22/02/2026
आभार एवं धन्यवाद! 🌳
7 नवंबर 2010 से शुरू हुआ ‘हर रविवार, सतत वृक्षारोपण’ का हमारा संकल्प अब 800 रविवार तक पहुँच गया है।
आगामी 1 मार्च 2026 को हम अपना 800वाँ रविवारीय वृक्षारोपण हम अपने गुरुधाम शांतिकुंज, हरिद्वार में पूरा करने जा रहे हैं। प्रकृति संरक्षण की इस 15 वर्षों से भी लंबी यात्रा में निस्वार्थ भाव से साथ देने वाले सभी सहयोगियों, पर्यावरण प्रहरियों और समर्थकों को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद!
आपके अथक प्रयास, पसीने और समर्पण के बिना यह हरित यात्रा बिल्कुल भी संभव नहीं थी। आप सभी ने मिलकर धरती को हरा-भरा बनाने में जो योगदान दिया है, वह वंदनीय है।
आइए, पर्यावरण संरक्षण के इस महायज्ञ को ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ाते रहें।
प्रणाम एवं धन्यवाद🙏
-गायत्री परिवार यूथ ग्रुप , कोलकाता
Gpyg Kolkata Bharat