23/07/2026
कल रात से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि माता के जागरण के दौरान किसी भक्त को श्री माता सरथल देवी जी के दर्शन हुए।
हम सभी माता रानी के भक्तों की आस्था का सम्मान करते हैं, लेकिन बिना किसी सत्यापन के ऐसी वीडियो को आगे बढ़ाना उचित नहीं है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं और आस्था के साथ खिलवाड़ हो सकता है।
सभी माता रानी के भक्तों से विनम्र अनुरोध है कि ऐसी Unverified (असत्यापित) वीडियो को Forward या Share न करें। कृपया आस्था के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी परिचय दें।
जय माता दी 🙏🚩