Kolkata Swarnkar Ekta Sangh

Kolkata Swarnkar Ekta Sangh Ngo

तुम्हें प्रेम करने के बादमैंने जानाईश्वर किसी ऊँचे शिखर पर नहींमेरे ही भीतर स्पंदित होता है।न मुझे किसी देवालय की सीढ़िय...
28/02/2026

तुम्हें प्रेम करने के बाद
मैंने जाना
ईश्वर किसी ऊँचे शिखर पर नहीं
मेरे ही भीतर स्पंदित होता है।

न मुझे किसी देवालय की सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ीं
न धूप-दीप से दिशा भरनी पड़ी
तुम्हारी एक क्षणिक प्रतीति ने ही
मेरे समस्त संशयों का अभिषेक कर दिया।

जैसे कोई जोगी
जपमाला के प्रत्येक दाने में
अपने ईष्ट का नाम नहीं
अपना समर्पण गिनता है
वैसे ही मैं
तुम्हारे प्रत्येक स्मरण में
अपना अहं विसर्जित करता हूँ। 🙏🌹

Duhitaa Kadel, Daughter of Anil Kadel and Sunita Kadel, Grand-daughter of Mr. Hukum Chand Kadel and Mrs. Bimla Devi Kade...
22/02/2026

Duhitaa Kadel, Daughter of Anil Kadel and Sunita Kadel, Grand-daughter of Mr. Hukum Chand Kadel and Mrs. Bimla Devi Kadel receiving her Bachelor of Arts with Honours in Psychology (2025) degree from St. Xaviers University, Kolkata at Convocation ceremony, held on 21st February 2026, presided by Guest of Honour Dr. Shashi Tharoor, Member of Parliament. 🌹👏

25/08/2025

आख़िर क्या है हमारी प्राथमिकता?
मनचाहे परिणाम या हमारे सिद्धांत?

अपने जीवन में सुकून बनाये रखने के लिए इन दोनो में से किसी एक को प्राथमिकता देना बहुत ज़रूरी है। हमेशा याद रखिए कि अपनी किसी भी गलती से सीखने के लिये और उसे सुधारने के लिए हमारे पास केवल एक ही ज़िन्दगी है। हमें जो कुछ भी नया करना है इसी जीवन में करना है...

जीवन का एक नियम है कि अपने जीवन में एक बड़ी लड़ाई जीतने के लिये हमारा कई छोटी लड़ाइयों में हारना जरूरी है। हर बार जब हम कोई छोटी लड़ाई हारते हैं तभी हम आत्ममंथन करते है और अपने आप को बड़ी लड़ाई के लिए तैयार कर पाते है। जिस दिन यह हारना बन्द हो जाएगा उस दिन हमारा आत्ममंथन भी बंद हो जाएगा...

इसलिए हमेशा अपनी नज़र जीवन के बड़े उद्देश्य पर बनाये रखें। हमारा जितना ज्यादा ध्यान बड़े उद्देश्य पर होगा उतना ही हम आत्म केंद्रित रहेंगे और हमारे हारने का दुख न के बराबर होगा... 🌹Hck🙏

Address

70,Burtolla Street
Kolkata
700007

Telephone

+919123393941

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kolkata Swarnkar Ekta Sangh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kolkata Swarnkar Ekta Sangh:

Share