29/01/2026
गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन
मोहान लाल जी केडिया के मार्गदर्शन में तथा केडिया सभा एवं मनीषिका के सहयोग से पुष्करलाल केडिया स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 100 स्काउट्स एवं गाइड्स की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात स्काउट प्रार्थना की गई। इसके बाद स्काउट्स और गाइड्स ने मिलकर राजस्थानी गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी।
गाइड अहाना सिंह ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता पाठ कर सभी का मन मोह लिया।
गणतंत्र दिवस के साथ-साथ स्काउट-गाइड का Investiture Ceremony भी संपन्न हुआ, जिसमें 16 स्काउट्स एवं 8 गाइड्स को औपचारिक रूप से दल में सम्मिलित किया गया।
राज कुमार जी केडिया, संजीव केडिया, पवन केडिया एवं मोहन लाल जी केडिया द्वारा बच्चों को स्कार्फ पहनाकर एवं बैज प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही 12 स्काउट-गाइड्स को प्रथम सोपान का बैज भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज कुमार जी केडिया, पवन केडिया, संजीव केडिया तथा संरक्षक मोहान लाल जी केडिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बच्चों को उपहार एवं जलपान भी प्रदान किया गया।
इस सफल आयोजन को साकार करने में
विनय पांडे, त्रिपुरारी झा, ऐश्वर्या पांडे, जया कुमारी, सोनी गुप्ता एवं चांदनी मिश्रा का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
ग्रुप सेक्रेटरी गणेश सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Grand Republic Day Celebration
Under the guidance of Shri Mohan Lal Kedia, and with the support of Kedia Sabha and Manishika, the Pushkarlal Kedia Scouts and Guides Group organized a grand Republic Day Celebration.
Around 100 Scouts and Guides actively participated in the programme.
The event began with Flag Hoisting, followed by the Scout Prayer. After that, the Scouts and Guides presented a beautiful Rajasthani dance performance. Guide Ahana Singh also recited a patriotic poem which touched everyone’s heart.
Along with Republic Day, an Investiture Ceremony was also orgenise in which 16 Scouts and 8 Guides were formally invested.
Shri Raj Kumar Kedia, Shri Sanjeev Kedia, Shri Pawan Kedia, and Shri Mohan Lal Kedia honoured the children by presenting scarves and badges.
In addition, 12 Scouts and Guides were awarded the Pratham Sopan Badge.
The dignitaries present on the occasion were Shri Raj Kumar Kedia, Shri Pawan Kedia, Shri Sanjeev Kedia, and Patron Shri Mohan Lal Kedia.
All the participating children were given gifts and refreshments.
The contribution of Vinay Pandey, Tripurari Jha, Aishwarya Pandey, Jaya Kumari, Soni Gupta, and Chandani Mishra was highly appreciable.
Under the leadership of Group Secretary Shri Ganesh Singh, the programme was successfully completed.