19/05/2026
पूर्वांचल दयोदय गौ सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बैठक प्रतिवेदन
दिनांक: 19/05/2026
स्थान: प्राणी संपद भवन, साल्ट लेक, कोलकाता
*पूर्वांचल दयोदय गौ सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट* की ओर से *पश्चिम बंगाल सरकार के माननीय मंत्री, पशु संसाधन विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि विपणन विभाग, श्री दिलीप घोष जी* के साथ पशुपालन विभाग के प्रधान *सचिव श्री राजेश कुमार सिन्हा* की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की गौशालाओं की वर्तमान स्थिति, परित्यक्त एवं बचाए गए गौवंश के संरक्षण एवं पालन-पोषण में आने वाली कठिनाइयों, बढ़ते चारा एवं चिकित्सा व्यय, अवैध पशु तस्करी, तथा पंजीकृत गौशालाओं के लिए सरकारी सहायता एवं सब्सिडी योजना की आवश्यकता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में पूर्वांचल दयोदय गौ सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से निम्न प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे:
- चेयरपर्सन श्री विनोद जी काला
- चेयरपर्सन श्री रमेश जी सरावगी
- महासचिव श्री पवन जी सरावगी
- कोऑर्डिनेटर नेहा जैन
गौशाला की ओर से गौ संरक्षण, अवैध पशु तस्करी पर रोक, पशु चिकित्सा सहायता, गौशालाओं के लिए सरकारी सब्सिडी एवं कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने संबंधी विस्तृत ज्ञापन माननीय मंत्री महोदय को सौंपा गया।
*माननीय मंत्री श्री दिलीप घोष* ने गौशालाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि पशु कल्याण विभाग के अंतर्गत पंजीकृत गौशालाओं को भविष्य में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सहायता एवं सब्सिडी प्रदान करने हेतु सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।
बैठक अत्यंत सकारात्मक एवं आशाजनक रही। पूर्वांचल दयोदय गौ सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट , माननीय *मंत्री श्री दिलीप घोष जी* एवं *प्रधान सचिव श्री राजेश कुमार सिन्हा* का उनके मूल्यवान समय, सकारात्मक सहयोग एवं गौ संरक्षण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण हेतु हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
रिपोर्ट जारीकर्ता:
*पूर्वांचल दयोदय गौ सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट*