WCMD WELFARE ASSOCIATION

WCMD WELFARE ASSOCIATION This page is created to encouraging people who want to help in any kind of social activities around the world.

we just want as many as possible hand to join us and help those who need our care and supports.

01/05/2025
15/02/2025

62 की उम्र में पार्किंसंस की बीमारी के बावजूद हर दिन 100 लोगों के लिए खिचड़ी बनाती हैं किरण कामदार और खुद अस्पताल जाकर मुफ्त में बांटती हैं।

वसई की रहने वालीं किरण निस्वार्थ भाव से हर दिन अपनी रसोई में 20 से 22 किलो तक खिचड़ी बनाती हैं और खुद अपने हाथों से हॉस्पिटल में ज़रूरतमंद मरीज़ों को बाँटती हैं।

आज से 3 साल पहले जब कोरोनाकाल में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, तब किरण ने अस्पताल में लोगों की परेशानी को समझा और उनकी मदद करने की ठानी।

"मैं कुछ और नहीं कर सकती, लेकिन खिचड़ी तो बना सकती हूँ।"
- किरण कामदार

उन्होंने आरोग्य विभाग से, MLA के ऑफिस से, और मेयर के ऑफिस से जाकर परमीशन ली और उसके बाद खिचड़ी बाँटना शुरू किया।

किरण पार्किंसंस से लड़ने के लिए खुद रोज़ाना ढेरों दवाइयां खाती हैं, लेकिन इस उम्र में भी उनकी असली ताक़त उनका जज़्बा है! इसी के दम पर वह हर दिन सेवा का यह काम ख़ुशी-ख़ुशी कर पाती हैं।

कोरोनकाल के बाद भी किरण ने खिचड़ी बाँटना जारी रखा है, और आगे भी वह यह काम करते रहना चाहती हैं।

पार्किंसंस दादी के जुनून को सलाम!!

10/11/2024

"गरीब से गरीब हैं ये बच्चे, कभी इधर-उधर घूमते हैं, कभी कूड़ा बीनते हैं, कभी मिलता है कभी नहीं मिलता खाना.. इसलिए इनको खिलाते हैं।"
- 'बाबा जी की पाठशाला' चला रहे राधेश्याम विश्वकर्मा

अयोध्या के काशीराम कालोनी में गरीब बच्चों के लिए एक अनोखी पाठशाला चलाई जाती है, जहां शिक्षा के साथ-साथ इन जरूरतमंद बच्चों को पेट भर खाना भी मिलता है। इस पाठशाला को चलाते हैं उसी कॉलोनी में रहने वाले 'भेलपुरी वाले बाबा' नाम से पहचाने जाने वाले राधेश्याम विश्वकर्मा। वह खुद भले ही ज़्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजाला फैला रहे हैं। विश्वकर्मा बाबा भेलपुरी बेचकर इन बच्चों को खाना और शिक्षा उपलब्ध कराते हैं।

जब राधेश्याम ने देखा कि कॉलोनी के अधिकतर बच्चे पढ़ाई से वंचित हैं और बहुत से बच्चों को तो दो वक्त का खाना भी नहीं मिलता; तब उन्होंने इनकी ज़िंदगी को कुछ बेहतर बनाने की ठानी और 'बाबाजी की पाठशाला' की शुरुआत की। इससे बच्चो को एक स्कूल भी मिल गया और रोज़ पेट भरने के लिए रोटी भी! बाबाजी की कोशिश को अब कई समाज सेवियों का प्यार और आर्थिक सहयोग मिल रहा है। इन बच्चों के बेहतर भविष्य का जो सपना राधेश्याम देख रहे हैं, आशा है वह जल्द ही साकार होगा। अगर आप भी अयोध्या में रहते हैं तो इनका सहयोग कर सकते हैं।

Address

Kolkata
700125

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when WCMD WELFARE ASSOCIATION posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to WCMD WELFARE ASSOCIATION:

Share