Seva Bharati सेवा भारती न्यु अलीपुर कोलकाता

  • Home
  • India
  • KOLKATA
  • Seva Bharati सेवा भारती न्यु अलीपुर कोलकाता

Seva Bharati सेवा भारती न्यु अलीपुर कोलकाता Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Seva Bharati सेवा भारती न्यु अलीपुर कोलकाता, Non-Governmental Organization (NGO), 466 O Block New Alipur, KOLKATA.

18/06/2025
18/06/2025

अदम्य शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रतिमूर्ति, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत रानी लक्ष्मीबाई को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि!

मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अतुल्य बलिदान युगों-युगों तक सभी को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, राष्ट्रोत्थान को समर्पित महान विचारक श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी...
19/02/2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, राष्ट्रोत्थान को समर्पित महान विचारक श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!

चैते चना , बैशाखे बेल ;जेठे शयन , आसाढे खेल ।सावन हरे , भादौ तीत ;क्वार में करो , गुङ से प्रीत ।कार्तिक मूली , अगहन तेल ...
27/01/2025

चैते चना , बैशाखे बेल ;
जेठे शयन , आसाढे खेल ।

सावन हरे , भादौ तीत ;
क्वार में करो , गुङ से प्रीत ।

कार्तिक मूली , अगहन तेल ;
पूष में करो , दुध से मेल ।

माघ मास घी खिचङी खाय ;
फागुन उठकर नित्य नहाय।

यह बारह जो सेवन करे ;
रोग दोष दुख तन कर हरे ।।

चैत्र के महीने में चने का सेवन जरूर करना चाहिए। नया चना प्रकृति नव परिवर्तन के साथ पथ्य बन जाता है । जो फाल्गुन में अपनी नमी के चलते वात प्रधान था। वह चैत्र में औषध जैसा बन जाता है।

वैशाख के महीने में बेल फल का सेवन जरूर करना चाहिए। पूरे वैशाख मास के अंदर फलों में हमेशा बेल फल को भोजन का हिस्सा जरूर बनायें ।

ज्येष्ठ के महीने में जब दिन में बाहर भयंकर गर्मी पड़ती है तो दिन के समय शयन कर, जरूर आराम करना चाहिए। वैसे आयुर्वेद में दिन में सोना वर्जित होता है, लेकिन सिर्फ ज्येष्ठ के महीने में ही सोने को अनुकूल माना गया है।
आषाढ़ के महीने में खेल यानि विभिन्न प्रकार के खेल , योग , कसरत , एक्सरसाइज करनी चाहिए। आषाढ के महीने का मौसम अनुकूल होता है और शरीर को भी आने वाले मौसम के लिए तैयार रखना जरूरी हैं।

सावन के महीने में छोटी हरङ का एक डंठल हर रोज एक दिन में एक बार मुंह में सुपारी की भांति रखकर के जरूर खाना चाहिए। हरङ त्रिफलों में एक महत्वपूर्ण औषधि है।

भाद्रपद महीने में तीत यानी किरायचा जरूर खाएं। किरायचा छोटे छोटे कवक जीवाणु आदि को शरीर से बाहर निकालता हैं, जो नुकसानदायक होते हैं।

आसोज के महीने में गुड़ जरूर खाना चाहिए । रात को सोते समय एक गुड़ की छोटी सी डली खाकर के कुल्ला करके सो जाएं। पूरा शरीर डिटॉक्स हो जाएगा।

कार्तिक के महीने में मूली जरूर खाएं । कार्तिक मास की सुबह में अगर आपने मूली खाई तो वह औषध के समान शरीर को गुण देती है।

मिक्सर महीने में तेल का सेवन जरूर करें , क्योंकि बाहर के सर्द मौसम से चमड़ी शुष्क हो जाती है। और हमारी चमड़ी को भी वसा की जरूरत होती है । मिक्सर में तेल खाना भी चाहिए और तेल से शरीर पर मसाज भी करना चाहिए।

पौष के महीने में दूध का सेवन जरूर करें । रात को सोते समय गाय का दूध अच्छी तरह से गर्म करने के पश्चात सोते समय पीकर सोयें।

माघ के महीने में घी और खीचड़ी का भोजन जरूर करें। इस महीने में भगवान को भी खींचङे का ही भोग इसीलिए लगाते है।

फाल्गुन के महीने में सुबह जल्दी उठकर जरूर अच्छी तरह से नहाना चाहिए , क्योंकि बाहर का मौसम इस महीने में उल्टा सीधा चलता रहता है। सुबह-सुबह सूर्योदय के साथ स्नान करके अपने शरीर के तापमान को संतुलित करना परम आवश्यक है।
हमारे पूर्वजों के द्वारा बताई गई ये समस्त बातें उनके वर्षों का अनुभव हैं। इसलिए ये सिर्फ किंवदंतियां नहीं सांईटीफिक भी पूर्ण निरापद बातें हैं।

ऐसा हर पदार्थ मौसम व समय के अनुसार आप खाया जाए तो ओषध जैसा होता हैं तो असमय सेवन से विष समान बन जाता हैं।

স্বশক্ত ভারত, আত্মনির্ভর ভারত, সমৃদ্ধ ভারত, বিকশিত ভারত!৭৬তম প্রজাতন্ত্র দিবস উপলক্ষ্যে সকল দেশবাসীর প্রতি রইল শুভেচ্ছা ...
26/01/2025

স্বশক্ত ভারত, আত্মনির্ভর ভারত, সমৃদ্ধ ভারত, বিকশিত ভারত!

৭৬তম প্রজাতন্ত্র দিবস উপলক্ষ্যে সকল দেশবাসীর প্রতি রইল শুভেচ্ছা ও অভিনন্দন।
गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।

समाज सेवा के पथ पर 26 वा वर्ष
19/01/2025

समाज सेवा के पथ पर 26 वा वर्ष

Address

466 O Block New Alipur
Kolkata
700053

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Seva Bharati सेवा भारती न्यु अलीपुर कोलकाता posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share