Calcutta SAHU SAMAJ

Calcutta SAHU SAMAJ Non-Profit Organization

06/06/2025

दुर्गापुर साहू समाज को दिल से हार्दिक शुभकामनाएं
तैलिक साहू वैवाहिक परिचय सम्मेलन
आयोजक संस्था
तैलिक साहू समाज, दुर्गापुर

सम्मानीय तैलिक साहू बंधुओं,
आज के दौर में अपनी संतान को उच्च शिक्षा देना तो एक कठिन कार्य है ही लेकिन उससे भी अधिक कठिन कार्य उनके योग्य वैवाहिक रिश्तों की तलाश करना है। समय एवं सम्पर्क सूत्र के अभाव के कारण आजकल इस क्षेत्र में कुछ ऐसे बिचौलियों की भरमार हो गई है जिनका उद्देश्य योग्य वर - वधू का सम्बन्ध स्थापित करना नहीं अपितु आर्थिक उपार्जन करना हो गया है। इसी क्रम में कभी-कभी वे ऐसे बेमेल के सम्बन्ध स्थापित करवाते हैं जो आगे चलकर वैवाहिक सम्बन्ध विच्छेद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
इस तरह के परेशानीयों से बचने के लिए *तैलिक साहू समाज, दुर्गापुर* इस बार अपना सातवाँ वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन दिनांक 08/06/2025 दिन रविवार को सुबह 9.30 बजे से करने जा रहा है।

इस वैवाहिक परिचय सम्मेलन में आप सभी तैलिक साहू बंधु सादर आमंत्रित हैं। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि विवाह योग्य अपनी संतान के बायोडाटा एवं तस्वीर के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर विवाह योग्य पात्र-पात्री से परिचय करें एवं एक दूसरे परिवार को नजदीक से जान समझ कर अपने सम्बन्ध स्थापित करें। समाज का काम आप सबको एक दूसरे से परिचय करना मात्र है। परिचय होने के पश्चात आपका काम एक दूसरे को अच्छी तरह से समझना- बूझना और संतुष्ट होने पर अपना सम्बन्ध स्थापित करना है।

विशेष द्रष्टव्य:-
1) इस कार्यक्रम का आयोजन दुर्गापुर शहर के बि-जोन अंचल के *देशबंधु भवन (वातानुकूलित भवन)* में किया जाएगा जिसमें सिर्फ तैलिक साहू परिवार के लोग ही भाग ले सकते हैं।
2) क्षेत्रियता, प्रांतीयता अथवा राष्ट्रीयता का कोई बंधन नहीं होगा।
3) अभिभावक अपने साथ अपने सगे संबंधियों के विवाह योग्य बच्चे-बच्चियों को साथ लाने के लिए आमंत्रित हैं।
4) परिचय सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रथम सत्र पूर्वाह्न 10.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 2बजे से 4 बजे तक चलेगा।
5) सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक जलपान एवं दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक मध्याह्न भोजन की व्यवस्था रहेगी।
6) प्रथम सत्र में अतिथि सत्कार, मंचिय कार्यक्रम तथा पंजीकरण का कार्यक्रम रहेगा।
7) प्रत्येक वैवाहिक प्रार्थी को फार्म के माध्यम से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। प्रति फार्म के लिए ₹100/- देय होगा।
8) द्वितीय सत्र में पंजीकृत फ़ार्म को सार्वजनिक तौर पर भवन परिसर में प्रदर्शित किया जायेगा।
9) अभिभावक प्रदर्शित फार्म से अपनी पसंद आयोजक मंडली को बतायेंगे। आयोजक मंडली दोनों परिवारों को आपस में बैठक की व्यवस्था करेंगे। बैठक की गोपनीयता बरकरार रखा जाएगा।
10) आयोजक मंडली का कार्य दोनो परिवार को सम्मिलित कराने तक सीमित रहेगा। तत्पश्चात आपको अपनी पसंद से सम्बन्धित परिवार के ब्यौरे की जानकारी निजि स्तर पर लेनी पड़ेगी।
11) शाम के चाय के साथ वैवाहिक परिचय सम्मेलन के समापन की घोषणा की जाएगी।
धन्यवाद
निवेदक
श्री राम एकबाल प्रसाद ( अध्यक्ष) 9091893141
श्री जगत नारायण साह ( कार्यकारी अध्यक्ष) 9434134379
श्री संतोष कुमार साह ( सचिव) 9800933515
श्री अमित कुमार साव ( कोषाध्यक्ष) 8918274953
श्रीमती कुमुद रानी गुप्ता ( महिला संरक्षक) 8509338350
श्रीमती बिना गुप्ता ( महिला अध्यक्ष) 9002942662
श्रीमती आभा गुप्ता ( महिला सचिव) 9332193597
एवं समस्त कार्यकारणी सदस्य गण.

Address

Kolkata
700015

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Calcutta SAHU SAMAJ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Calcutta SAHU SAMAJ:

Share