवा परिवार के 21 दिवसीय गोशाला स्वावलम्बन एवं गो-आधारित ग्राम विकास प्रशिक्षण शिविर (चतुर्थ) का गरिमामय समापन*गोसेवा...
29/07/2026

*गोसेवा परिवार के 21 दिवसीय गोशाला स्वावलम्बन एवं गो-आधारित ग्राम विकास प्रशिक्षण शिविर (चतुर्थ) का गरिमामय समापन*
गोसेवा परिवार द्वारा आयोजित चतुर्थ 21 दिवसीय गोशाला स्वावलम्बन एवं गो-आधारित ग्राम विकास प्रशिक्षण शिविर का आज गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर में देश के सात राज्यों से आए चौदह प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
चाकुलिया स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित इस शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को गोशाला को आत्मनिर्भर एवं आदर्श बनाने के लिए आवश्यक प्रत्येक विषय का सैद्धांतिक तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्हें गोबर एवं गोमूत्र से धूप, कंडे तथा अन्य उपयोगी उत्पादों का निर्माण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती की विधियाँ, पंचगव्य का उपयोग, गोशाला का वैज्ञानिक प्रबंधन, गौसेवा, पशुओं की देखभाल तथा गो-आधारित आजीविका के विविध आयामों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है जो अपने-अपने क्षेत्रों में गोशालाओं को आत्मनिर्भर, सुव्यवस्थित एवं आदर्श स्वरूप प्रदान कर सकें। साथ ही, गौ-आधारित उत्पादों, प्राकृतिक खेती और ग्राम विकास के माध्यम से समाज में स्वावलम्बन की भावना को सुदृढ़ कर सकें।
समापन समारोह में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर *प्रमाण* -पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही उनकी योग्यता, रुचि एवं सुविधा के अनुसार देश के विभिन्न क्षेत्रों की गोशालाओं में कार्य करने का अवसर भी उपलब्ध कराया गया, जहाँ वे अपने अर्जित ज्ञान एवं अनुभव के आधार पर गोशालाओं के विकास, स्वावलम्बन और गौसेवा के कार्य को नई दिशा देंगे।
इक्कीस दिनों का यह प्रशिक्षण शिविर केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि गौसंवर्धन, प्राकृतिक जीवन-पद्धति, ग्रामोदय और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त एवं प्रेरणादायी अभियान सिद्ध हुआ।




*गोशाला स्वावलम्बन प्रशिक्षण शिविर में श्री सुनील मानसिंहका जी का प्रेरणादायक मार्गदर्शन* गोसेवा परिवार द्वारा आयोजित चत...
23/07/2026

*गोशाला स्वावलम्बन प्रशिक्षण शिविर में श्री सुनील मानसिंहका जी का प्रेरणादायक मार्गदर्शन*
गोसेवा परिवार द्वारा आयोजित चतुर्थ 21 दिवसीय गोशाला स्वावलम्बन एवं गो-आधारित ग्राम विकास प्रशिक्षण शिविर में *माननीय श्री सुनील मानसिंहका जी* ने पहुँचकर शिविर का भ्रमण किया और वहाँ चल रहे प्रशिक्षण का अवलोकन किया।
उन्होंने शिविर में आए सभी प्रशिक्षणार्थियों से आत्मीय मुलाकात की, उनका उत्साह बढ़ाया और अपने अनुभव उनके साथ साझा किए। साथ ही उन्होंने गौमाता के महत्व, जैविक खेती और गो-आधारित ग्राम विकास के बारे में सरल एवं उपयोगी जानकारी दी।
प्रशिक्षणार्थियों ने भी उनसे बातचीत कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। श्री सुनील मानसिंहका जी का शिविर में आगमन सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा। उनके मार्गदर्शन से प्रशिक्षणार्थियों को नई सीख और आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली।
गोसेवा परिवार ने श्री सुनील मानसिंहका जी के शिविर आगमन और उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

🙏 *जय गौमाता जय गोपाल* 🙏📢 *गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण सूचना – स्थान परिवर्तन*🚨 *27 जुलाई 2026 (सोमवार...
23/07/2026

🙏 *जय गौमाता जय गोपाल* 🙏

📢 *गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण सूचना – स्थान परिवर्तन*

🚨 *27 जुलाई 2026 (सोमवार) के कार्यक्रम का प्रारंभ स्थल परिवर्तित कर दिया गया है।*

❌ *पूर्व निर्धारित स्थान: घासबगान मैदान, हावड़ा*

✅ *नया स्थान: श्री राम वाटिका, 20, सलकिया स्कूल रोड, हावड़ा*

*कृपया सभी श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता सीधे नए स्थान पर ही पहुँचें तथा इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का कष्ट करें।*

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

🐄 *गौ सम्मान आह्वान अभियान*

🚩 *ऐतिहासिक संकीर्तन पदयात्रा एवं हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र समर्पण*

⏳ *6 DAYS TO GO...*

🗓 *27 जुलाई 2026 (सोमवार)*

🕗 *प्रातः 8:00 बजे से 9:15 बजे तक विजय मंत्र जाप*
*"श्री राम जय राम जय जय राम"*

🕘 *प्रातः 9:15 बजे – श्री राम वाटिका, 20, सलकिया स्कूल रोड, हावड़ा से लालबाज़ार के लिए संकीर्तन पदयात्रा प्रस्थान*

*कोलकाता पुलिस कमिश्नर (CP) के माध्यम से देश के माननीय प्रधानमंत्री जी, महामहिम राष्ट्रपति जी, पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री जी एवं राज्यपाल जी को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र (ज्ञापन) दिया जाएगा।*

🎯 *उद्देश्य:*
✅ *गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा*
✅ *भारत में गौहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने हेतु जन-आह्वान*

🔔 *कृपया प्रातः 7:30 बजे तक श्री राम वाटिका, 20, सलकिया स्कूल रोड, हावड़ा पहुँचें।*

🙏 *आइए, गौमाता के सम्मान में एकजुट होकर इतिहास का हिस्सा बनें।*

🚩 *गौमाता की जय!*
🇮🇳 *भारत माता की जय!*

*गोसेवा परिवार के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में गोमय उत्पाद निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण* गोसेवा परिवार द्वारा आयोजित...
11/07/2026

*गोसेवा परिवार के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में गोमय उत्पाद निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण*
गोसेवा परिवार द्वारा आयोजित चतुर्थ 21 दिवसीय राष्ट्रीय गो-आधारित प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन प्रशिक्षणार्थियों को गोमय (गोबर) से धूप, कंडे तथा विभिन्न प्रकार के उपयोगी गोमय उत्पादों के निर्माण का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण की शुरुआत विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा विस्तृत सैद्धांतिक कक्षा से की गई, जिसमें गोमय उत्पादों के महत्व, निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता, उपयोगिता तथा स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पश्चात प्रतिभागियों को चरणबद्ध तरीके से इन उत्पादों के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया गया, जिससे वे स्वयं अपने हाथों से उत्पाद बनाना सीख सकें और पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ सकें।
शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को गो-आधारित उत्पाद निर्माण में दक्ष बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना तथा गौ-आधारित प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के प्रति जागरूक करना है।
प्रशिक्षण में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने बताया कि सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलने से विषय को समझना और सीखना अधिक सरल एवं प्रभावी हो गया है। गोसेवा परिवार का यह प्रशिक्षण शिविर गौ-संवर्धन, ग्रामीण आजीविका और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।




कृपया ऐसे गोभक्त को साझा करें जिसको इसकी जरूरत है।गोबर-गोमूत्र के विशेषज्ञ बनें,गोशाला में रोजगार पाएं।प्रतिमाह 15 से 25...
23/06/2026

कृपया ऐसे गोभक्त को साझा करें जिसको इसकी जरूरत है।

गोबर-गोमूत्र के विशेषज्ञ बनें,
गोशाला में रोजगार पाएं।
प्रतिमाह 15 से 25 हजार।

21 दिवसीय
*गोबर-गोमूत्र-उपयोगिता कार्यशाला* (निःशुल्क)

(चतुर्थ) कार्यशाला दिनांक
08 जुलाई 2026, सुबह 11 बजे से
29 जुलाई सुबह 7 बजे तक

*आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026*

अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://forms.gle/wz4XRggWGDiT5Z3r7

आयोजक : गोसेवा परिवार,
प्रशिक्षण स्थान: चाकुलिया, झारखंड
संपर्क सूत्र : परिमल - 7063558925

Address

Anand Vihar, VIP Enclave Raghunathpur
Kolkata
700059

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Goseva Parivar गोसेवा परिवार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Goseva Parivar गोसेवा परिवार:

Shortcuts

Share