08/09/2026
Today, an interaction programme with prominent leaders of the Scheduled Castes, Scheduled Tribes, OBC and minority communities was held in Vijayawada, Andhra Pradesh. The meeting was organised and conducted by Advocate G. Aanand Kumar, National Secretary of DOMA Parisangh. During this important meeting, Dr. Udit Raj, former Member of Parliament and National Chairman of DOMA Parisangh, held detailed discussions with the Andhra Pradesh State Executive on various issues.
Special attention was given to Dr. Udit Raj’s recent protest outside the RSS headquarters in New Delhi. During the protest, copies of Manusmriti and the RSS khaki uniform were symbolically burnt to send a clear message that India will be governed not by the ideology of Manusmriti, but by the Constitution drafted under the leadership of Babasaheb Dr. B. R. Ambedkar.
All the leaders strongly condemned the subsequent detention of Dr. Udit Raj and expressed solidarity with his courageous struggle to defend the Constitution.
Dr. Udit Raj called upon the SC, ST, OBC and minority communities, as well as all democratic forces, to unite in defence of the Constitution, social justice, equality and fraternity.
Save the Constitution—Save India!
आज आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रमुख नेताओं का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक का आयोजन एवं संचालन डोमा परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट जी. आनंद कुमार ने किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में डोमा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद डॉ. उदित राज जी ने आंध्रप्रदेश की कार्यकारिणी के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की ।
बैठक में नई दिल्ली स्थित आरएसएस मुख्यालय के सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज जी द्वारा किए गए हालिया विरोध-प्रदर्शन पर विशेष चर्चा हुई। इस प्रदर्शन में मनुस्मृति की प्रतियां और आरएसएस की खाकी वर्दी प्रतीकात्मक रूप से जलाकर यह स्पष्ट संदेश दिया गया था कि भारत मनुस्मृति की विचारधारा से नहीं, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान से चलेगा। इसके बाद डॉ. उदित राज को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करते हुए सभी नेताओं ने संविधान की रक्षा के लिए उनके साहसपूर्ण संघर्ष के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
डॉ. उदित राज ने एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदायों और सभी लोकतांत्रिक शक्तियों से संविधान, सामाजिक न्याय, समानता एवं बंधुत्व की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
संविधान बचाओ—भारत बचाओ!
#संविधान_बचाओ #भारत_बचाओ