22/09/2025
माँ भारती की असीम कृपा और हमारे पूज्यनीय पूर्वजों के आशीर्वाद से, *महालया* के इस पावन अवसर पर *पारीक सभा कोलकाता (यूथ)* को *बादामी देवी शिशु कल्याण केन्द्र (अनाथाश्रम), हावड़ा* में सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और कृतज्ञता का विषय है कि हमें उन नन्हें-मुन्ने मासूम बच्चों के जीवन में कुछ पल की मुस्कान बाँटने का अवसर मिला।
इस सेवा कार्य के अंतर्गत—
✨ *सभी 30 बच्चों को 5-5 जोड़ी वस्त्र,*
✨ *प्रातः एवं संध्या का अल्पाहार व दोनों समय का संपूर्ण भोजन,*
✨ *एक माह हेतु अल्पाहार की राशन सामग्री,*
✨ *तथा आवश्यक लेखन सामग्री प्रदान की गई।*
*उन बच्चों की आँखों में झलकती चमकती मुस्कान और हृदय से निकली मासूम दुआएँ ही हमारे लिए सबसे बड़ी पूँजी और प्रेरणा हैं।* हमने उन्हें यह विश्वास भी दिलाया कि, "भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की सेवा का अवसर हमें प्राप्त होता है, तो हम सभी इसे अपने जीवन का परम सौभाग्य मानेंगे।"
यह सेवा केवल वस्त्र और भोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्नेह, अपनापन और आश्वासन का वह संदेश भी पहुँचा गई कि वे अकेले नहीं हैं — उनका परिवार बहुत बड़ा है।
माँ की अनुकंपा और आप सभी के सहयोग से यह सेवा-यात्रा यूँ ही निरंतर आगे बढ़ती रहे, यही हमारी हार्दिक प्रार्थना है।
इस सेवा कार्य में सक्रिय उपस्थिति रही —
श्री कृष्ण कुमार शर्मा, पवन पारीक, महेश पांडिया, विकास जोशी,नन्दलाल पांडिया,पामुल कुमार जोशी, ब्रह्मानंद पारीक, रमेश पारीक, विनोद पारीक, गोपाल बोहरा एवं कमल किशोर पारीक की।
साथ ही, यूथ टीम के सभी सदस्यों का आर्थिक व नैतिक सहयोग इस पुण्य कार्य की रीढ़ रहा।
पारीक सभा कोलकाता (यूथ)